Mahindra XUVe9
कार न्यूज़

महिंद्रा की 5 Future Electric Cars से उठा पर्दा, मिलेगा लग्जरी इंटीरियर और पावरफुल बैट्री

पिछले तीन सालों में भारत में तीन ब्लाॅकबस्टर कारों को लाॅन्च करने के बाद महिंद्रा ने आज लंदन में आयोजित हुए एक मेगा इवेंट के दौरान अपनी 5 Future Electric Cars से पर्दा उठाया है। इन पांचो इलेक्ट्रिक कारों को एक ही प्लेटफाॅर्म पर तैयार किया जाएगा जिसे ‘INGULAR’ नाम दिया गया है जिसपर भारत के साथ साथ ग्लोबल मार्केट्स के लिए भी इलेक्ट्रिक कारें तैयार की जाएंगी। इस माॅड्यूलर इलेक्ट्रिक स्केटबोर्ड पर कंपनी की नई रेंज की Born Electric Vehicles तैयार किए जाएंगे जो 2024 के आखिर तक बाजार में उतारे जाने शुरू होंगे। महिंद्रा अपनी इलेक्ट्रिक कारें दो सब ब्रांड्स के बैनर तले उतारेगी जिन्हें XUV.E और BE नाम दिया गया है।

कंपनी ने XUV.E के बैनर तले दो नए माॅडल्स XUV.E8 और XUV.E9 जबकि BE ब्रांड के बैनर तले 3 माॅडल्सः BE.05, BE.07 और BE.09 को शोकेस किया है। सबसे पहले मार्केट में XUV.E रेंज के माॅडल्स उतारे जाएंगे जहां दिसंबर 2024 तक मार्केट XUV.E08 मार्केट में आएगी। अक्टूबर 2025 तक महिंद्रा BE ब्रांड का पहला माॅडल लाॅन्च किया जाएगा। महिंद्रा की इन फ्यूचर ईवी के बारे में डीटेल से आप जानेंगे आगेः

महिंद्रा BE.05

Mahindra BE.05

BE रेंज की कारों की बात करें तो BE.05 कूपे एसयूवी के प्रोडक्शनल वर्जन को अक्टूबर 2025 तक उतारा जाएगा। इसे स्पोर्ट्स इलेक्ट्रिक व्हीकल यानी एसईवी बताया गया है। BE.05 का फ्रंट प्रोफाइल काफी दमदार नजर आ रहा है जहां सी शेप्ड हेडलाइट्स और बड़े एयरडैम्स दिए गए हैं। इसके फ्रंट डिजाइन में कई शार्प कट्स और क्रीज के साथ साथ बोनट पर एयरडक्ट देखे जा सकते हैं।

साइड प्रोफाइल की बात करें तो BE.05 में बड़े व्हील्स और स्कवायर शेप का व्हील आर्क दिया गया है जिन्हें रग्ड लुक देने के लिए ब्लैक कलर का काफी ज्यादा इस्तेमाल किया गया है। इसमें फ्ल्श टाइप के डोर हैंडल्स दिए गए हैं जिन्हें डोर के टाॅप पोर्शन में पोजिशन किया गया है। एसयूवी कूपे होने के कारण इसमें स्लोपिंग रूफलाइन दी गई है जो रियर पर जाकर मिल रही है। इसके बैक पोर्शन में सी शेप्ड टेललैंप्स और दमदार सा बंपर दिया गया है। ये भी पढ़े – महिंद्रा XUV400 Electric के नए स्पाय शाॅट्स आए सामने

इंटीरियर की बात करें तो इसके केबिन को काफी ड्राइवर फोकस्ड रखा गया है। यहां सेंटर कंसोल काफी अच्छे से ड्राइवर और को पैसेंजर के एरिया को बांट रहा है। फीचर्स के तौर पर इसमें बड़े साइज के ट्विन टचस्क्रीन्स और 2 स्पोक स्टीयरिंग व्हील्स देखे जा सकते हैं। इसमें गियर लिवर के लिए रोटरी कंट्रोल्स और बड़ा गियर सलेक्टर भी दिया गया है।

साइज की बात करें तो BE.05 4370 मिलीमीटर लंबी,1900 मिलीमीटर चैड़ी और 1635 मिलीमीटर उंची इलेक्ट्रिक कार है। इसका व्हीलबेस साइज 2775 मिलीमीटर है। महिंद्रा के लाइनअप में इसे XUV400 से उपर पोजिशन किया जाएगा। इसका मुकाबला 2024 तक लाॅन्च होने वाली टाटा कर्व इलेक्ट्रिक कार से होगा।

