कार न्यूज़

लैंड रोवर ने लॉन्च की रेंज रोवर SVऑटोबायोग्राफी डायनेमिक

रेंज रोवर SVऑटोबायोग्राफी डायनेमिक

भारत में रेंज रोवर SVऑटोबायोग्राफी डायनेमिक की कीमत 2.79 करोड़ रूपए (एक्स-शोरूम) है।

टाटा मोटर्स के स्‍वामित्‍व वाले ब्रिटिश ब्रांड लैंड रोवर ने भारतीय बाजार में अपनी रेंज रोवर SVऑटोबायोग्राफी डायनेमिक उतार दी है। इसकी कीमत 2.79 करोड़ रूपए (एक्स-शोरूम) है। भारत में रेंज रोवर के कुल 15 वेरिएंट बिक्री के लिए उपलब्ध हैं, इन में से यह तीसरा सबसे महंगा वेरिएंट है। इसका मुकाबला पोर्श क्यान टर्बो एस और मर्सिडीज़ के दो मॉडल G63 और GLS63 से होगा। जैसा कि कीमत से पता चलता है कि इस दमदार और खूबसूरत कार में बहुत से बेमिसाल फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक इसकी शानदार डिजाइन, लक्‍जरी फीचर्स और इसके V8 इंजन का शानदार कॉम्‍बिनेशन इसकी सवारी के लिए एक बेहद खास ड्राइविंग एक्‍सपीरिएंस पेश करेगा।

इंजन डिटेल्स्
इंजन की बात करें तो रेंज रोवर SVऑटोबायोग्राफी डायनेमिक में 5.0 लीटर का सुपरचार्ज्ड वी8 पेट्रोल इंजन लगा है, जो 551 पीएस की पावर और 680 एनएम का टॉर्क देता है। यह इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा है, जो सभी पहियों पर पावर सप्लाई करता है। इसकी टॉप स्पीड 250 किलोमीटर प्रति घंटा है, 100 की रफ्तार पाने में इसे 5.4 सेकंड का समय लगता है। जानें – लैंड रोवर की सबसे एडवांस SUV ‘वेलार’ से जुड़ी सभी जरुरी डिटेल्स 

रेंज रोवर SVऑटोबायोग्राफी डायनेमिक फोटो गैलरी 

आलिशान इंटीरियर
इस मौके पर जगुआर लैंड रोवर इंडिया लिमिटेड (JLRIL) के मैनेजिंग डायरेक्‍टर रोहित सूरी ने कहा कि रेंज रोवर SVऑटोबायोग्राफी डायनेमिक को डिजाइन करने वाली SVO टीम लक्‍जरी, पर्फोर्मेंस और टेक्‍नोलॉजी के क्षेत्र में नई खोज करने के लिए जानी जाती है। यह नई कार इस टीम के इन्‍हीं प्रयासों का रिजल्‍ट है। बाहर से देखने में यह कार भारी-भरकम लेकिन बेहद खूबसूरत दिखाई देती हैं। वहीं अंदर से इसका इंटीरियर काफी आलिशान है। पढ़े – नई लैंड रोवर डिस्कवरी जल्द होगी भारत में लॉन्च 

एडवांस फीचर्स
आपको बता दें कि यह मॉडल रेंज रोवर के मौजूदा वेरिएंट SVऑटोबायोग्राफी का ही प्रीमियम अवतार है। इस में कई एडवांस फीचर्स और कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। इसकी ड्राइविंग पहले से ज्यादा आरामदायक और संतुलित है। इसके केबिन में चार कलर का विकल्प रखा गया है। इसकी सीटें डायमंड क्वालिटी की हैं, जिन पर ऑटोबायोग्राफी स्टिचिंग दी गई है। इसके अलावा नया क्रोम क्वॉड टेलपाइप, रेड कलर के ब्रेम्बो ब्रेक्स और कस्टामाइज अलॉय व्हील का विकल्प भी शामिल किया गया है।

कंपनी की चौथी कार
रेंज रोवर SVऑटोबायोग्राफी डायनेमिक कंपनी की भारत में चौथी कार है। इससे पहले कंपनी रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी, रेंज रोवर स्‍पोर्ट एसवीआर और जगुआर एफ-टाइप एसवीआर लॉन्‍च हो चुकी है।

Most Popular

To Top