कार न्यूज़

भारत में पहली बार नजर आई रेंज रोवर वेलार

Land Rover Range Rover Velar India

रेंज रोवर वेलर SUV का मुकाबला ऑडी Q3, BMW X 1 और वोल्वो XC60 से होने वाला है।

मार्च में हुए जेनेवा मोटर शो में रेंज रोवर ने अपनी नई लग्ज़री SUV वेलार शोकेस की थी।तब इस कार के बारे में खूब हल्ला हुआ था। यह कार हाल ही में भारत में पहली बार स्पॉट हुई है और कंपनी ने इस कार की प्री-बुकिंग ओपन की दी है। बता दें कि रेंज रोवर भारत में इस SUV की कीमत का खुलासा 21 सितंबर 2017 को करने वाली है।यह खबर कार प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है।

प्रीमियम डिज़ाइन 
कार में फ्रंट ग्रफिक्स और लंबा बोनट दिया गया है जो वेलार एक्सटीरियर डिज़ाइन वाला है। इस कार को कंपनी ने बेहतरीन लुक के साथ पावरफुल भी बनाया है. जानें – रेंज रोवर वेलर SUV से जुड़ी सभी बातें 

Range Rover Velar spied

पावर फुल कार
नई रेंज रोवर वेलार को भारत में 2 तरह के डीजल इंजन के साथ भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी SUV में A 3-लीटर V6 इंजन दे रही है जो 269 bhp पावर और 700 Nm टॉर्क जनरेट करता है।इसके साथ ही कंपनी ने कार के D180 वेरिएंट में 2-लीटर का 4-सिलेंडर इंजीनियम इंजन दिया है। यह इंजन 177 bhp पावर और 430 Nm टॉर्क जनरेट करता है। लैंड रोवर रेंज रोवर ने इस कार को 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस किया है और इसे ऑल-व्हील-ड्राइव भी बनाया है। पढ़े – नई लैंड रोवर डिस्कवरी की कीमत और डिटेल्स 

फोटो गैलरी 

फीचर
कार के फ्रंट बंपर पर एयर इन्लेट्स और सब्टल स्किड प्लेट इसकी काबीलियत को और भी ज्यादा विज़िबल बनाती है। इसके साथ ही कार के केबिन में बिल्कुल नया टच प्रो डुओ इंफोटेनमेंट सिस्टम लगाया गया है।इस कार के आकर्षक प्रंट के साथ कंपनी ने स्लैंडर फुल-एलईडी हैडलैंप्स दिए हैं जो कंपनी ने स्लिम-लाइन विज़ुअल सिग्नेचर डिज़ाइन के हैं। देखें – रेंज रोवर SVऑटोबायोग्राफी डायनेमिक की तस्वीरें और डिटेल्स 

कीमत और कम्पटीशन 
रेंज रोवर वेलार की अनुमानित कीमत लगभग 1 करोड़ रुपए है। भारत में इस कार का मुकाबला ऑडी Q3, BMW X 1 और वोल्वो XC60 से होने वाला है।

Source

Most Popular

To Top