Tata Nexon Vs Kia Sonet Vs Vitara Brezza
ऑटो इंडस्ट्री

Top 10 SUVs January 2022: टेबल टॉपर बनी Nexon, Seltos ने Creta को पछाड़ा

टाटा की कंबाइंड सेल्स में नेक्सन और पंच दोनों का ही अहम योगदान रहा है और दोनों को 10 हजार यूनिट से ज्यादा बिक्री के आंकड़े मिले हैं।

जनवरी 2022 की कार सेल्स रिपोर्ट सामने आ चुकी है जिसमें एसयूवी सेगमेंट से इसबार टाटा नेक्सन टेबल टॉपर बनी है। जनवरी 2022 में टाटा नेक्सन को 13,816 यूनिट्स बिक्री के आंकड़े मिले जबकि पिछले साल जनवरी में इस कार की 8,225 यूनिट्स मार्केट में बिकी थी। इस कार की सालाना सेल्स में 67.9 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। टाटा की कंबाइंड सेल्स में नेक्सन और पंच दोनों का ही अहम योगदान रहा है और दोनों को 10 हजार यूनिट से ज्यादा बिक्री के आंकड़े मिले हैं। बाकी एसयूवी कारों को मिले कितने बिक्री के आंकड़े ये आप देखिए नीचे दी गई टेबल में: 

Tata Nexon Dark Edition

Top 10 Selling SUVs January 2022

रैंकिंगमॉडलजनवरी 2022 सेल्स फिगरजनवरी 2021 सेल्स फिगरईयरली सेल्स ग्रोथ
1.टाटा नेक्सन13,816 8,22567.9%
2.किआ सेल्टोस11,4839,86916.3%
3.हुंडई वेन्यु11,377 11,779-3.4%
4.टाटा पंच10,027
5.हुंडई क्रेटा9,869 12,284-19.6%
6.मारुति विटारा ब्रेजा9,576 10,623-9.8%
7.किआ सोनेट6,904 8,859-22%
8.महिंद्रा थार4,646 3,15247.3%
9.महिंद्रा एक्सयूवी3004,550 4,612-1.3%
10.महिंद्रा एक्सयूवी7004,119

हुंडई क्रेटा को पछाड़कर टॉप-10 एसयूवी कारों की लिस्ट में किआ सेल्टोस ने सेकंड पोजिशन हासिल की है। इस कॉम्पैक्ट एसयूवी को जनवरी 2022 में 11,483 यूनिट्स बिक्री का आंकड़ा मिला जबकि जनवरी 2021 में इस कार की 9,869 यूनिट्स बिकी थी। इसकी ईयरली सेल्स में 16.3 प्रतिशत ग्रोथ भी देखने को मिली है। हुंडई वेन्यु देश की तीसरी बेस्ट सेलिंग एसयूवी कार रही है जिसकी 11,377 यूनिट्स बिकी जबकि पिछले साल इस कार को 11,779 यूनिट्स बिक्री के आंकड़े मिले थे। यानी इसकी सेल्स में 3.79 प्रतिशत की सालाना गिरावट दर्ज हुई है। 

किआ Seltos X Line

ये भी पढ़ें:Top-10 Cars January 2022: Nexon,Punch ने बनाई जगह, Creta-Brezza बाहर

लॉन्च के बाद से ही टाटा पंच को अच्छे खासे बिक्री के आंकड़े मिले रहे हैं। इस कार को जनवरी 2022 में 10,027 यूनिट्स बिक्री का आंकड़ा मिला। इस माइक्रो एसयूवी की प्राइस 5.7 लाख रुपये से लेकर 9.6 लाख रुपये के बीच है। इस कार का वैसे तो सीधे तौर पर किसी दूसरी कार से मुकाबला नहीं है। मगर अपकमिंग सिट्रोएन सी3 इस कार को आने वाले समय में कड़ी टक्कर दे सकती है। 

इस सेल्स चार्ट में हुंडई क्रेटा पांचवे स्थान पर आई है जिसे जनवरी 2022 में 9,869 यूनिट्स बिक्री का आंकड़ा मिला। हालांकि जनवरी 2021 में क्रेटा की 12,284 यूनिट्स बिकी थी और इसकी ईयरली सेल्स ग्रोथ में 19.6 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज हुई है। 2022 के दूसरे फेज में हुंडई क्रेटा के अपडेटेड मॉडल को लॉन्च किया जाएगा जिसके एक्सटीरियर और इंटीरियर में कॉस्मैटिक अपडेट्स नजर आएंगे और साथ ही एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। 

Hyundai Creta India

मारुति की पॉपुलर सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी की बिक्री में 9.8 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है। जनवरी 2021 में इसकी 10,623 यूनिट्स बाजार में बिकी थी जबकि इस साल जनवरी 2022 में इस कार की 9,576 यूनिट्स ही बिक पाई। अप्रैल 2022 में ब्रेजा का न्यू जनरेशन मॉडल लॉन्च किया जा सकता है जिसमें बड़े बदलाव नजर आएंगे और साथ ही इस बार ये कार केवल Maruti Suzuki Brezza नाम से ही लॉन्च की जाएगी। 

6904 यूनिट्स बिक्री के साथ इस सूची में किआ सोनेट ने सातवे स्थान पर अपनी जगह बनाई है। इसकी ईयरली सेल्स में 22 प्रतिशत की गिरावट आई है जिसे पिछले साल इसी महीने 8859 यूनिट्स बिक्री के आंकड़े मिले थे। महिंद्रा थार को 47.3 प्रतिशत की शानदार ग्रोथ मिली और इस बार ये टॉप-10 एसयूवी कारों की सूची में 8वे पायदान पर आई है जिसे 4646 यूनिट्स बिक्री का आंकड़ा मिला। आखिर की दो पोजिशन यानी नंबर 9 और 10 पर महिंद्रा की ही कारें शामिल है जिनमें एक्सयूवी300 और एक्सयूवी700 शामिल हैं।

Top 10 SUVs January 2022: टेबल टॉपर बनी Nexon, Seltos ने Creta को पछाड़ा
To Top