कार न्यूज़

नई लैंड रोवर डिस्कवरी अगस्त में होगी लॉन्च, बुकिंग शुरू

2017 लैंड रोवर डिस्कवरी

2017 लैंड रोवर डिस्कवरी में रेंज रोवर स्पोर्ट और रेंज रोवर के लाइट वेट आर्किटेक्चर प्लेटफार्म का इस्तेमाल किया गया है.

जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) 9 अगस्त, 2017 को भारत में अपनी नई-पीढ़ी के लैंड रोवर डिस्कवरी को लॉन्च करने के लिए तैयार है। खबर के अनुसार नई 2017 लैंड रोवर डिस्कवरी के लिए बुकिंग की टोकन राशि के रूप में 3 लाख रुपये लिए जा रहे हैं। आपको बता दें कि लैंड रोवर डिस्कवरी एक 7-सीटर SUV है। आने वाली डिस्कवरी थर्ड जनरेशन का मॉडल है, हालांकि 1989 में इसकी शुरूआत के बाद से इसके पांच संस्करण सामने आ चुके हैं।

अब जो नई 2017 लैंड रोवर डिस्कवरी लॉन्च होने वाली है वह डिस्कवरी विजन कॉन्सेप्ट पर आधारित है जिसे कंपनी ने 2017 न्यूयार्क आॅटो शो में पेश किया था. हालांकि इसका प्रोडक्शन मॉडल दुनिया के सामने 2016 पेरिस मोटर शो से ठीक पहले पिछले साल​ ब्रिटेन के सोलिहुल में आया. नई 2017 लैंड रोवर डिस्कवरी निश्चित तौर पर काफी महंगी कार के तौर पर भारत में आएगी. अगर दूसरी कारों से तुलना की बात करें तो इसका आॅडी Q7 से मुकाबला होगा. देखें – रेंज रोवर SVऑटोबायोग्राफी डायनेमिक की तस्वीरें और डिटेल्स 

2017 लैंड रोवर डिस्कवरी की कीमत 

वैरिएंट  एक्स-शोरूम 
पेट्रोल S 68 लाख रुपए
पेट्रोल SE 71 लाख रुपए
पेट्रोल HSE 75 लाख रुपए
ड़ीजल S 78 लाख रुपए
ड़ीजल SE 85 लाख रुपए
ड़ीजल HSE 89 लाख रुपए

न्यू जेनरेशन 2017 लैंड रोवर डिस्कवरी कार तीन वैरिएंट में उपलब्ध होगी– S, SE और HSE. 2017 डिस्कवरी 3.0L पेट्रोल और डीजल इंजन के विकल्प के साथ लॉन्च होगी. जबकि एंट्री लेवल पेट्रोल इंजन वाली डिस्कवरी की कीमत 68 लाख, हाई स्पेक पेट्रोल वर्जन की कीमत 75 लाख के करीब होगी. वहीं दूसरी ओर डीजल वैरिएंट के मॉडल की कीमत 78 लाख से 89 लाख के बीच आएगी. भारत में नई लैंड रोवर डिस्कवरी 2017 की टक्कर मर्सिडीज बेंज GLE, आॅडी Q7 और बीएमडब्ल्यू एक्स5 से होगी. जानें – रेंज रोवर वेलर SUV से जुड़ी सभी बातें

2017 लैंड रोवर डिस्कवरी फोटो गैलरी 

2017 लैंड रोवर डिस्कवरी लॉन्च डिटेल्स 

एक नई रिपोर्ट के मुताबिक लैंड रोवर नई डिस्कवरी को भारत में 9 अगस्त, 2017 को लॉन्च करेगी. हालांकि अभी कंपनी की ओर से लॉन्च डेट के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. कंपनी के अंदर से लीक हुई जानकारी के अनुसार ये SUV भारत में CBU फॉर्म में आएगी.

