महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी छोटी एसयूवी कार TUV300 को अपडेट किया है। नए अपडेटेड वर्जन को महिंद्रा TUV300 T10 नाम दिया गया है। इसकी नई दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 9.75 लाख रुपये रखी गई है। ‘T10’ बैज वाली इस महिंद्रा एसयूवी का एक्सटीरियर रेग्युलर मॉडल जैसा ही है। इसमें नए अलॉय वील्ज, नई बैजिंग, रियर स्पॉइलर और फ्रंट फॉग लैम्प्स और ग्रिल पर काले रंग का इस्तेमाल किया गया है। जानें – महिंद्रा XUV300 से जुड़ी सभी डिटेल्स
महिंद्रा TUV300 T10 की कीमत
वैरिएंट | एक्स शोरूम, दिल्ली |
T10 MT | 9.75 लाख रुपए |
T10 AMT | 10.50 लाख रुपए |
T10 MT (Dual-tone) | 9.90 lakh लाख रुपए |
T10 AMT (Dual-tone) | 10.65 lakh लाख रुपए |
फोटो गैलरी
फ़ीचर्स
एक्सटीरियर की बात करें तो महिंद्रा TUV300 T10 में आगे वाली ग्रिल और फॉग लैंप्स के चारों ओर क्रोम फिनिशिंग, डुअल टोन रूफ, मैटेलिक ग्रे एलॉय व्हील दिए गए हैं। मैटालिक ग्रे फिनिशिंग वाले 15 इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं। इस एसयूवी के इंटीरियर में महिंद्रा ने ड्यूल टोन पेंट शेड, फॉक्स लेदर अपहोलस्ट्री और अपग्रेडेड इन्फोटेनमेंट सिस्टम है। महिंद्रा TUV300 T10 में महिंद्रा ब्लू सेंस ऐप के जरिए नैविगेशन की सुविधा है। इसका सिस्टम ऐड्रॉयड आॅटो को सपॉर्ट करता है। पढ़े – महिंद्रा XUV500 को मिलेगा 2.2 लीटर पेट्रोल इंजन
इंजन
महिंद्रा TUV300 T10 में 1.5-litre इंजन दिया गया है, जो कि 100hp का पावर और 240Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन को 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन या एएमटी गियरबॉक्स के आॅप्शन के साथ दिया गया है। फोटो गैलरी – महिंद्रा लॉन्च करेगा ये 10 नई कारें
मुकाबला
महिंद्रा TUV300 T10 सब 4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में मारुति विटारा ब्रेजा, फोर्ड इकोस्पॉर्ट और टाटा नेक्सॉन से टक्कर लेगी। महिंद्रा आगामी कुछ महीनों में टीयूवी300प्लस वैरियंट भी लॉन्च करने वाली है।