Tata Nexon Sunroof
ऑटो इंडस्ट्री

जुलाई 2022 टाॅप-10 SUV: Nexon देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी

जुलाई 2022 में सबसे ज्यादा बिकने वाली टाॅप 10 कारों की लिस्ट में नेक्सन नंबर 4 पर रही है और इसके साथ ये एसयूवी सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिक्री के आंकड़ो के साथ नंबर 1 की पोजिशन पर आई है।  देश की बेस्ट सेलिंग एसयूवी को जुलाई 2022 में 14,214 यूनिट बिक्री के आंकड़े प्राप्त हुए हैं। पिछले साल इसी महीने नेक्सन की 10,287 यूनिट्स मार्केट में बिकी थी जो इस साल 38 प्रतिशत ज्यादा रही। 

टाटा को नेक्सन की बदौलत जुलाई में काफी अच्छे बिक्री के आंकड़े मिले हैं। वहीं कंपनी की सेल्स में पंच माइक्रो एसयूवी का भी अहम योगदान रहा। एसयूवी सेगमेंट में दूसरी कारों को मिले कितने बिक्री के आंकड़े ये आप जानेंगे आगेः

Tata Nexon EV Max Battery

Top 10 Selling SUVs

रैंकिंगमाॅडलजुलाई 2022 सेल्स फिगरजुलाई 2021 सेल्स फिगर
1.टाटा  Nexon (38%) 14,214 10,287
2.हुंडई Creta (-3%) 12,625 13,000
3.हुंडई Venue (47%)12,000 8,185
4.टाटा  Punch 11,007
5.मारुति Brezza (-23%) 9,709 12,676
6.किआ Seltos  (22%) 8,541 6,983
7.महिंद्रा Bolero (22%) 7,917 6,491
8.किआ Sonet (-6%) 7,215 7,675
9.टोयोटा Urban Cruiser (175%) 6,724 2,448 
10.महिंद्रा XUV700 (3%) 6,277 

एसयूवी सेगमेंट में हुंडई क्रेटा लगातार दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी कार रही है जिसकी जुलाई 2022 में 12,625 यूनिट्स बिकी। क्रेटा को जुलाई 2021 में 13,000 यूनिट्स बिक्री के आंकड़े प्राप्त हुए थे और इस साल इसकी बिक्री में 3 प्रतिशत की गिरावट आई है। 

इस सूची में नंबर 3 के स्पाॅट पर हुंडई वेन्यू है जिसकी पिछले महीने 12000 यूनिट्स मार्केट में बिकी। पिछले साल जुलाई में इसकी 8,185 यूनिट्स ही बिक पाई थी और इस साल ये 47 प्रतिशत ज्यादा बिकी है। 

2022 Hyundai Venue Revealed (1)

टाटा पंच देश की चैथी सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी रही जिसे जुलाई 2022 में 11,007 यूनिट्स बिक्री का आंकड़ा मिला। 

नई मारुति सुजुकी ब्रेजा की जुलाई 2022 में 9,709 यूनिट्स मार्केट में बिकी। पिछले साल ब्रेजा की 12,676 यूनिट्स बिकी थी और हाल ही में इसका अपडेडेट माॅडल भी लाॅन्च किया गया है। मारुति ने हाल ही में जानकारी दी है कि उसे अब तक नई ब्रेजा की 75,000 यूनिट्स से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी है। ऐसे में आगे जाकर सेल्स रैंकिंग में फिर से ये कार अच्छे स्पाॅट पर आ सकती है। 

New Maruti Brezza CNG

इस सूची में किआ सेल्टोस नंबर 6 के स्थान पर है जिसकी जुलाई 2022 में 8541 यूनिट्स बिकी। सालाना आधार पर इसकी सेल्स में 22 प्रतिशत की ग्रोथ हुई है क्योंकि पिछले साल जुलाई में इसे 6,983 यूनिट्स बिक्री के आंकड़े प्राप्त हुए थे। 

7,917 यूनिट्स बिक्री के आंकड़ो के साथ महिंद्रा बोलेरो इस सूची में सातवे स्थान पर है। पिछले साल इसी महीने इस कार की 6491 यूनिट्स बिकी थी। 

नंबर 8 पोजिशन पर किआ सोनेट है जिसे पिछले महीने 7215 यूनिट्स बिक्री के आंकड़े मिले। पिछले साल के कंपेरिजन में इस साल जुलाई में इसकी सेल्स 6 प्रतिशत गिरी है और तब इसे 7675 यूनिट्स बिक्री का आंकड़ा मिला था। 

Kia Sonet Anniversary Edition

टोयोटा अर्बन क्रूजर इस सूची में 9वे पायदान पर है जिसकी जुलाई में 175 प्रतिशत की बड़ी ईयरली सेल्स ग्रोथ के साथ 6,724 यूनिट्स बिकी। पिछले साल जुलाई में इस सब 4 मीटर एसयूवी को महज 2,448 यूूनिट्स बिक्री का आंकड़ा मिला था। 

देश में सबसे लंबे वेटिंग पीरियड वाली एसयूवी महिंद्रा एक्सयूवी700 ने टाॅप 10 में आखिरी स्थान पर अपनी जगह बनाई है। जुलाई 2022 में इसकी 6,227 यूनिट्स डिस्पैच की गई। इस कार पर अभी दो साल से ज्यादा का वेटिंग पीरियड दिया जा रहा है। 

जुलाई 2022 टाॅप-10 SUV: Nexon देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी
To Top