Tata Beats Hyundai
ऑटो इंडस्ट्री

हुंडई से आगे निकली टाटा: सेफ कारें बनाने का मिला परिणाम, अब देश की दूसरी सबसे बड़ी कारमेकर बनी

दिसंबर 2021 में टाटा ने कुल 35300 यूनिट्स कारें बेची, हुंडई को मिला 32,312 यूनिट्स बिक्री का आंकड़ा

साल 2021 बीतने के साथ साथ ऑटो इंडस्ट्री में टाटा मोटर्स ने नया इतिहास रच दिया है। दरअसल कार बेचने के मामले में हुंडई को पछाड़ते हुए टाटा देश की दूसरी सबसे ब़ड़ी कार मैन्युफैक्चरर बन गई है। वहीं पिछले 10 सालों में पहली बार हुंडई मोटर्स को देश के टॉप कार ब्रांड्स की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आना पड़ा है। 

Tata Nexon Dark Edition

दूसरी तरफ पिछले 10 सालों में पहली बार टाटा मोटर्स को दिसंबर में सबसे ज्यादा बिक्री के आंकड़े मिले हैंं। वहीं अक्टूबर से दिसंबर 2021 में कंपनी को सबसे ज्यादा क्वार्टरली सेल्स भी मिली है। 

दिसंबर 2021 में टाटा ने कुल 35300 यूनिट्स कारें बेची जबकि हुंडई को पिछले महीने 32,312 यूनिट्स बिक्री का आंकड़ा मिला है। करीब 3000 यूनिट्स के अच्छे खासे मार्जिन से पछाड़ा है। पिछले क्वार्टर में टाटा ने 99000 पैसेंजर व्हीकल्स बेच डाले हैंं। वहीं साल 2021 में टाटा ने देश में कुल 3.31 लाख यूनिट्स व्हीकल बेचने का कीर्तिमान रचा है। 

Hyundai Creta India

इस मौके पर टाटा पैसेंजर व्हीकल बिजनेस यूनिट हेड शैलेश चंद्रा ने कहा ‘सेमी कंडक्टर की शॉर्टेज के बावजूद भी टाटा मोटर्स की पैसेंजर व्हीकल्स बिजनेस सेल्स ग्रोथ का सिलसिला जारी है। वहीं पूरे साल में कंपनी ने 3,31,178 यूनिट्स पैसेंजर व्हीकल्स बेचकर अपने लिए एक नया कीर्तिमान भी रचा है।’

टाटा की ग्रोथ में ‘पंच फैक्टर’ 

टाटा मोटर्स का कहना है कि इस समय उसकी पंच एसयूवी को मार्केट से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं कंपनी की इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड में भी एकाएक इजाफा होने लगा है। फाइनेंशियल ईयर 2022 के तीसरे क्वार्टर तक टाटा ने 5,592 यूनिट्स इलेक्ट्रिक व्हीकल्स बेचे हैं। वहीं फाइनेंशियल ईयर 2022 के पिछले 9 महीनों में कंपनी के 10,000 इलेक्ट्रिक​ व्हीकल्स बेचे हैं। दिसंबर के महीने में ही टाटा की करीब 2,255 यूूनिट्स ईवी बिकी हैं। 

टाटा Punch launch price

हुंडई का कहना है कि उसे सेमी कंडक्टर की शॉर्टेज का काफी सामना करना पड़ा रहा है। वहीं पिछले कुछ समय से ‘no production days’ होने के चलते भी कारों की सेल्स पर काफी फर्क पड़ा है। हालांकि मोटर्स इंडिया लिमिटेड के सेल्स और मार्केटिंग हेड तरूण गर्ग ने कहा कि ‘पिछले साल के मुकाबले कंपनी को इस साल दिसंबर में 19.2 प्रतिशत की ग्रोथ मिली है’

हुंडई से आगे निकली टाटा: सेफ कारें बनाने का मिला परिणाम, अब देश की दूसरी सबसे बड़ी कारमेकर बनी
To Top