टाटा Safari Gold Price
ऑटो इंडस्ट्री

अगस्त 2022 कार सेल्सः टाटा-महिंद्रा ने एक महीने में बेची सबसे ज्यादा कारें

सेल्स के लिहाज से भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए अगस्त 2022 का महीना काफी शानदार बीता है। सामने आई कार सेल्स रिपोर्ट के आंकड़ों को देखें तो अगस्त के महीने में देश में 3.35 लाख कारों की बंपर बिक्री हुई है। पिछले साल अगस्त के मुकाबले इस साल अगस्त में 30 प्रतिशत ज्यादा कारें बिकी जो आने वाले त्यौहारी सीजन के हिसाब से भी अच्छा कहा जा सकता है। बता दें कि इस साल अगस्त तक लगातार पांचवी बार कारों की बिक्री ने 3 लाख से ज्यादा बिक्री का आंकड़ा छुआ है। टाटा और महिंद्रा पिछले महीने सुपरहिट ब्रांड्स रहे जिनकी एक ही महीने में सबसे ज्यादा कारें बिकी है। देश के टाॅप 10 कार ब्रांड्स की सेल्स का क्या रहा लेखा जोखा आंकड़ों के जरिए डालिए एक नजरः

मारुति सुजुकी 

Maruti Backlog

भारत की सबसे बड़ी कार मैन्युफैक्चरिंग कंपनी मारुति ने अगस्त 2022 में 1,34,166 यूनिट्स कारें बेची। बीते साल अगस्त की तुलना में कंपनी ने इसबार 30 प्रतिशत ज्यादा कारें बेची है। मगर जुलाई 2022 के मुकाबले कंपनी अगस्त 2022 में 6.08 प्रतिशत कम कारें बेच पाई क्योंकि जुलाई में मारुति की 1,42,850 यूनिट्स कारें बिकी थी। 

हुंडई मोटर्स 

Creta Knight Edition Specs

भारतीय घरेलू बाजार में हुंडई मोटर्स ने 49,510 यूनिट्स कारों की बिक्री की। कंपनी को अगस्त 2021 में 46,866 यूनिट्स ही बिक्री के आंकड़े मिले थे। कंपनी को इस तरह से 5.64 प्रतिशत की सालाना बढ़त मिली है। हालांकि हुंडई ने जुलाई 2022 के मुकाबले अगस्त 2022 में 1.96 प्रतिशत कम कारें बेची हैं। जुलाई में हुंडई कारों की सेल्स 50,500 यूनिट्स रही थी। 

टाटा मोटर्स 

Tata Nexon EV Max Battery

भारत की तीसरी सबसे बड़ी कार मैन्युफैक्चरिंग कंपनी टाटा मोटर्स की कारों की बिक्री में लगातार इजाफा हो रहा है। पिछले महीने टाटा ने 47,166 यूनिट्स कारें बेची और कंपनी की सालाना बढ़त में 68.34 प्रतिशत का एक बड़ा इजाफा हुआ है। अगस्त 2021 में टाटा ने 28,018 यूनिट्स कारें बेची थी। हालांकि जुलाई 2022 के मुकाबले टाटा ने अगस्त 2022 0.71 प्रतिशत कम कारें बेची क्योंकि जुलाई 2022 में टाटा ने 47,505 यूनिट्स कारें बेची थी। 

महिंद्रा एंड महिंद्रा 

Mahindra XUV700 ADAS

एसयूवी स्पेशलिस्ट महिंद्रा एंड महिंद्रा के लिए भी अगस्त 2022 का महीना काफी शानदार बीता है। कंपनी ने पिछले महीने कुल 29,852 यूनिट्स पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री की है। अगस्त 2021 के मुकाबले अगस्त 2022 में महिंद्रा ने 86.89 प्रतिशत ज्यादा व्हीकल्स बेचे। कंपनी की एक्सयूवी700, स्काॅर्पियो,बोलेरो,एक्सयूवी300 जैसी कारें टाॅप सेलिंग रही। सितंबर से महिंद्रा अपनी स्काॅर्पियो एन कार की डिलीवरी देना भी शुरू करेगी जिसे 1 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिक्री का आंकड़ा मिल चुका है। अभी महिंदा को अपने लाइनअप में मौजूद 2.5 लाख एसयूवी के ऑर्डर डिस्पैच करने बाकी है। ये ऑर्डर पूरे करने में कंपनी को करीब 2 साल का समय लग सकता है। महिंद्रा जल्द ही XUV400 ई-एसयूवी के साथ इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में एंट्री करने की तैयारी भी कर रही है। 15 अगस्त के दिन महिंद्रा ने 5 फ्यूचर इलेक्ट्रिक एसयूवी कारों से पर्दा भी उठाया था। 