महिंद्रा BE.07

Mahindra BE.07

महिंद्रा BE.07 के प्रोडक्शन वर्जन को अक्टूबर 2026 तक उतार सकती है। इसे एक ट्रेडिशनल एसयूवी कारों जैसा डिजाइन दिया गया है। BE.05 की तरह इसमें भी सी शेप्ड हेडलाइट्स और टेललाइट्स दिए गए हैं मगर इनके डिजाइन में हल्का सा फर्क है। इसके साइड बड़े व्हील आर्क और फ्ल्श टाइप डोर हैंडल्स दिए गए हैं। BE.07 की लंबाई 4565 लंबी, चौड़ाई 1900 मिलीमीटर चैड़ी और उंचाई 1660 मिलीमीटर है। इसका व्हीलबेस साइज BE.05 के बराबर यानी 2775 मिलीमीटर है मगर ये इससे ज्यादा लंबी कार है। साइज को देखें तो ये हुंडई क्रेटा और महिंद्रा XUV700 के बीच की कोई कार लगती है।

महिंद्रा BE.09

Mahindra BE.09

BE.05 कूपे एसयूवी की तरह BE.09 एक कूपे एसयूवी है। दिखने में ये BE.0.7 का ही कूपे वर्जन लगती है जिसके डायमेंशन से महिंद्रा ने पर्दा नहीं उठाया है। हालांकि ये BE रेंज के लाइनअप में सबसे उपर पोजिशन की जाएगी। इसमें कूपे जैसी स्लोपिंग रूफलाइन नजर आ रही है और महिंद्रा ने इसे एक 4 सीटर इलेक्ट्रिक कार बताया है।

महिंद्रा XUV.E8

Mahindra XUVe8

इंगुलर प्लेटफाॅर्म पर बनी सबसे पहले लाॅन्च होने वाली कार XUV.E8 होगी। ये दिसंबर 2024 तक मार्केट में लाॅन्च की जाएगी। ये दिखने में XUV700 का ही इलेक्ट्रिक वर्जन लग रही है हालांकि इसे इंगुलर प्लेटफाॅर्म पर तैयार किया गया है। महिंद्रा ने इस इलेक्ट्रिक कार का डिजाइन XUV700 से थोड़ा अलग रखा है मगर डिजाइन लेआउट एक जैसा ही है। इसमें फुल विड्थ एलईडी लाइट बार दिए गए हैं जो बंपर से जाकर मिल रही है और यहां क्लोज्ड ऑफ ग्रिल दी गई है। इसके फ्रंट में एंगुलर कट्स,बंपर माउंटेड हेडलैंप्स और शार्प बोनट दिया गया है। इसका बैक पोर्शन XUV700 जैसा ही नजर आ रहा है।

महिंद्रा XUV.E8 की लंबाई 4740 मिलीमीटर, चौड़ाई 1900 मिलीमीटर और उंचाई 1760 मिलीमीटर है। इसका व्हीलबेस साइज 2762 मिलीमीटर है। ये XUV700 से 45 मिलीमीटर लंबी,10 मिलीमीटर चैड़ी और 5 मिलीमीटर उंची कार होगी वहीं इसका व्हीलबेस साइज 7 मिलीमीटर ज्यादा होगा।

महिंद्रा ने इसमें ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम देने की जानकारी भी दी है और इसमें 80 केडब्ल्यूएच का बैट्री पैक दिया जाएगा। ये 230 बीएचपी से लेकर 350 बीएचपी पावरफुल इलेक्ट्रिक कार हो सकती है।

महिंद्रा XUV.E09

Mahindra XUVe9

XUV ब्रांड के बैनर तले लाॅन्च होने वाली XUV.09 दूसरी कार होगी जिसे अप्रैल 2025 तक लाॅन्च किया जा सकता है। ये कूपे डिजाइन वाली एक ब्रांड न्यू इलेक्ट्रिक कार होगी। XUV.E9 की लंबाई 4790 मिलीमीटर,चौड़ाई 1905 मिलीमीटर और उंचाई 1690 मिलीमीटर है। इसका व्हीलबेस साइज 2775 मिलीमीटर बताया गया है।

इसमें XUV.E8 की तरह एलईडी लाइटिंग एलिमेंट्स,बंपर माउंटेड हेडलैंप यूनिट्स और क्लोज्ड ऑफ ग्रिल दी गई है। इसका कूपे जैसा रियर डिजाइन और फ्लैट सेक्शन इसे ई8 से अलग रखता नजर आ रहा है। इसका टेक्निकल स्पेसिफिकेशन ई8 जैसा हो सकता है।

महिंद्रा की 5 Future Electric Cars से उठा पर्दा, मिलेगा लग्जरी इंटीरियर और पावरफुल बैट्री
To Top