Tata Punch Bookings
ऑटो इंडस्ट्री

टॉप 10 SUV अक्टूबर 2021: नई नवेली टाटा Punch और महिंद्रा XUV700 जगह बनाने में कामयाब, Venue टॉप पर

ओवरऑल कार सेल्स चार्ट में नई टाटा पंच भारत में बिकने वाली सबसे ज्यादा कारों की गिनती में 10वे स्थान पर आई है।

अक्टूबर 2021 का कार सेल्स डेटा सामने आ चुका है। एसयूवी सेगमेंट से सेल्स चार्ट में इस बार चारा कारों ने अपनी जगह बनाई है। हुंडई मोटर्स इंडिया लिमिटेड की वेन्यु एसयूवी अक्टूबर 2021 में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी कार के रूप में सामने आई है। इसके अलावा टाटा पंच पहले ही महीने में झंडे गाढ़ते हुए टॉप 10 कारों की सूची में जगह बनाने में कामयाब हुई है। आगे देखिए अक्टूबर 2021 में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 10 कारों की पूरी लिस्ट

Kia Sonet Anniversary Edition
रैंकिंगमॉडलअक्टूबर 2021 सेल्स फिगरअक्टूबर 2020 सेल्स फिगरईयरली सेल्स ग्रोथ 
1.हुंडई वेन्यु10,5548,82819.5%
2.किआ सेल्टोस10,4488,90017.8%
3.टाटा नेक्सन10,0966,88846.5%
4.टाटा पंच8,453
5.मारुति विटारा ब्रेजा8,03212,087-33.5%
6.हुंडई क्रेटा6,45514,023-53.9%
7.किआ सोनेट4,2034,882-53.5%
8.महिंद्रा एक्सयूवी3005,44311,721-13.9%
9.महिंद्रा एक्सयूवी7003,407
10.निसान मैग्नाइट 3,389

सेगमेंट लीडर हुंडई वेन्यु की बात ​करें  तो अक्टूबर 2021 में इस सब कॉम्पैक्ट कार को 10,554 यूनिट्स बिक्री के आंकड़े प्राप्त हुए जबकि अक्टूबर 2020 में इस कार को 8,828 यूनिट्स सेल्स मिली थी। ऐसे में पिछले साल के मुकाबले इस कार की इस साल अक्टूबर में बिक्री 19.5 प्रतिशत बढ़ी है।

Best Mileage SUVs

एसयूवी सेल्स चार्ट में किआ सेल्टोस दूसरे स्थान पर आई जो अब पॉपुलैरिटी में क्रेटा को पीछे छोड़ने लगी हैं। अक्टूबर 2021 में पूरे भारत में सेल्टोस की 10,448 यूनिट्स बिकी जबकि पिछले साल इस महीने इसे 8900 यूनिट्स बिक्री का आंकड़ा मिला था। इस तरह इसकी बिक्री में 17.8 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

टाटा नेक्सन को पिछले महीने भी जबरदस्त बिक्री के आंकड़े मिले हैं जहां इसकी 10,096 यूनिट्स बिक्री का आंकड़ा प्राप्त हुआ। अक्टूबर 2020 में नेक्सन की 6,888 यूनिट्स बिकी थी और इसकी सेल्स में 46.5 प्रतिशत का ईयरली जंप आया है।

Tata Nexon Dark Edition

कुछ ही समय पहले लॉन्च हुई टाटा पंच बेस्ट सेलिंग एसयूवी सेल्स चार्ट की लिस्ट में सीधे ही चौथे स्थान पर आई है। पिछले महीने इस कार को 8453 यूनिट्स बिक्री के आंकड़े प्राप्त हुए। सबसे शानदार बात ये भी है कि ओवरऑल कार सेल्स चार्ट में नई टाटा पंच भारत में बिकने वाली सबसे ज्यादा कारों की गिनती में 10वे स्थान पर आई है।

सितंबर के महीने में टॉप 5 कारों से बाहर हुई विटारा ब्रेजा को अक्टूबर 2021 में 8032 यूनिट्स बिक्री के आंकड़े मिले। हालांकि पिछले साल इसी महीने ब्रेजा की 12087 यूनिट्स बिकी थी। ऐसे में इसकी ईयरली सेल्स 33.5 प्रतिशत गिरी है।

एक समय टॉप पर रहने वाली हुंडई क्रेटा की अक्टूबर 2021 में केवल 6455 यूनिट्स ही बिक पाई। हालांकि ऑटो पडिंतों के अनुसार इस कार की डिमांड में कोई कमी नहीं है मगर सेमी कंडक्टर चिप्स की शॉर्टेज के कारण कंपनी इसकी सप्लाय पूरी नहीं कर पा रही है और इसपर अच्छा खासा वेटिंग पीरियड दिया जा रहा है।  पिछले साल क्रेटा को अक्टूबर के महीने में 14023 यूनिट्स बिक्री का शानदार आंकड़ा मिला था और 53.9 प्रतिशत की ईयरली सेल्स ग्रोथ में गिरावट के साथ ये कार छठे स्थान पर आई है।

हुंडई Creta

किआ सोनेट इस लिस्ट में सातवे स्थान पर है जहां अक्टूबर 2021 में इसे 5443 यूनिट्स बिक्री के आंकड़े मिले। अक्टूबर 2020 में सोनेट को 11721 यूनिट्स ​फिगर मिला था और इसकी सालाना ग्रोथ में 53.5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। 

एसयूवी सेल्स चार्ट अक्टूबर 2021 में महिंद्रा एक्सयूवी300 आठवे स्थान पर है जिसे सालाना ग्रोथ में 13.9 प्रतिशत का डाउनफॉल आया है। एक्सयूवी300 को अक्टूबर 2021 में 4203 यूनिट्स जबकि अक्टूबर 2020 में 4,882 यूनिट्स बिक्री के आंकड़े मिले थे।

ये भी पढ़ें: XUV700,Thar ने दी महिंद्रा की सेल्स को रफ्तार, MG-KIA की सेल रही डाउन

अब तक 65000 यूनिट्स से ज्यादा बुकिंग पाने वाली एक्सयूवी700 इस सूची में अपनी जगह बनाने में कामयाब हुई है। अक्टूबर 2021 में इस कार की 3407 यूनिट्स डिस्पैच की गई हैं। कंपनी का कहना है कि 14 जनवरी 2022 तक इस कार की 14000 यूनिट्स डिस्पैच कर दी जाएंगी।

इस सूची में रेनो काइगर को पछाड़कर निसान मैग्नाइट में आखिरी स्थान पर अपनी जगह बनाई है जहां इस कार को अक्टूबर 2021 में 3,389 यूनिट्स बिक्री के आंकड़े प्राप्त हुए। 

टॉप 10 SUV अक्टूबर 2021: नई नवेली टाटा Punch और महिंद्रा XUV700 जगह बनाने में कामयाब, Venue टॉप पर
To Top