Tata Nexon EV Max Price
ऑटो इंडस्ट्री

कार सेल्स जुलाई 2022: मारुति, टाटा, हुंडई, महिंद्रा, किआ, टोयोटा

जुलाई 2022 की कार सेल्स रिपोर्ट सामने आ चुकी है। कई कार मेकर्स को बिक्री के अच्छे खासे आंकड़े मिले हैं। जुलाई 2022 में कुल 3,24,650 यूनिट्स 4 व्हीलर्स की बिक्री हुई है जो पिछले साल के मुकाबले 15 प्रतिशत ज्यादा है और जून 2022 के मुकाबले 6 प्रतिशत ज्यादा है। हर बार की तरह इस बार भी मारुति देश की नंबर 1 कार मैन्युफैक्चरिंग कंपनी रही है। वहीं दूसरे स्पाॅट पर हुंडई मोटर्स बनी हुई है।

मारुति सुजुकी जुलाई 2022 सेल्स

New Maruti Brezza CNG

जुलाई 2022 में मारुति सुजुकी ने देश में कुल 1,75,916 यूनिट्स कारों की बिक्री की। कंपनी ने घरेलु बाजार,दूसरे मैन्युफैक्चरर्स और एक्सपोर्ट किए जाने वाले मार्केट में क्रमशः 1,45,666 यूनिट्स,9,939 यूनिट्स और 20,331 यूनिट्स व्हीकल्स बेचे। कंपनी की ऑल्टो एवं एस प्रेसो जैसे एंट्री लेवल माॅडल्स की कुल 20,333 यूनिट्स बिकी। जबकि पिछले साल इन दोनों कारों की जुलाई 2021 में 19,685 यूनिट्स बिक्री के आंकड़े मिले थे। कंपनी बलेनो,डिजायर,इग्निस,सिलेरियो,स्विफ्ट,टूर एस और वैगन आर जैसी कारों की 84,818 यूनिट्स बिकी वहीं ब्रेजा,अर्टिगा,एस क्राॅस और एक्सएल6 जैसे युटिलिटी व्हीकल्स के 23,272 यूनिट्स की सेल्स मिली। 

कंपनी की इको वैन को जुलाई 2022 में 13,048 यूनिट्स बिक्री के आंकड़े मिले जबकि जुलाई 2021 में इस कार की 10,057 यूनिट्स बिकी थी। घरेलु बाजार में मारुति की सालाना सेल्स ग्रोथ में 6.8 प्रतिशत का उछाल आया है। कंपनी ने जुलाई के महीने में सुपर कैरी लाइट कमर्शियल व्हीकल की 2816 यूनिट्स भी बेची है। 

इंडस्ट्री के बाकी ब्रांड्स को मिले कितने बिक्री के आंकड़े ये आप जानेंगे आगेः 

ब्रांड्सजुलाई 2022 सेल्सजुलाई 2021 सेल्ससालाना बिक्री में यूनिट्स का अंतरसालाना बिक्री में अंतर प्रतिशत मेंजून 2022 सेल्स फिगरमासिक बिक्री में अंतर (प्रतिशत में)
मारुति सुजुकी इंडिया129,802123,6756,1275%112,55515%
हुंडई मोटर इंडिया50,50048,0422,4585%49,0013%
टाटा मोटर्स47,50630,18417,32257%45,2005%
महिंद्रा एंड महिंद्रा24,23817,5956,64338%23,0005%
किआ इंडिया22,02215,0167,00647%24,024-8%
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर19,69313,1036,59050%16,49519%
रेनॉल्ट इंडिया7,1289,787-2,659-27%9,317-23%
होंडा कार्स इंडिया6,7846,05572912%7,834-13%
स्कोडा ऑटो इंडिया4,4473,0801,36744%6,023-26%
एमजी मोटर इंडिया4,0134,225-212-5%4,503-11%
निसान3,6674,259-592-14%3,5154%
फोक्सवैगन इंडिया2,9151,96295349%3,315-12%
जीप1,15093022024%1,970-42%
सिट्रोएन575405351338%77647%
फोर्स210484-274-57%15932%
फोर्ड03,139-3,139
कुल324,650281,57643,07415%306,9886%

