हुंडई Creta
ऑटो इंडस्ट्री

नवंबर 2021 की Top-10 Car Ranking आई सामने, जानिए किसे मिली नंबर-1 पोजिशन

हुंडई क्रेटा सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली एसयूवी, टाटा नेक्सन की बिक्री में रिकॉर्ड उछाल

नवंबर 2021  कार सेल्स रिपोर्ट सामने आ चुकी है। पिछले महीने देश में लोगों ने सबसे ज्यादा मारुति वैगन आर को पसंद किया है जो टॉप-10 कारों की लिस्ट में पहले पायदान पर आई है। इस सूची में मारुति के 7 मॉडल्स ने अपनी जगह बनाई है। नीचे हमनें देश की टॉप-10 सेलिंग कारों का पूरा डेटा दिया है जिसपर आप भी डालिए एक नजर:

रैंकिंगमॉडलनवंबर 2021 सेल्स फिगरनवंबर 2020 सेल्स फिगरईयरली ग्रोथ
1.मारुति सुजुकी वैगन आर16,85316,256-3.6%
2.मारुति स्विफ्ट14,56818,498-21%
3.मारुति सुजुकी ऑल्टो13,81215,321-9.8%
4.मारुति विटारा ब्रेजा10,760783837.2%
5.हुंडई क्रेटा10,30012,017-14.2%
6.मारुति बलेनो9,93117872-44.4%
7.टाटा नेक्सन9,8316,02163.2%
8.मारुति इको9,5711,1183-14.4%
9.मारुति अर्टिगा8,7529557-8.4%
10.किआ सेल्टोस8,6599205-5.9%

नवंबर 2021 में मारुति वैगन आर सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है। इस टॉलबॉय डिजाइन वाली पॉपुलर हैचबैक कार की पिछले महीने 16853 यूनिट्स बाजार में बिकी। पिछले साल नवंबर में वैगन आर की 16,256 यूनिट्स मार्केट में बिकी थी। इसकी सालाना ग्रोथ में 3.6 प्रतिशत का उछाल आया है। 

2021 Maruti Swift Specs

नवंबर 2021 में दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार मारुति स्विफ्ट रही है जिसे 14,568 यूनिट्स बिक्री के आंकड़े मिले है। हालांकि नवंबर 2020 में स्विफ्ट की 18,498 यूनिट्स बाजार में बिकी थी जिसके बाद इसकी ईयरली सेल्स ग्रोथ में 21 प्रतिशत की कमी आई है। 

यह भी पढ़ें:मारुति सुजुकी का बड़ा ऐलान, भारत में उतारेगी ये 5 नई एसयूवी कारें

मारुति की एंट्री लेवल हैचबैक ऑल्टो इस लिस्ट में नंबर 3 के स्थान पर है। पिछले महीले बाजार में 13,812 यूनिट्स ऑल्टो कार बिकी है। इसकी ईयरली ग्रोथ में 9.8 प्रतिशत की कमी आई है क्योंकि नवंबर 2020 में ही मार्केट में इसकी 15,321 यूनिट्स बिकी थी। मारुति ऑल्टो को जल्द ही जनरेशन अपडेट दिया जाएगा और ये 2022 में लॉन्च की जाएगी। 

ये भी देखें:जापान में सुजुकी ऑल्टो के न्यू जनरेशन मॉडल से उठा पर्दा, शिमला में टेस्टिंग के दौरान किया गया स्पॉट

इस लिस्ट में चौथे स्थान पर विटारा ब्रेजा है जिसकी सालाना बिक्री में अच्छा उछाल आया है। नवंबर 2021 में विटारा ब्रेजा की 10,760 यूनिट्स बिकी जबकि पिछले साल इस महीने ये आंकड़ा 7838 यूनिट्स ही था। इसकी सालाना बिक्री में 37.2 प्रतिशत की ग्रोथ देखी गई है। इस सब 4 मीटर एसयूवी को भी जनरेशन अपडेट दिए जाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। 2022 मारुति ब्रेजा नाम से लॉन्च की जाने वाली इस कार के एक्सटीरियर और इंटीरियर में बड़े बदलाव नजर आएंगे जिसके बाद इसकी सेल्स और ज्यादा उपर जा सकती है। 

टॉप 5 कारों में हुंडई क्रेटा अपनी जगह बनाने में कामयाब हुई है जो इस लिस्ट में पांचवे स्थान पर है। नवंबर की सेल्स रिपोर्ट में क्रेटा देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली मिड साइज एसयूवी रही है। पिछले महीने इसे 10,300 यूनिट्स बिक्री के आंकड़े मिले है मगर इसकी ईयरली सेल्स ग्रोथ 14.2 प्रतिशत गिरी है। 

9931 यूनिट्स के साथ बलेनो छठे स्थान पर है जिसे नवंबर 2020 में 17,872 यूनिट्स बिक्री के आंकड़े मिले थे। ऐसे में इसकी सालाना ग्रोथ 44.4 प्रतिशत तक गिरी है। बलेनो को भी कंपनी अपडेट देने जा रही है जिसकी काफी फोटोज़ लीक हो चुकी है। 

Tata Nexon Dark Edition

टाटा नेक्सन एसयूवी लगातार सेल्स में अच्छा परफॉर्म कर रही है। इस सूची में सातवे पायदान पर आई इस एसयूवी को पिछले महीने 9831 यूनिट्स बिक्री के आंकड़े मिले। पिछले साल नवंबर में नेक्सन की 6021 यूनिट्स बिकी थी। 

मारुति सुजुकी ईको की अब काफी डिमांड हो रही है जो लगभग हर महीने सेल्स चार्ट में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहती है। पिछले महीने इको वैन की 9571 यूनिट्स मार्केट में बिकी।

क्रमश:9वे और 10वे स्थान पर मारुति अर्टिगा और किआ सेल्टोस है जिनकी ईयरली ग्रोथ में गिरावट दर्ज की गई है। जहां नवंबर 2021 में अर्टिगा की 8752 यूनिट्स मार्केट में बिकी तो वहीं सेल्टोस को 8659 यूनिट्स बिक्री का आंकड़ा प्राप्त हुआ। 

नवंबर 2021 की Top-10 Car Ranking आई सामने, जानिए किसे मिली नंबर-1 पोजिशन
To Top