Tata Nexon Sunroof
अवर्गीकृत

अक्टूबर 2021 टॉप-10 कार रैंकिंग: Alto फिर नंबर-1, टाटा Punch को मिला 10वा स्थान

ओवरऑल सेल्स चार्ट में मारुति कारों का ही दबदबा रहा है जहां 10 में से 6 मारुति के मॉडल्स है।

अक्टूबर 2021 कार सेल्स रिपोर्ट सामने आ चुकी है। हर बार की तरह इस बार भी ओवरऑल सेल्स चार्ट में मारुति कारों का ही दबदबा रहा है जहां 10 में से 6 मारुति के मॉडल्स है। इस बार टाटा की नई पंच माइक्रो एसयूवी को भी इस सूची में स्थान रहा है। वहीं मारुति ऑल्टो टॉप सेलिंग कार रही है। आगे देखिए किस कार को मिले कितने बिक्री के आंकड़े:

Maruti Alto
रैंकिंगमॉडलअक्टूबर 2021 सेल्स फिगरअक्टूबर 2020 सेल्स फिगरईयरली ग्रोथ
1.मारुति सुजुकी ऑल्टो17,38917,850-2.5%
2.मारुति बलेनो15,57321,971-29%
3.मारुति सुजुकी अर्टिगा12,9237,74866.7%
4.मारुति वैगन आर12,33518,703-34%
5.हुंडई वेन्यु10,5548,82819.5%
6.किआ सेल्टोस10,4888,90017.8%
7.मारुति ईको10,32013,309-22.4%
8.टाटा नेक्सन10,0966,88846.5%
9.मारुति स्विफ्ट9,18024,589-62.6%
10.टाटा पंच8,453

अक्टूबर 2021 में मारुति ऑल्टो देश की टॉप सेलिंग कार रही है। इस कार को पिछले महीने 17,389 यूनिट्स बिक्री का आंकड़ा मिला है जबकि पिछले साल इस कार की इसी महीने 17,850 यूनिट्स बिकी थी। ऐसे में इस कार की ईयरली सेल्स ग्रोथ में 2.5 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है। 

प्रीमियम हैचबैक बलेनो इस लिस्ट में दूसरे स्पॉट पर आई है जहां अक्टूबर 2021 में इसे 15,573 यूनिट्स बिक्री का आंकड़ा प्राप्त हुआ। हालांकि अक्टूबर 2020 में इस कार की 21,971 यूनिट्स बिकी थी और इसकी सालाना सेल्स ग्रोथ में 29 प्रतिशत की गिरावट आई है। 

Maruti Ertiga MPV

इस लिस्ट में केवल तीन ही मॉडल्स है जिनकी ईयरली सेल्स में पॉजिटिव ग्रोथ देखने को मिली है। हालांकि सितंबर 2021 के मुकाबले सभी मॉडल्स की सेल्स मेें अक्टूबर 2021 में इजाफा देखने को मिला है जबकि इस समय सेमी कंडक्टर चिप्स की शॉर्टेज एक बड़ी समस्या के रूप में खड़ी है। मारुति सुजुकी अर्टिगा की सालाना बिक्री में 66.7 प्रतिशत का बड़ा उछाल आया है। अक्टूबर 2021 में इस कार की मार्केट में 12,923 यूनिट्स बिकी जबकि अक्टूबर 2020 में इस कार की महज 7,748 यूनिट्स ही बिकी थी। 

इस सूची में मारुति वैगन आर टॉप 4 पोजिशन पर है जिसे अक्टूबर 2021 में 12,335 यूनिट्स सेल्स फिगर मिला। हालांकि अक्टूबर 2020 में वैगन आर को 18,703 यूनिट्स बिक्री के आंकड़े प्राप्त हुए थे। इस तरह इसकी सेल्स ग्रोथ में 34 प्र्रतिशत की गिरावट आई है। 

अक्टूबर 2021 में हुंडई वेन्यु देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी कार रही। इसके ओवरऑल रैंकिंग में नंबर 5 की पोजिशन मिली है जहां इसने अक्टूबर 2021 में 10,554 यूनिट्स बिक्री का आंकड़ा प्राप्त किया। अक्टूबर 2020 में इस कार को 8,828 यूनिट्स सेल्स मिली थी। ऐसे में पिछले साल के मुकाबले इस कार की इस साल अक्टूबर में बिक्री 19.5 प्रतिशत बढ़ी है।

किआ Seltos X Line

एसयूवी सेल्स चार्ट में किआ सेल्टोस दूसरे स्थान पर आई और ओवरऑल कार सेल्स चार्ट अक्टूबर 2021 में ये छठे स्थान पर आई है। अब ये कार पॉपुलैरिटी के मामले में क्रेटा को पीछे छोड़ने लगी हैं। अक्टूबर 2021 में पूरे भारत में सेल्टोस की 10,448 यूनिट्स बिकी जबकि पिछले साल इस महीने इसे 8900 यूनिट्स बिक्री का आंकड़ा मिला था। इस तरह इसकी बिक्री में 17.8 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

मारुति सुजुकी ईको अक्टूबर 2021 के फेस्टिवल सीजन में सातवा सबसे ज्यादा बिकने वाला पैसेंजर व्हीकल रहा। हालांकि इसकी ईयरली सेल्स ग्रोथ में 22.4 प्रतिशत गिरावट जरूर देखने को मिली है। पिछले महीने इस कार की 10,320 यूनिट्स मार्केट में बिकी जबकि अक्टूबर 2020 में इस वैन कैटेगरी की कार को 13,309 यूनिट्स सेल्स फिगर मिला था। 

टाटा नेक्सन की सेल्स परफॉर्मेंस लगातार अच्छी होती जा रही है। अक्टूबर 2021 में इसे 10,096 यूनिट्स बिक्री का आंकड़ा प्राप्त हुआ। अक्टूबर 2020 में नेक्सन की 6,888 यूनिट्स बिकी थी और इसकी सेल्स में 46.5 प्रतिशत का ईयरली जंप आया है जिसके साथ ये इस सूची में आठवे स्थान पर आई है। 

मारुति सुजुकी की ईयरली सेल्स ग्रोथ में -62.6% की बड़ी गिरावट देखने को मिली है जहां इस पॉपुलर कार को त्यौहारी माहौल होने के बावजूद महज 9,180 यूनिट्स बिक्री का आंकड़ा मिला। पिछले साल अक्टूबर के महीने में ही स्विफ्ट की 24,589 यूनिट्स मार्केट में बिकी थी। 

कुछ ही समय पहले लॉन्च हुई टाटा पंच बेस्ट सेलिंग एसयूवी सेल्स चार्ट की लिस्ट में सीधे ही चौथे स्थान पर आई है। पिछले महीने इस कार को 8453 यूनिट्स बिक्री के आंकड़े प्राप्त हुए। सबसे शानदार बात ये भी है कि ओवरऑल कार सेल्स चार्ट में नई टाटा पंच भारत में बिकने वाली सबसे ज्यादा कारों की गिनती में 10वे स्थान पर आई है।

अक्टूबर 2021 टॉप-10 कार रैंकिंग: Alto फिर नंबर-1, टाटा Punch को मिला 10वा स्थान
To Top