खरीदारों के एक बड़े वर्ग को टारगेट करने के लिए Ola Electric ने हाल ही में S1 और S1 Air इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को नए बैटरी पैक विकल्पों के साथ पेश किया था। इसी के साथ, Ola S1 सीरीज के तीन मॉडल्स अब कुल छः वेरिएंट्स में उपलब्ध हैं। लेकिन मूलभूत रूप से इनमें क्या अंतर हैं? आइए विस्तार से जानें –
Ola S1 Air VS. S1 VS. S1 Pro – स्पेसिफिकेशन्स, रेंज और चार्जिंग टाइम
Ola S1 Air | Ola S1 | Ola S1 Pro | |
मोटर | 4.5 kW हब मोटर | 8.5 kW मिड-माउंटेड मोटर | 8.5 kW मिड-माउंटेड मोटर |
बैटरी ऑप्शंस | 2 kWh, 3 kWh और 4 kWh | 2 kWh और 3 kWh | 4 kWh |
दावा की गई रेंज | 85 km, 125 km और 165 km | 91 km और 141 km | 181 km |
टॉप स्पीड | 85 kmph | 90 kmph और 95 kmph | 116 kmph |
एक्सेलरेशन (0-40 kmph) | 4.3 सेकंड | 3.8 सेकंड | 2.9 सेकंड |
राइडिंग मोड्स | 3 (इको, नॉर्मल, स्पोर्ट) | 3 (इको, नॉर्मल, स्पोर्ट) | 4 (इको, नॉर्मल, स्पोर्ट, हाइपर) |
ग्रेडेबिलिटी | 10° | 15° | 15° |
चार्जिंग टाइम (पोर्टेबल होम चार्जर से) | – | 4 घंटे (2 kWh), 5 घंटे (3 kWh) | 6.5 घंटे |
- Ola S1 सीरीज का शुरुआती मॉडल, S1 Air, कुल तीन बैटरी ऑप्शंस के साथ आता है – 2 kWh, 3 kWh और 4 kWh, जिनमें से शुरुआती दो बैटरी पैक का विकल्प आपको Ola S1 और अंतिम बैटरी पैक का विकल्प आपको S1 Pro के साथ भी मिलेगा। गौरतलब है कि समान बैटरी क्षमता होने के बावजूद भी इनकी रेंज में काफी अंतर हैं।
- रेंज के अलावा, S1 Air में मिलने वाली मोटर का प्रकार और उसका आउटपुट भी अन्य दोनों मॉडल्स से अलग है, जो कि आपकी दैनिक आवश्यकता के आधार पर शायद ही आपको इतना अधिक प्रभावित करें। लेकिन इनकी ग्रेडेबिलिटी का अंतर आपके संपूर्ण राइडिंग अनुभव पर फर्क डाल सकता है।
साइज
S1 Air | S1 और S1 Pro | |
ल x चौ x ऊ | 1865 x 710 x 1155 मिमी | 1859 x 712 x 1160 मिमी |
व्हीलबेस | 1359 मिमी | 1359 मिमी |
ग्राउंड क्लीयरेंस | 165 मिमी | 165 मिमी |
बूट क्षमता | 34 लीटर | 36 लीटर |
सीट की ऊंचाई | 792 मिमी | 792 मिमी |
सीट की लंबाई | 738 मिमी | 738 मिमी |
टायर साइज | 90/90 R12 | 110/70 R12 |
वजन | 99 किग्रा (2 kWh), 103 किग्रा (3 kWh), 107 किग्रा (4 kWh) | 115 किग्रा (S1 2kWh), 121 किग्रा (S1 3kWh), 125 किग्रा (S1 Pro) |
Ola S1 सीरीज के अन्य दोनों मॉडल्स की तुलना में S1 Air के साइज में मामूली अंतर है, जो कि इसके अलग सस्पेंशन सिस्टम और ग्रैब हैंडल की वजह से भी हो सकता है। इसके अलावा, इसका छोटा बैटरी पैक वर्ज़न के कारण यह 26 किग्रा तक हल्का भी है। इसका बूट स्पेस भी 2 लीटर कम है।
डिज़ाइन, सस्पेंशन और ब्रेकिंग सिस्टम
S1 Air | S1 और S1 Pro | |
फ्रंट सस्पेंशन | टेलीस्कोपिक | शॉक अब्सोर्बर |
पीछे का सस्पेंशन | डबल शॉक अब्सोर्बर | मोनोशॉक |
ब्रेक | ड्रम ब्रेक | 220 मिमी डिस्क ब्रेक |
व्हील्स | स्टील व्हील्स | अलॉय व्हील्स |
– डिज़ाइन के लिहाज़ से Ola S1 सीरीज के तीनों मॉडल्स एक जैसे दिखते हैं। हालाँकि, S1 Air में आपको स्टील व्हील्स, फ्लैट फ़्लोरबोर्ड और ट्यूबलर ग्रैब हैंडल मिलता हैं, जबकि अन्य दोनों मॉडल्स में अलॉय व्हील्स, केले की आकृति वाला फ़्लोरबोर्ड और स्प्लिट ग्रैब हैंडल्स मिलते हैं।
– इसके अलावा, S1 Air के निचले हिस्से पर काले रंग के पैनल दिए गए हैं, वहीं S1 और S1 Pro में बॉडी-कलर पैनल मिलते हैं।
- टेबल से इनके सस्पेंशन और ब्रेकिंग सिस्टम के बीच का अंतर भी साफ़ है।
फीचर्स
- कॉमन: एलईडी लाइटिंग सिस्टम, तीन राइडिंग मोड, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ 7-इंच टचस्क्रीन टीएफटी डिस्प्ले, ओवर-द-एयर अपडेट सपोर्ट, म्यूजिक सिस्टम, नेविगेशन, रिमोट बूट अनलॉक, साइड-स्टैंड अलर्ट और रिवर्स असिस्ट।
- फीचर्स जो सिर्फ Ola S1 Pro में उपलब्ध हैं: हाइपर राइडिंग मोड और क्रूज कंट्रोल।
कीमत
मॉडल | एक्स-शोरूम प्राइस (फेम-2 सब्सिडी सहित) |
Ola S1 Air | 2 kWh – ₹ 84,999 2.5 kWh – ₹ 84,999 3 kWh – ₹ 99,999 4 kWh – ₹ 1,09,999 |
Ola S1 | 2 kWh – ₹ 99,999 3 kWh – ₹ 1,09,999 |
Ola S1 Pro | 4 kWh – ₹ 1,29,999 |