किआ इंडिया 

2022 Kia Seltos, Sonet

किआ इंडिया ने अगस्त 2022 में बिकी कारों का सेल्स डेटा जारी कर दिया है। कंपनी ने पिछले महीने कुल 22,322 यूनिट्स कारों की बिक्री की। कंपनी की कार सेल्स में 33.27 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। 8,652 यूनिट्स के साथ किआ सेल्टोस एसयूवी ब्रांड का सबसे ज्यादा बिकने वाला माॅडल रहा। इसके अलावा कंपनी ने सोनेट सब काॅम्पैक्ट एसयूवी की  7,838 और कारेंस एमपीवी की 5,558 यूनिट्स मार्केट में बेची। इसके अलावा किआ की फ्लैगशिप कार कारेंस प्रीमियम एमपीवी की 274 यूनिट्स बिकी। 

टोयोटा किर्लोस्कर 

Toyota Innova Crysta 2021

अगस्त 2022 में टोयोटा ने कुल 14,959 यूनिट्स कारों की बिक्री की। पिछले साल अगस्त में कंपनी को 12,272 यूनिट्स बिक्री का आंकड़ा मिला था। कंपनी की सालाना बिक्री में 17.12 प्रतिशत का उछाल आया है। टोयोटा के माॅडल लाइनअप में इस वक्त इनोवा,फाॅचर््यूनर,ग्लैंजा,अर्बन क्रूजर,हाइलक्स,कैमरी और वेलफायर जैसे प्रोडक्ट्स हैं। कंपनी जल्द ही नई अर्बन क्रूजर हाइराइडर की कीमतों से पर्दा उठाएगी। इस कार को प्री बुकिंग के अच्छे खासे आंकड़े मिल चुके हैं और आगे चलकर कंपनी की सेल्स में इस कार का अहम योगदान रहने वाला है। हाल ही में टोयोटा को इनोवा क्रिस्टा डीजल माॅडल की ज्यादा डिमांड मिलने के कारण  बुकिंग को अस्थाई तौर पर बंद करना पड़ा। कंपनी भारत में हाइक्राॅस नाम से एक हाइब्रिड एमपीवी कार भी उतारेगी। 

होंडा 

2022 Honda City Hybrid Review

सेल्स के लिहाज से होंडा की स्थिती में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। 30 प्रतिशत की सालाना सेल्स गिरावट के साथ होंडा ने अगस्त 2022 में 7769 यूनिट्स कारें बेची। पिछले साल कंपनी की सेल्स थोड़ी बेहतर रही थी जब अगस्त 2021 में उसने 11,177 यूनिट्स कारों की बिक्री की थी। एक रिपोर्ट के अनुसार मार्च 2023 होंडा अपनी तीन कारों को भारत में बंद कर देगी। इनमें होंडा सिटी जनरेशन 4,जैज हैचबैक और डब्ल्यूआरवी क्राॅसओवर शामिल है। तीनों में से सबसे पहले जैज को बंद किया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक होंडा जैज अक्टूबर 2022 तक बंद कर दी जाएगी। इसके बाद दिसंबर 2022 तक होंडा सिटी जनरेशन 4 माॅडल बंद किया जाएगा। मार्च 2023 तक कंपनी डब्ल्यूआरवी एसयूवी को बंद करेगी। इस तरह से मार्च 2023 के बाद कंपनी के लाइनअप में केवल सिटी सेडान का जनरेशन 5 माॅडल,सिटी हाइब्रिड माॅडल और अमेज सेडान ही बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे। 

स्कोडा ऑटो 

Skoda Slavia Price

अगस्त 2022 में स्कोडा की मार्केट में कुल 4,222 यूनिट्स कारें बिकी। कंपनी की सेल्स ग्रोथ में 10 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। पिछले साल अगस्त में ही स्कोडा ने 3829 यूनिट्स कारों की बिक्री की थी। कंपनी को स्लाविया सेडान और कुशाक एसयूवी जैसी नई कारें लाॅन्च करने का फायदा मिला है। 2022 के शुरूआती 8 महीनों में स्कोडा 37,568 कारों की बिक्री कर चुकी है और कंपनी के 20 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि उसे किसी साल में इतने ज्यादा बिक्री के आंकड़े मिले हो। 

एमजी मोटर्स 

एमजी Astor segment-first features

एमजी मोटर्स की ईयरली सेल्स में 11.4 प्रतिशत की गिरावट आई है। कंपनी ने अगस्त 2022 में 3,823 यूनिट्स कारों की बिक्री की जबकि अगस्त 2021 में एमजी की 4,315 यूनिट्स बेची थी। कंपनी ने अपनी सेल्स में गिरावट का कारण सप्लाय चेन में आ रही बाधा को बताया है। हाल ही में एमजी ने ग्लाॅस्टर एसयूवी के अपडेटेड माॅडल को लाॅन्च किया है जो इंप्ररूव्ड इंटीरियर और एडवांस्ड फीचर्स के साथ पेश किया गया है। ग्लाॅस्टर के अपडेटेड माॅडल से एमजी को सेल्स में बढ़त मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। साथ ही कंपनी जल्द ही हेक्टर एसयूवी के अपडेटेड माॅडल को भी लाॅन्च करेगी। 

अगस्त 2022 कार सेल्सः टाटा-महिंद्रा ने एक महीने में बेची सबसे ज्यादा कारें
To Top