कार न्यूज़

लेक्सस RCF SUV अब भारत में उपलब्ध

Lexus RCF India

भारत में लेक्सस RCF को जगुआर F टाइप, बीएमडब्लू M4 और ऑडी RS5 बड़ी चुनौती हैं।

हाल ही में एक्सक्लूसिव लेक्सस आरसी-एफ को चेन्नई में देखा गया। चर्चा थी कि ये सिंगल मॉडल प्राइवेट इम्पोर्ट किया गया है लेकिन ऐसा नहीं हैै। लेक्सस RCF एक कॉम्पैक्ट प्रीमियम सेगमेंट की कार है। टोयोटा का ये लक्जरी डिवीज़न अब भारत मे भी एंटर हो चुका है। भारत के लिए लेक्सस की करें अवेलेबल हैं इनमें RX हाइब्रिड और एसयूवी की LX रेंज शामिल हैं। जानें इसके बारे में –

कीमत
2014 में हुए डेट्रॉइट ऑटो शो में पहली बार लेक्सस RCF को पेश किया गया था। ये मॉडल भारत के लिए अवेलेबल है। इसकी कीमत 2 करोड़ रुपए रखी गयी है। जो इसकी एक्सशोरूम कीमत है।

लेक्सस RCF

इंजन
लेक्सस RCF में 5.0 लीटर वी8 इंजन लगाया गया है जिसकी ताकत 477 पीएस और टॉर्क 530 एनएम है। जो 8 स्पीड स्पोर्ट डायरेक्ट शिफ्ट ट्रांसमिशन में साथ उपलब्ध है। रियर व्हील्स पावरफुल हैं। इस मॉडल की टॉप स्पीड 268 किलोमीटर प्रति घंटा है।

19 इंच के व्हील
इसके अलावा इसमें ब्रेम्बो ब्रेक दिए गए हैं जिससे कई फंक्शन कंट्रोल किए जा सकते हैं। साथ ही इसमें हाई बैक सीटिंग फीचर भी दिया गया है। लेक्सस RCF में 19 इंच के व्हील दिए गए हैं। फ्रंट में टायर 255/35 और रियर में 275/35 दिए गए हैं।

चुनौती
ये मॉडल आधिकारिक रूप से भारत में लॉन्च नही किया गया है लेकिन इसे ऑर्डर किया जा सकता है। लेक्सस RCF के कॉम्पेटिटर की बात करें तो जगुआर F टाइप, बीएमडब्लू M4 और ऑडी RS5 बड़ी चुनौती हैं।

Most Popular

To Top