कार न्यूज़

2018 में अपनी नई 7 सीटर क्रॉसओवर MPV लॉन्च करेगी रेनो

Renault 7 Seater Crossover

रेनो अपनी नई 7-सीटर क्रॉसओवर MPV को 2018 में होने वाले दिल्ली के आॅटो एक्सपो में पेश कर सकती है।

फ्रेंच आॅटोमेकर, रेनो अपनी मच अवेटेड कार कैप्चर क्रॉसआॅवार को लॉन्च करने की तैयारी में है। रेनो की यह 5 सीटर क्रॉसओवर डस्टर एसयूवी के उपर पोजिशन की जाएगी। यह हुंडई क्रेटा, महिंद्रा XUV500 और जीप कंपास को टक्कर देगी। दिलचस्प बात यह है कि कैप्चर के साथ—साथ कंपनी अपने नए प्रोडक्ट पर काम कर रही है जिसे वह 2018 में लॉन्च करने की तैयारी भी कर रही है।

ET आॅटो के अनुसार रेनो 2018 में 7 सीटर क्रॉसओवर को लॉन्च करेगा जो कि काफी खास कार होगी। इस कार का कोडनेम अभी RBC है। यह मॉडल सीधे—सीधे माारुति सुजकी की अर्टिगा को टक्कर देगा। हालांकि रेनो की Lodgy MPV बाजार में अपनी शाक बनाने में कामयाब नहीं हुई है और न ही लोगों को यह खास पंसद आई है। इसलिए अब कंपनी ने फैसला किया है कि अपनी आने वाली 7 सीटर क्रॉसओवर को वह स्टाइल, फीचर और लुक के मामले में उसके सेगमेंट की दूसरी कारों से अलग बनाएंगे। रिपोर्ट की मानें तो इसके व्हील आच्र्स् के कारण इसका लुक काफी मल्सकुलर होगा। पढ़े – नई रेनो डस्टर से जुड़ी सभी जरुरी बातें 

यह क्रॉसओवर रेनो—निसान एलियांस के CMF-A मॉडुलर प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है। यही नहीं इस कार का इंजन स्पेस Scala सेडान की तरह है। पेट्रोल वर्जन में कंपनी 105bhp, 1.5 लीटर यूनिट और आॅयल बर्नर में 84bhp, 1.5 लीटर K9K यूनिट लगा हुआ है। दोनों में ही कंपनी मैन्युअल और एमटी वर्जन आॅप्शन आॅफर कर सकती है। फोटो गैलरी – महिंद्रा XUV500 को टक्कर देने आ रही रेनो कैप्चर

इसी के साथ रेनो sub-4 meter एसयूवी पर भी काम कर रही है जो कि CMF-A प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है। इस एसयूवी को कंपनी 2019 में लॉन्च कर सकती है। कंपनी जनेशन डस्टर को भी भारत में अगले 12 से 18 महीने के बीच में लॉन्च कर सकती है। उम्मीद लगाई जा रही है कि रेनो अपनी इस RBC क्रॉसओवर को 2018 में होने वाले दिल्ली के आॅटो एक्सपो में पेश कर सकती है। हालांकि इसका लॉन्च् वह फेस्टिव सीजन में कर सकती है।

Most Popular

To Top