Tata Nexon Sales
ऑटो इंडस्ट्री

दिसंबर 2021 टॉप 10 कार: मारुति के 8 मॉडल्स ने बनाई जगह, Nexon ने किया कमाल

 वैगन आर, नेक्सन और अर्टिगा की सालाना ग्रोथ में इजाफा

दिसंबर 2021 का कार सेल्स डेटा सामने आ चुका है। हर महीने की तरह इस बार भी मारुति ही देश की सबसे ज्यादा कार बेचने वाली कंपनी बनी है। इस बार देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 10 कारों में से 8 कारें मारुति की है जबकि इस सूची में टाटा की एक और हुंडई की एक ही कार मौजूद है। जानिए इस बार टॉप 10 कारों की लिस्ट में कौन कौनसे मॉडल्स हैं शामिल और उन्हें कितने बिक्री के मिले आंकड़े:

मॉडलदिसंबर 2021दिसंबर 2020ग्रोथ रेट
मारुति वैगन आर19,72917,68411.5%
मारुति स्विफ्ट15,66118,131-13.6%
मारुति बलेनो14,45818,030-19.8%
टाटा नेक्सन12,8996,83588.7%
मारुति अर्टिगा11,8409,17729%
मारुति ऑल्टो11,17018,140-38.4%
मारुति डिजायर10,63313,868-23.3%
हुंडई वेन्यु10,36012,313-15.8%
मारुति विटारा ब्रेजा9,53112,251-22.2%
मारुति इको9,16511,215-18.2%

-दिसंबर 2021 में मारुति वैगन आर को सबसे ज्यादा बिक्री के आंकड़े मिले हैं और ये इस सूची में नंबर 1 के स्पॉट पर आई है। वैगन आर की सालाना ग्रोथ में भी 11.5 प्रतिशत का इजाफा हुआ है जहां पिछले साल इस कार की 17,684 यूनिट्स ही मार्केट में बिकी थी। नंबर 2 के स्थान पर स्विफ्ट कॉम्पैक्ट हैचबैक है जिसे पिछले महीने 15,661 यूनिट्स बिक्री के आंकड़े मिले हैं। दिसंबर 2020 में इस कार की 18,131 यूनिट्स मार्केट में बिकी थी। हालांकि इसकी ईयरली सेल्स ग्रोथ 13.6 प्रतिशत गिरी है। 

Maruti WagonR Sales

-टॉप 10 कारों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर बलेनो प्रीमियम हैचबैक है जिसकी दिसंबर 2021 में 14,458 यूनिट्स मार्केट में बिकी। पिछले ही महीने दिसंबर में इस कार को 18,030 यूनिट्स बिक्री के आंकड़े प्राप्त हुए थे। इसकी ईयरली सेल्स ग्रोथ में 20 प्रतिशत तक गिरावट दर्ज हुई है। 

-टाटा मोटर्स ने पिछले 10 साल में देश की दूसरी सबसे बड़ी कार मैन्युफैक्चरिंग  कंपनी हुंडई मोटर्स को पछाड़ते हुए नंबर-2 का स्थान हासिल किया है। टाटा की नेक्सन लगातार सेल्स चार्ट में शानदार परफॉर्म कर रही है और इस चार्ट में ये नंबर 4 के स्थान पर आई है। 88.7 प्रतिशत की सालाना ग्रोथ के साथ टाटा नेक्सन को दिसंबर 2021 में 12,899 यूनिट्स बिक्री का आंकड़ा प्राप्त हुआ जबकि दिसंबर 2020 में इस कार को 6835 यूनिट्स सेल्स फिगर मिलेे थे। 

यह भी पढ़ें:हुंडई से आगे निकली टाटा: सेफ कारें बनाने का मिला परिणाम, अब देश की दूसरी सबसे बड़ी कारमेकर बनी

-मारुति सुजुकी अर्टिगा इस सूची में पांचवे स्थान पर है। दिसंबर 2021 में इसे 11840 यूनिट्स बिक्री के आंकड़े मिले जबकि दिसंबर 2020 में इस कार की 9,177 यूनिट्स बिकी। इसकी ईयरली सेल्स ग्रोथ में 29 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। 

-इस टेबल में 38.4 प्रतिशत की सालाना सेल्स गिरावट के साथ छठे स्थान पर मारुति ऑल्टो है जिसकी दिसंबर 2021 में 11,170 यूनिट्स बिकी जबकि दिसंबर 2020 में इस कार की 18,140 यूनिट डिस्पैच की गई ​थी। 2022 के आखिर तक मारुति ऑल्टो का  न्यू जनरेशन मॉडल मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। 

-मारुति डिजायर देश मे सबसे ज्यादा बिकने वाली सातवी कार रही है। दिसंबर 2021 में इसकी 10,633 यूनिट्स बिकी जबकि दिसंबर 2020 में इसे 13,868 यूनिट्स बिक्री के आंकड़े मिले थे। इसकी ईयरली सेल्स में 23.3 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है। इसके अलावा इस सूची में हुंडई वेन्यु नंबर8,विटारा ब्रेजा नंबर 9 और मारुति इको नंबर 10 स्थान पर आई है। 

Source

दिसंबर 2021 टॉप 10 कार: मारुति के 8 मॉडल्स ने बनाई जगह, Nexon ने किया कमाल
To Top