कार न्यूज़

28 अक्टूबर को भारत में लॉन्च होगी 2017 लैंड रोवर डिस्कवरी

2017 लैंड रोवर डिस्कवरी

नई 2017 लैंड रोवर डिस्कवरी को पिछले मॉडल की तुलना में अधिक आरामदायक, हल्का, तेज और अधिक सक्षम बनाया गया है।

लैंड रोवर अपनी लेटेस्ट कार 2017 लैंड रोवर डिस्कवरी लॉन्च करने को तैयार है। भारत में इसे 28 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। इस कार की शुरुआती कीमत 68.05 लाख रुपये होगी। इसके टॉप मॉडल की कीमत 1.02 करोड़ होगी। कंपनी ने अपनी आगामी ड्राइव ‘डिस्कवरी विद अ परपज’ के अनाउंसिग के मौके पर ही इसकी भी घोषणा की।

बता दें कि लैंड रोवर भारत में विलुप्त हो रहे वन्य जीवों के संरक्षण के लिए अगले साल एक जागरुकता अभियान शुरू करने जा रहा है। आपको बता दें कि 2017 लैंड रोवर डिस्कवरी पेट्रोल और डीजल वैरिएंट में मिलेगी। इसी के साथ यह लिमिटेड ​फस्र्ट एडीशन में भी मिल सकती है। 2017 लैंड रोवर डिस्कवरी की डिलीवरी कंपनी नवंबर के पहले वीक में करेगी। जानें – रेंज रोवर वेलर SUV से जुड़ी सभी बातें 

नई लैंड रोवर डिस्कवरी

लैंड रोवर डिस्कवरी कंपनी की लेटेस्ट ऐल्युमिनियन-इनफ्यूज्ड चेसिस टेक्नॉलजी पर आधारित है। इससे यह कार पिछली कारों की तुलना में हल्की भी होगी। इस कार में नए फ्लेयर्ड व्हील्स, कर्व्ड डिजाइन और बड़े व्हील्स के साथ नए हेडलैम्प्स मौजूद हैं।

2017 लैंड रोवर डिस्कवरी को कंपनी 5 वैरिएंट में लेकर आएगी। जिसमें S, SE, HSE, HSE Luxury हैं। फस्र्ट एडीशन 2 इंजन आॅप्शन में मिल सकती है जिसमें एक 3 लीटर Si6 पेट्रोल मोटर और दूसरा 3 लीटर TD6 डीजल इंजन होगा। V6 पेट्रोल इंजन 335 bhp पावर के साथ 450 Nm टार्क जनरेट करेगा। 6 सिलेंडर डीजल 254 bhp के साथ 600 Nm टार्क जनरेट करता है। दोनों की इंजन 8 स्पीड आॅटोमैटिक ट्रां​समिशन आप्शन में मिलेगा। देखें – रेंज रोवर SVऑटोबायोग्राफी डायनेमिक की तस्वीरें और डिटेल्स 

आपको बता दें कि पुराने वर्जन के 5 सीटर के अलावा इसमें 7 सीटर कार का भी विकल्प मौजूद होगा। प्रीमियम एसयूवी कैटिगरी में इसका कम्पिटीशन वोल्वो XC90, आउडी Q7, मर्सेडीज GLE और BMW X5 जैसी कारों से होना तो तय है।

Most Popular

To Top