2017 लैंड रोवर डिस्कवरी का इंजन 

इंजन की बात करें तो नई 2017 लैंड रोवर डिस्कवरी में सुपरचाज्र्ड पेट्रोल 3-litre V6 इंजन लगा है तो Si6 ट्रिम पावर के साथ है। इसी के साथ इसमें 335 बीएचपी और 450 एनएम टॉर्क के पॉवर को प्रोड्यूज करने की क्षमता रखता है। इसमें एक 3-लीटर छह सिलेंडर डीजल मोटर भी है जो Td6 ट्रिम डिलीवर करता है और जिसमें 254 बीएचपी और 600 एनएम टॉर्क का उत्पादन होता है। सभी इंजन 8 स्पीड आॅटोमैटिक गेयर बॉक्स से अटैच होंगे.

2017 लैंड रोवर डिस्कवरी डिज़ाइन 

फुल साइज्ड, थ्री रो, 7 सीटर इस एसयूवी को लैंड रोवर की लाइट फुल साइज SUV आर्किटेक्चर का फायदा मिला है और कंपनी इसमें बेजोड़ आरामदायक अनुभव का वादा करती है. नई 2017 लैंड रोवर डिस्कवरी को पिछले मॉडल की तुलना में अधिक आरामदायक, हल्का, तेज और अधिक सक्षम बनाया गया है। यह अगली पीढ़ी की डिस्कवरी 480kg हल्की है। यह पिछले मॉडल की तुलना में कठोर और हल्का एल्यूमीनियम मोनोकॉक चेसिस लगा है। इस मॉडल की बात की जाए तो यह पहले की अपेक्षा में सभी को काफी पसंद आएगी।

2017 Land Rover Discovery India interior

पांचवीं पीढ़ी की लैंड रोवर डिस्कवरी को फैमिली कार के तौर पर डेवलप किया गया है जिसमें जरूरत की सारी सुविधाएं और बिल्कुल नया एक्सटीरियर रखा गया है जोकि लैंड रोवर डिस्कवरी विजन कॉन्सेप्ट से प्रभावित होगा. लैंड रोवर डिस्कवरी के रिव्यू में पहले ही खुलासा किया जा चुका है कि इस एसयूवी के एल्युमीनियम चेचिस से भरोसा होता है कि ये अब तक के डिस्कवरी में सबसे ज्यादा कठोर और हल्की है.

नई डिस्कवरी का मॉडल अपने स्कवॉयर शेप से हटकर और स्पोर्टी एक कर्वी डिजाइन के साथ नए लुक में सामने आने वाली है. यह मिड साइज प्रीमियम एसयूवी कार होगी जिसमें 7 फुल साइज सीट होगी. इसके अलावा इसमें पीछे और बीच के सभी यात्रियों के लिए हेडरूम भी दिया जाएगा.

2017 लैंड रोवर डिस्कवरी फ़ीचर्स 

अन्य विशेषताओं में इनकंट्रोल टच प्रो इंटोकनमेंट सिस्टम, 14-स्पीकर मेरिडियन डिजिटल चौराइज सिस्टम, दूसरे के बीच चार 12 वी चार्जिंग प्वां​इट शामिल है। नई 2017 लैंड रोवर डिस्कवरी में ऐसी कई विशेषताएं और फीचर कंपनी ने एड किए हैं जो अभी तक किसी और में मिलने असंभव हैं। जैसे इंटेलिजेंट सीट फ़ॉल टेक्नोलॉजी, जो कि यात्रियों को एसयूवी के पीछे, सेंटर टचस्क्रीन और साथ ही एक स्मार्टफोन ऐप के माध्यम से दूसरे और तीसरी पंक्ति वाली सीटों को फिर से कॉन्फ़िगर करने की अनुमति देती है। इनकंट्रोल टच प्रो भी इस सेवा के हिस्से में होगा।

अन्य फीचर की बात करें तो एडैप्टिव एलईडी हेडलाइट्स, एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट्स, एलईडी टेल लाइट्स, 22 इंच व्हील, फुल ग्लास फिक्स्ड या ओपेन रूफ, हेड—अप डिस्प्ले, 5 इंच ड्राइवर इंफॉर्मेशन डिस्प्ले, आॅटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम, ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर के लिए मसाज फंक्शन, 10 इंच टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 17 स्पीकर आॅडियो सिस्टम को 2017 लैंड रोवर डिस्कवरी में दिया गया है.

Source 

Most Popular

To Top