कार न्यूज़

फॉक्सवैगन T-ट्रेक SUV 2020 में हो सकती है लॉन्च

फॉक्सवैगन T-ट्रेक

फॉक्सवैगन T-ट्रेक SUV उसी प्लेटफार्म पर बन रही है जिस पर टिगुआन को बनाया गया है।

जर्मन प्रीमियम कार मेकर कंपनी फॉक्सवैगन ग्लोबल मार्केट में अपनी नई रेंज की SUV पर काम कर रही है। कंपनी जल्दी ही T-रॉक पर बेस्ड 5 सीटर SUV को पेश करने जा रही है। यदि रिपोर्ट पर यकीन करें तो पॉलो बेस्ड T-क्रास कॉम्पै्क्ट SUV भारत में लॉन्च हो सकती है और उससे भी ज्यादा दिलचस्प बात यह है कि फॉक्सवैगन अब अपनी सब-4 मीटर SUV पर काम कर रही है जिसे कंपनी ने फॉक्सवैगन T-ट्रेक नाम दिया है। जानें – फॉक्सवैगन T-ROC से जुड़ी सभी जरुरी डिटेल्स 

भारत में यह SUV 2020 तक लॉन्च हो सकती है। आपको बता दें कि फॉक्सवैगन ग्रुप के MQB प्लेटफार्म पर बनी T-रॉक ने भारतीय आॅटो बाजार में काफी सुर्खियां बटोरी हैं। फॉक्सवैगन ने जिनेवा मोटर शो-2014 के दौरान T-रॉक कॉन्सेप्ट से पर्दा उठाया था। जर्मन आॅटोमेकर ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इस SUV की लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की है, क्योंकि कंपनी अभी इसकी तैयारियों में लगी हुई है। फॉक्सवैगन T-ट्रेक उसी प्लेटफार्म पर बन रही है जिस पर टिगुआन को बनाया गया है। जानिए – नई फॉक्सवैगन पोलो 2018 से जुड़ी 5 खास बातें

टिगुआन SUV फॉक्सवैगन की पहली SUV है जिसे भारत में लॉन्च किया गया है। इसे कंपनी ने 2016 ऑटो एक्सपो में पेश किया था। ये फॉक्सवैगन के वर्सेटाइल प्लेटफार्म MQB पर बेस्ड है। T-ट्रेक कार के साइज को देखकर लग रहा है कि भारतीय बाजार में लोग इसे खूब पसंद करेंगे, क्योंकि इससे पहले भी लोगों को छोटे साइज की SUV को पसंद किया है। T-ट्रेक कॉम्पैक्ट SUV 2018 में शोकेस हो सकती है।

फॉक्सवैगन T-ट्रेक का इंजन
फॉक्सवैगन की यह छोटी SUV कार में पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन आॅप्शन में मौजूद होंगे। इसमें कंपनी ने पेट्रोल और डीजल 3​ सिलेंडर के साथ उपलब्ध करवाया है। पेट्रोल में यह 1.0-litre यूनटि 65bhp से 115bhp पावर के साथ है। वहीं डीजल 1.5-लीटर TDI यूनिट के साथ आता है। इसी के साथ खबर है कि कंपनी इलेक्ट्रिक पेट्रोल वर्जन भी लॉन्च कर सकती है। पढ़े – फॉक्सवैगन Virtus जल्द होगी भारत में लॉन्च 

फॉक्सवैगन T-ट्रेक की कीमत
फॉक्सवैगन की इस SUV कार की अनुमानित कीमत 10 लाख तक हो सकती है। हालांकि कंपनी ने अभी इस पर अपना खुलासा नहीं किया है।

Source 

Most Popular

To Top