टाटा PUNCH bookings open 21K
ऑटो इंडस्ट्री

Top-10 Cars January 2022: Nexon,Punch ने बनाई जगह, Creta-Brezza बाहर

जनवरी 2022 में देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट में मारुति के 6 मॉडल्स ने अपनी जगह बनाई है।

जनवरी 2021 की कार सेल्स रिपोर्ट सामने आ चुकी है। हर बार की तरह मारुति देश की नंबर 1 कार मैन्युफैक्चरर बनी है। वहीं गिरावट के साथ हुंडई दूसरे स्पॉट पर जबकि ग्रोथ के साथ टाटा तीसरे स्थान पर रही है। जनवरी 2022 में देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट में मारुति के 6 मॉडल्स ने अपनी जगह बनाई है। वहीं टाटा की नेक्सन और पंच भी इस लिस्ट में शामिल है। हैरानी की बात ये है कि हुंडई क्रेटा इस बार इस लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब नहीं हुई है। हमनें यहां टेबल के जरिए देश में सबसे ज्यादा बिकी टॉप-10 कारों की लिस्ट बनाई है जिसपर आप भी डालिए एक नजर:

Tata Nexon 2021
रैकिंगमॉडलजनवरी 2022 सेल्स फिगरजनवरी 2021 सेल्स फिगरग्रोथ रेट
1.मारुति वैगन आर20,33417,16518.4%
2.मारुति स्विफ्ट19,10817,18011.2%
3.मारुति डिजायर14,96715,125-1%
4.टाटा नेक्सन13,8168,22567.9%
5.मारुति ऑल्टो12,34218,260-32.4%
6.मारुति अर्टिगा11,8479,56523.8%
7.किआ सेल्टोस11,4839,86916.3%
8.हुंडई वेन्यु11,37711,779-3.4%
9.मारुति इको10,52811,680-9.8%
10.टाटा पंच10,027

जनवरी 2021 में मारुति की वैगन आर सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी है जिसकी पिछले महीने 20,334 यूनिट्स मार्केट में बिकी। इस टॉलबॉय हैचबैक की सालाना ग्रोथ में 18.4 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। इस लिस्ट में मारुति स्विफ्ट 19,108 यूनिट्स के साथ दूसरे स्थान पर रही जिसकी सालाना ग्रोथ में 11.2 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। तीसरे स्थान पर मारुति डिजायर सेडान है जिसे पिछले महीने 14,967 यूनिट्स बिक्री के आंकड़े मिले मगर इसकी ईयरली ग्रोथ 1.0 प्रतिशत गिरी है। 

इस सूची में टाटा की पॉपुलर सब 4 मीटर एसयूवी नंबर 4 के स्थान पर है जिसे 67.9 प्रतिशत की जबरदस्त सालाना सेल्स ग्रोथ के साथ 13,816 यूनिट्स बिक्री के आंकड़े प्राप्त हुए। 

2022 Maruti Ertiga Launch

पांचवे और छठे स्थान पर मारुति सुजुकी ऑल्टो और अर्टिगा है जिन्हें क्रमश: 12,342 यूनिट्स और 11,847 यूनिट्स बिक्री के आंकड़े प्राप्त हुए हैं। इस सूची में इसबार किआ सेल्टोस ने भी अपना स्थान पक्का किया है और ये कार 7वे पायदान पर आई है। इस कार को जनवरी 2022 में 11,483 यूनिट्स बिक्री का आंकड़ा मिला है। आठवे पायदान पर हुंडई वेन्यु है जिसे 11,377 यूनिट्स बिक्री के आंकड़े मिले। 

हर बार की तरह मारुति इस बार भी इस सूची में शामिल हुई है। 10,528 यूनिट्स बिक्री के साथ इस कार को 9वां स्थान हासिल हुआ है। नई नवेली टाटा पंच भी टॉप-10 मोस्ट सोल्ड कारों की लिस्ट में शामिल हुई है। इस कार को जनवरी 2022 में 10,027 यूनिट्स बिक्री का आंकड़ा मिला है। 

निष्कर्ष 

इस लिस्ट में सबसे ज्यादा मारुति के मॉडल्स शामिल हुए हैं। मगर टाटा मोटर्स ने इस बार भी अपनी सेल्स परफॉर्मेंस से काफी सरप्राइज किया है। जनवरी 2022 में नेक्सन सबसे ज्यादा बिकने वाली सब कॉम्पैक्ट एसयूवी कार रही है तो वहीं पंच को भी काफी अच्छी बिक्री का आंकड़ा मिलने लगा है। 

मारुति अर्टिगा देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली एमपीवी कार रही। वहीं किआ सेल्टोस सबसे ज्यादा बिकने वाली मिड साइज एमपीवी बनी। हैरानी की बात ये है कि टॉप-10 कारों की लिस्ट से विटारा ब्रेजा और हुंडई क्रेटा बाहर हुई है। 

Top-10 Cars January 2022: Nexon,Punch ने बनाई जगह, Creta-Brezza बाहर
To Top