Tata Nexon Dark Edition
ऑटो इंडस्ट्री

जुलाई 2022 टाॅप-10 कार: Wagon-R बनी लोगों की पहली पसंद, Alto लिस्ट से हुई बाहर

जुलाई 2022 की कार सेल्स रिपोर्ट सामने आ चुकी है और कई कारमेकर्स की सालाना सेल्स में अच्छा खासा उछाल देखा गया है। देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की बात करें तो इस बार भी मारुति वैगन आर ने टाॅप पोजिशन हासिल की है। जुलाई के महीने में वैगन आर की 22,588 यूनिट्स मार्केट में बिकी है।

हालांकि पिछले साल जुलाई के मुकाबले इस बार इसकी 1 प्रतिशत यूनिट्स कम बिकी है जहां जुलाई 2021 में इसे 22,836 यूनिट्स बिक्री के आंकड़े प्राप्त हुए थे। भारत में वैगन आर लोगों के लिए बेस्ट एंट्री लेवल कार साबित हो रही है जो कंपनी की ही ऑल्टो को पीछे छोड़ रही है। टाॅप-10 कारों की सूची में और दूसरे कौनसे माॅडल्स ने बनाई जगह इस बारे में आप जानेंगे आगेः

2022 Maruti WagonR Price

Top 10 Selling Cars July 2022

रैंकिंगमाॅडलजुलाई 2022 सेल्स फिगरजुलाई 2021 सेल्स फिगर
1.मारुति सुजुकी WagonR (-1%)22,588 22,836
2.मारुति सुजुकी Baleno (22%) 17,960 14,729
3.मारुति सुजुकी Swift (-5%)17,539 18,434
4.टाटा Nexon (38%) 14,214 10,287
5.मारुति सुजुकी Dzire (31%)13,747 10,470
6.मारुति सुजुकी Eeco (30%)13,048 10,057
7.हुंडई  Creta (-3%) 12,62513,000
8.हुंडई  Venue (47%) 12,000 8,185
9.मारुति सुजुकी S-Presso (65%)11,268 6,818
10.टाटा Punch 11,007

इस सूची में मारुति बलेनो को नंबर 2 का स्थान मिला है। पिछले महीने इस कार की 17,960 यूनिट्स मार्केट में बिकी है। जुलाई 2021 में बलेनो को 14,729 यूनिट्स बिक्री के आंकडे़ प्राप्त हुए थे। इसकी सालाना ग्रोथ में 22 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। 

तीसरे स्पाॅट पर मारुति स्विफ्ट है जिसे 17,539 यूनिट्स बिक्र्री के आंकड़े प्राप्त हुए हैं। जुलाई 2021 में स्विफ्ट की 18434 यूनिट्स बिकी थी और इस लिहाज से इसकी सालाना बिक्री में 5 प्रतिशत की गिरावट आई है। 

सेल्स चार्ट में टाटा नेक्सन लगातार दूसरे महीने नंबर 4 के स्थान पर आई है। देश की बेस्ट सेलिंग एसयूवी को जुलाई 2022 में 14,214 यूनिट बिक्री के आंकड़े प्राप्त हुए हैं। पिछले साल इसी महीने नेक्सन की 10,287 यूनिट्स मार्केट में बिकी थी जो इस साल 38 प्रतिशत ज्यादा रही। टाटा को नेक्सन की बदौलत जुलाई में काफी अच्छे बिक्री के आंकड़े मिले हैं। 

Tata Nexon Sales

नंबर 5 के स्पाॅट पर मारुति की डिजायर सेडान है जिसे पिछले महीने 13,747 यूनिट्स बिक्री के आंकड़े मिले हैं। जुलाई 2021 में इस कार की 10,470 यूनिट्स बिकी थी। इसकी सालाना ग्रोथ 31 प्रतिशत बढ़ी है। 

मारुति ईको वैन की रैंकिंग में बड़ी उछाल के साथ नंबर 6 के स्पाॅट पर आई है। पिछले महीने ईको की 13,048 यूनिट्स मार्केट में बिकी जबकि पिछले साल इसे 10,057 यूनिट्स बिक्री के आंकड़े प्राप्त हुए थे। इस तरह से इसकी सालाना बिक्री 30 प्रतिशत बढ़ी है। 

हुंडई क्रेटा रैंकिंग में 5 वे स्थान से फिसलकर सातवे स्थान पर आई है। इस काॅम्पैक्ट एसयूवी को जुलाई 2022 में 12,625 यूनिट्स बिक्री के आंकड़े मिले जबकि पिछले साल इसकी 13,000 यूनिट्स बिकी थी। इस तरह से इसकी ईयरली सेल्स में 3 प्रतिशत गिरी है।  बता दें कि हुंडई क्रेटा का अपडेटेड माॅडल 2023 की शुरूआत तक भारत में लाॅन्च किया जाएगा। 

Creta Knight Edition Specs

नंबर 8 के स्थान पर वेन्यू है जिसकी पिछले महीने 12000 यूनिट्स मार्केट में बिकी। पिछले साल जुलाई में इसकी 8,185 यूनिट्स ही बिक पाई थी और इस साल ये 47 प्रतिशत ज्यादा बिकी है। 

11,268 यूनिट्स के साथ मारुति एस-प्रेसो ने टाॅप-10 में जगह बनाते हुए नंबर 9 की पोजिशन हासिल की है। इसकी ईयरली सेल्स ग्रोथ में 65 प्रतिशत का बड़ा उछाल आया है। 

11,007 यूनिट्स बिक्री के आंकड़ों के साथ टाटा पंच ने 10वा स्थान हासिल किया है और जुलाई 2022 में इस कार ने किसी महीने में बिक्री का अपना एक रिकाॅर्ड कायम किया है। 

जुलाई 2022 टाॅप-10 कार: Wagon-R बनी लोगों की पहली पसंद, Alto लिस्ट से हुई बाहर
To Top