कार न्यूज़

जेनेवा मोटर शो 2017 दिखी स्टाइलिश फॉक्सवेगन आर्टिऑन

फॉक्सवेगन आर्टिऑन

फॉक्सवेगन आर्टिऑन को सीसी सेडान के रिप्लेसमेंट के तौर लॉन्च किया जायेगा।

जर्मन ऑटोमाबाइल कंपनी फॉक्सवेगन नेे जेनेवा मोटर शो 2017 में  प्रीमियम सेडान फॉक्सवेगन आर्टिऑन लॉन्च कर दिया है। कार का यह मॉडल सीसी सेडान के रिप्लेसमेंट के तौर जाना जाएगा।

कंपनी को इस मॉडल से काफी उम्मीदें

फॉक्सवेगन को अपने मॉडल आर्टिऑन से यूरोपियन मार्केट में बहुत उम्मीदें हैं। इस मॉडल का निर्माण जर्मनी में ही किया जा रहा है जिसे यूरोपियन बाजार में 2017 के मध्य में लॉन्च किया जाएगा। वहीं दूसरे देशों जैसे अमरीका, मिडिल ईस्ट और चीन में कुछ समय बाद यह उपलब्ध होगी। इसके बाद यह भारतीय बाजार में भी आएगी।

जर्मनी में इसकी कीमत करीब 35 हजार यूरो और लंदन में यह बाजार में करीब 30 हजार पाउंड में उपलब्ध होगी। 18 सितंबर 2015 में इमिशन स्कैंडल सामने आने के बाद आर्टिऑन फॉक्सवेगन का पहला मॉडल है। पढ़े – नई फॉक्सवेगन पोलो हो सकती है 2018 में लॉन्च

फॉक्सवेगन आर्टिऑन गैलेरी 

ये हैं खासियतें

– इसे डिजाइन किया है फॉक्सवेगन के नए डिजाइन डायरेक्टर क्लॉस ने। यह लंबाई में 4,869 एमएम और चौड़ाई में 1,427 एमएम है।

– इसके अलावा फॉक्सवेगन आर्टिऑन के फं्रट बंपर में एयर डक्ट को डिजाइन किया गया है।

– बोनट को कंटूर आकार दिया गया है। साथ ही व्हील को भी आकर्षक लुक दिया गया है। रूफलाइन कर्व रखी गई है।

– एलईडी टेल लैंप्स के साथ दी गई हैं। ग्रिल्स में चौड़ी ग्राफिक के साथ एलईडी का प्रयोग किया गया है। जो इस मॉडल को देता है स्टाइलिश लुक।

– खास रियर फं्रट बंपर को 18 इंच के एलॉय के साथ रखा गया है। खास बात यह है कि इसे तीन स्टाइलिंग पैकेज के साथ पेश किया जाएगा- स्टैंडर्ड, एलिगेंस और आर-लाइन।

– इसे और भी एक्सक्लूसिव बनाने के लिए कंपनी ने इसमें फोल्डेबल सीट लगाई हैं जो आपको कंफर्टेबल फील कराएंगी।

Most Popular

To Top