कार न्यूज़

वॉल्वो ने पेश की पहली XC90 ‘मेड इन इंडिया’ SUV

Locally Assembled Volvo XC90 SUV

वॉल्वो XC90 SUV को कंपनी ने बेंगलुरु स्थित मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में बनाया है।

वोल्वो इंडिया ने भारत में अपनी पहली स्थानीय असेंबली सुविधा को हरी झंडी दिखा दी है। दरअसल स्वीडिश लग्जरी कार निर्माता कंपनी वॉल्वो ने भारत में कार असेंबल करना शुरू कर दिया है। कंपनी ने भारत में बनी अपनी पहली असेंबल्ड एसयूवी को पेश कर दिया है।

XC90 SUV को कंपनी ने बेंगलुरु स्थित मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में बनाया है। वॉल्वो कार्स पहले ही इस बात की घोषणा कर चुकी थी कि यह कंपनी 2017 से भारत में अपनी कारों की असेंबलिंग शुरू करेगी। वॉल्वो ने वोल्वा ट्रक्स प्लांट में एक्ससी90 एसयूवी की असेंबलिंग शुरू की है। देखें – वोल्वो XC40 कॉम्पैक्ट SUV की तस्वीरें और डिटेल्स 

वोल्वो S90 सेडान और आगामी XC60 SUV को भी भारतीय प्लांट में असेंबल करने की योजना है। हालांकि वोल्वो XC90 के T8 हाइब्रिड संस्करण अभी भी आयात किए जाएंगे।वोल्वो इंडिया वर्तमान में वोल्वो ट्रकों के साथ कॉन्ट्रैक्ट कर असेंबली ऑपरेशन कर रहे हैं, जो कुल वोल्वो ग्रुप इंडिया के अंतर्गत आता है।

भारत में वॉल्वो XC90 का डीजल वैरियंट ही फिलहाल असेंबल करेगी। जबकि इसका टी8 प्लग इन हाइब्रिड मॉडल देश में इम्पोर्ट किया जाएगा। वर्तमान में वोल्वो ट्रक, बस, कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट और पेंटा इंजन असेंबल कर रहा है, और XC90 अब इस सुविधा में शामिल हो गया है. जानें – वोल्वो V90 क्रॉस कंट्री से जुड़ी सभी जरुरी डिटेल्स 

XC90 एसयूवी के अलावा वॉल्वो एसपीए प्लैटफॉर्म पर बने अपने वाहनों को असेंबल करने की भी प्लानिंग कर रही है। इनमें वॉल्वो S90 सिडैन और लॉन्च होने वाली कार XC60 शामिल हैं। इसकी एक्स शोरूम कीमत 72.81 लाख रुपये है। आॅटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस इस एसयूवी का माइलेज 17.2 किलोमीटर प्रति लीटर है, ऐसा कंपनी का दावा है। जानें – कब लॉन्च होगी वोल्वो की पहली इलेक्ट्रिक कार 

Most Popular

To Top