हुंडई सेल्स जुलाई 2022 

Hyundai Creta Knight Edition Price

6 प्रतिशत की सालाना सेल्स ग्रोथ के साथ हुंडई मोटर्स ने जुलाई 2022 में कुल 63,851 यूनिट्स कारें बेची। पिछले साल इसी महीने हुंडई की 60,249 यूनिट्स कारें बिकी थी। घरेलु बाजार में हुंडई ने 50,500 यूनिट्स कारें बेची जबकि जुलाई 2021 में कंपनी को 48,042 यूनिट्स बिक्री का आंकड़ा मिला था। इस तरह से कंपनी को सालाना आधार पर 5.1 प्रतिशत की बढ़त मिली है। ब्रांड ने 9.4 प्रतिशत की ग्रोथ के साथ 13,351 यूनिट्स गाड़ियां एक्सपोर्ट भी की है जबकि पिछले साल कंपनी ने 12,207 यूनिट्स कारें एक्सपोर्ट की थी। 

टाटा सेल्स जुलाई 2022 

टाटा को सालाना आधा पर सेल्स में 57 प्रतिशत की बड़ी ग्रोथ मिली है। कंपनी ने जहां जुलाई 2021 में 30,185 यूनिट्स कारें बेची थी तो वहीं इस साल जुलाई के महीने में कंपनी ने 47,505 यूनिट्स व्हीकल्स बेचे हैं। ब्रांड की सीएनजी व्हीकल्स को बिक्री के जबरदस्त आंकड़े मिले हैं। कंपनी ने जुलाई 2022 में टिगाॅर सीएनजी और टियागो सीएनजी की 5293 यूनिट्स बेची है। कंपनी की सेल्स में एसयूवी कारों का 64 प्रतिशत योगदान रहा है जिसकी सालाना ग्रोथ 105 प्रतिशत बढ़ी है। 

अक्टूबर 2021 में लाॅन्च हुई टाटा पंच माइक्रो एसयूवी को पहली बार किसी महीने में सबसे ज्यादा बिक्री के आंकड़े मिले है। कंपनी ने जुलाई 2022 में इस कार की 11,007 यूनिट्स बेची है। इसके अलावा जुलाई 2022 में टाटा मोटर्स ने 4,022 यूनिट्स इलेक्ट्रिक व्हीकल्स भी बेचे हैं जिनकी सालाना बिक्री में 566 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। 

महिंद्रा जुलाई 2022 सेल्स 

Mahindra XUV700 Waiting Period

जुलाई 2022 में महिंद्रा की सालाना सेल्स ग्रोथ 33 प्रतिशत बढ़ी है। कंपनी ने जुलाई 2022 में 28,053 यूनिट्स पर्सनल व्हीकल्स बेचे जबकि पिछले साल इसी महीने कंपनी ने 21,046 यूनिट्स व्हीकल्स बेचे थे। जुलाई 2022 में कंपनी की 27,854 यूनिट्स एसयूवी कारें बिकी जबकि जुलाई 2021 में महिंद्रा की 20,797 यूनिट्स एसयूवी बिकी थी। इस सेगमेंट की सालाना ग्रोथ में 34 प्रतिशत का उछाल आया है। हालांकि कंपनी की कार और वैन की ग्रोथ 20 प्रतिशत गिरी है। महिंद्रा की एक्सयूवी700,थार,बोलेरो और एक्सयूवी300 को लोगों ने काफी पसंद किया है। इसके अलावा आने वाले समय में जब महिंद्रा स्काॅर्पियो एन की कस्टमर्स को डिलीवरी मिलना शुरू होगी तो कंपनी की सेल्स में और ज्यादा इजाफा होगा। बता दें कि बुकिंग खुलने के महज आधे घंटे में स्काॅर्पियो एन को एक लाख से ज्यादा लोगों ने बुक कराया है। 

किआ जुलाई 2022 सेल्स

किआ इंडिया ने जुलाई 2022 में भारत में 20,022 यूनिट्स कारें बेची है। कंपनी को पिछले साल इसी महीने 15016 यूनिट्स सेल्स के आंकड़े मिले थे। इस तरह से किआ इंडिया की ईयरली ग्रोथ 46.66 प्रतिशत बढ़ी है। हालांकि जून 2022 के मुकाबले कंपनी जुलाई 2022 में कम कारें बेच पाई है जब उसे 24000 यूनिट्स बिक्री के आंकड़े मिले थे। किआ की सेल्टोस को सबसे ज्यादा 8451 यूनिट्स बिक्री के आंकड़े मिले हैं जबकि 7215 यूनिट्स के साथ सोनेट दूसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला माॅडल रहा। कंपनी की कारेंस,कार्निवल और ईवी6 को क्रमशः 5978,288 और 90 यूनिट्स बिक्री का आंकड़ा मिला है। 

