बाइक न्यूज़

होन्डा एविएटर बीएस-4 भारत में लॉन्च, जाने क्या हैं फीचर्स

2017 होन्डा एविएटर

2017 होन्डा एविएटर BSIV की कीमत 50,077 रुपए से 56,454 रुपए के बीच रखी गई है।

भारत में 1 अप्रेल से BSIV इमिशन वाले वाहनों को ही अनुमति मिल पाएगी। जैसे-जैसे इसकी डेट नजदीक आ रही है वैसे-वैसे कंपनियों में बीएस-4 मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में जुट गई हैं। कुछ कंपनियों ने इस गाइडलाइन को फॉलो करने वाले मॉडल लॉन्च भी किए हैं। इस क्रम में होन्डा ने 2017 होन्डा एविएटर BSIV मॉडल भारत में लॉन्च किया है। जो कई खासियतों समेटे हुए है।

जानते हैं क्या हैं 2017 होन्डा एविएटर की खासियतें:

– BSIV कॉम्प्लिाएंट इंजन के अलावा होन्डा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया ने अपने मॉडल्स में ऑटोमेटिक हैडलैंप ऑन फीचर भी जोड़ा है।

– 2017 होन्डा एविएटर BSIV मॉडल की अन्य खासियतों की बात करें तो इसमें ऑप्शनल बे्रकअप फ्रंट , अंडर सीट मोबाइल चार्जिंग फैसिलिटी और स्टाइलिश फाइव-स्पोक एलॉय व्हील्स की सुविधा दी गई है। पढ़े – होंडा अफ्रीका ट्विन होगी जल्द लॉन्च 

2017 Honda Aviator BSIV

– 109 सीसी इंजन वाले इस मॉडल की ताकत 8 बीएचपी और टॉर्क 8.94 एनएम है। साथ ही इसमें ट्यूबलेस टायर का इस्तेमाल किया गया है। जो लंबी दूरी में पंक्चर होने की समस्या से बचाएगा।

– यह मॉडल स्टोर में चार रंगों में उपलब्ध होगा। इसमें पर्ल इग्नियस ब्लैक, मैट सेलेन सिल्वर मैटेलिक, रिबेल रेड मैटेलिक और पर्ल अमेजिंग व्हाइट शामिल हैं। पढ़े – नई 2017 होंडा एक्टिवा 4G । 2017 होंडा सीबी यूनिकॉर्न 160 

2017 होन्डा एविएटर गैलेरी 

– 2017 होन्डा एविएटर के अलग-अलग वैरिएंट की कीमत भी अलग-अलग है। इसके सबसे बेसिक वर्जन की कीमत 50,077 रुपएसे शुरू है। इसके अलावा एलॉय व्हील ट्रिम की कीमत 54,022 रुपए, डिस्क बे्रक वर्जन का प्राइस 56,454 रखा गया है।

– इसकी लंबाई 1802 एमएम, चौड़ाई 703 एमएम और ऊंचाई 1162 एमएम रखी गई है। व्हीलबेस 1256 एमएम है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 145 एमएम और सीट की हाइट 790 एमएम है।

– टैंक स्टोर की फ्यूल कैपेसिटी 6 लीटर दी गई है।

Most Popular

To Top