टोयोटा जुलाई 2022 सेल्स

New Toyota Glanza CNG Mileage

जुलाई 2022 में टोयोटा किर्लोस्कर मोटर्स ने कुल 19,693 यूनिट्स व्हीकल्स की बिक्री की। पिछले साल कंपनी को इसी महीने 13,105 यूनिट्स बिक्री का आंकड़ा मिला था। कंपनी की ईयरली ग्रोथ में 50 प्रतिशत का उछाल आया है। इसके अलावा जुलाई 2022 का महीना भी कंपनी के इतिहास का सबसे खास महीना साबित हुआ है जहां उसे अब तक के सबसे ज्यादा बिक्री के आंकड़े प्राप्त हुए हैं। टोयोटा अगस्त में हाइराइडर एसयूवी को लाॅन्च करेगी जिसके मार्केट में हिट होने के पूरे चांस है। 

रेनो इंडिया जुलाई 2022 सेल्स

रेनो इंडिया को जुलाई 2022 में 7128 यूनिट्स बिक्री का आंकड़ा मिला है। कंपनी ने जुलाई 2021 में 9787 यूनिट्स कारें बेची थी और 2659 यूनिट्स के कम अंतर के साथ कंपनी की ईयरली सेल्स में 27 प्रतिशत की गिरावट आई है। इसके अलावा जून 2022 के मुकाबले जुलाई 2022 में रेनो ने 23 प्रतिशत कम कारें बेची जहां उसे उस समय 9317 यूनिट्स बिक्री के आंकड़े मिले थे। 

होंडा कार इंडिया जुलाई 2022 सेल्स

2022 Honda City Hybrid Review

पिछले काफी समय से भारत की ऑटो इंडस्ट्री में दूसरी कंपनियों के आगे पिछड़ती जा रही होंडा के लिए जुलाई 2021 के मुकाबले जुलाई 2022 का महीना अच्छा रहा। कंपनी ने पिछले महीने 6784 यूनिट्स कारों की बिक्री की है जबकि 2021 जुलाई में होंडा ने 6055 यूनिट्स कारें बेची थी। कंपनी की सालाना बिक्री में 12 प्रतिशत का उछाल आया है तो वहीं मासिक बिक्री में 13 प्रतिशत की गिरावट आई है। कंपनी ने हाल ही में अपनी होंडा सिटी जनरेशन 4,जैज हैचबैक और डब्ल्यूआरवी क्राॅसओवर बंद करने का ऐलान किया है और आगे चलकर होंडा देश में कुछ नई एसयूवी कारें लाॅन्च कर सकती है। 

स्कोडा जुलाई 2022 सेल्स

44 प्रतिशत की सालाना बढ़त के साथ स्कोडा ने जुलाई 2022 में कुल 4447 यूनिट्स कारों की बिक्री की। पिछले साल स्कोडा ने जुलाई के महीने में मार्केट में 3080 यूनिट्स व्हीकल्स बेचे थे मगर कंपनी की मासिक ग्रोथ में 26 प्रतिशत की गिरावट भी देखी गई है। 

एमजी जुलाई 2022 सेल्स

जुलाई 2022 में एमजी मोटर्स की सेल्स में गिरावट दर्ज की गई है। कंपनी ने पिछले महीने कुल 4013 यूनिट्स व्हीकल्स ही बेचे। ऐसे में एमजी की ईयरली सेल्स 5.02 प्रतिशत गिरी है। वहीं एमजी की मंथली ग्रोथ भी 10.88 प्रतिशत गिरी है। बता दें कि एमजी मोटर्स अब 2022 के आखिर तक अपनी न्यू जनरेशन हेक्टर एसयूवी को लाॅन्च करने की तैयारी कर रही है। 

निसान जुलाई 2022 सेल्स

14 प्रतिशत की सालाना बिक्री में गिरावट के साथ निसान जुलाई 2022 में 3667 यूनिट्स कारें बेच पाई। कंपनी ने जुलाई 2021 में 4259 यूनिट्स व्हीकल्स की बिक्री की थी। हालांकि जून 2022 में निसान ने 3515 यूनिट्स व्हीकल्स बेचे थे और जुलाई में कंपनी ने इससे 4 प्रतिशत ज्यादा व्हीकल्स बेचे। 

फोक्सवैगन इंडिया जुलाई 2022 सेल्स

फोक्सवैगन इंडिया को सालाना आधार पर बिक्री में 49 प्रतिशत का बड़ा उछाल मिला है। कंपनी ने जुलाई 2022 में 2915 यूनिट्स व्हीकल्स बेचे जबकि पिछले साल इसी महीने कंपनी के सिर्फ 1962 यूनिट्स व्हीकल्स ही बिके थे। 

कार सेल्स जुलाई 2022: मारुति, टाटा, हुंडई, महिंद्रा, किआ, टोयोटा
To Top