Ford EcoSport
ऑटो इंडस्ट्री

फोर्ड Ecosport से लेकर हुंडई Grand i10 – 2021 में इन कारों ने कहा इंडियन मार्केट को ‘Goodbye’

फोर्ड के भारत से जाने के बाद उसके पूरे लाइनअप में मौजूद कारें भी बंद हो चुकी है जिनमें इकोस्पोर्ट काफी पॉपुलर थी

जहां 2020 में लागू हुए बीएस6 नॉर्म्स के बाद देश में काफी कारें बंद हुई तो वहीं 2021 में नई कारें आने के बाद से कुछ पॉपुलर कारों को बंद किया गया। हालांकि देश में फोर्ड कंपनी के कामकाज बंद करने के ऐलान के बाद कंपनी के लाइनअप में सभी कारों का प्रोडक्शन बंद करना पड़ा। मगर इस साल बंद हुई काफी कारों में से कुछ को काफी अच्छी पॉपुलैरिटी हासिल थी। हमनें यहां ऐसी ही  कारों की एक लिस्ट बनाई है जो इस साल बंद हुई है। 

फोर्ड Figo

Ford Figo

फोर्ड फिगो में पेट्रोल और डीजल दोनों के ऑप्शंस दिए गए थे और इसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन भी मौजूद था। फोर्ड फिगो के बंद होने के बाद इसके क्रॉसओवर वर्जन फ्रीस्टाइल को भी बंद कर दिया गया है। 

फोर्ड Aspire

Ford Aspire

फिगो के सेडान वर्जन का मुकाबला मारुति सुजुकी डिजायर,हुंडई ऑरा और दूसरी सब 4 मीटर कॉम्पैक्ट सेडान कारों से था। सबसे खास बात ये थी कि इस कार में पेट्रोल और डीजल दोनों तरह के इंजन ऑप्शंस मौजूद थे। अपनी सॉलिड बिल्ड क्वालिटी के चलते ये कार यहां काफी पसंद की जाती थी। 

फोर्ड EcoSport

Ford EcoSport facelift

फोर्ड इकोस्पोर्ट देश की पहली सब कॉम्पैक्ट एसयूवी कार हुआ करती थी जिसे काफी पॉपुलैरिटी हासिल हुई थी। अपने आकर्षक लुक और अफोर्डेबिलिटी के चलते बहुत लोगों ने इसे पसंद किया जिससे प्रेरणा लेकर बाद में दूसरी कार मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों ने इस सेगमेंट में नई नई कारें उतारी। यदि फोर्ड भारत से नहीं जाती तो बहुत जल्द इकोस्पोर्ट का फेसलिफ्ट मॉडल भारत में लॉन्च किया जाने वाला था। 

फोर्ड Endeavour

Ford Endeavour Discontinued

टोयोटा फॉर्च्यूनर को कड़ी टक्कर देने वाली इस फुल साइज एसयूवी कार की बाजार में एक अपनी अलग पहचान थी। काफी लोग एंडेवर को यहां मिस जरूर करेंगे। ये देश की पहली ऐसी कार भी थी जिसमें 10 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया था। फोर्ड एंडवेर के न्यू जनरेशन मॉडल को 2022 में लॉन्च किया जाएगा। मगर,भारत में ये कार पूरी तरह से एक्सपोर्ट होकर बेची जाएगी जिसकी कीमत पहले के मुकाबले काफी ज्यादा होगी। 

टोयोटा Yaris

टोयोटा ने ऑफिशियल तौर पर अपने लाइनअप में मौजूद रही यारिस सेडान को बंद करने का ऐलान कर दिया है। इसकी जगह अब कंपनी मारुति सियाज पर बेस्ड बेल्टा सेडान को मार्केट में लॉन्च करेगी। ये कार 2022 तक मार्केट में उतारी जा सकती है। 

महिंद्रा XUV500

2021 Mahindra XUV500

एक्सयूवी700 कार के लॉन्च होने के बाद महिंद्रा ने एक्सयूवी500 को बंद कर दिया है। हालांकि इस नाम से एक बार फिर ये कार मार्केट में उतारी जाएगी। 2023 तक महिंद्रा एक्सयूवी500 को हुंडई क्रेटा की टक्कर में 5 सीटर मॉडल के तौर पर फिर से पेश किया जाएगा। 

महिंद्रा  Alturas G4

माना जा रहा है कि 2022 से महिंद्रा अल्टुरस जी4 मार्केट में उपलब्ध नहीं रहेगी। अभी कंपनी के स्टॉक में इस कार की सीमित इंवेट्री बची हुई जिसपर भारी डिस्काउंट देकर कंपनी खत्म करना चाह रही है। जैसे ही इस कार की पूरी इंवेट्री खाली हो जाती है तो महिंद्रा इस कार को यहां बंद कर देगी और इसे रिप्लेस करने के लिए कोई दूसरा मॉडल नहीं आएगा। अल्टुरस जी4 को भारत में उतनी पॉपुलैरिटी नहीं मिली थी। इसका मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर,एमजी ग्लोस्टर,फोर्ड एंडवेर जैसी कारों से था। 

होंडा Civic

Honda Civic 2019 India

2019 में होंडा ने सिविक सेडान के जनरेशन 10 मॉडल को भारत में उतारा था। हालांकि डी सेगमेंट की सेडान कारों की कम होती पॉपुलैरिटी और बिक्री के ज्यादा आंकड़े नहीं मिलने के कारण कंपनी को सिविक बंद करनी पड़ी। दूसरी तरफ ​कोरोना महामारी के कारण भी होंडा ने अपने ग्रेटर नोएडा प्लांट में कई कारों के प्रोडक्शन को बंद किया है। 

होंडा CR-V

Honda CR-V 2018 India

टोयोटा फॉर्च्यूनर और फोर्ड एंडेवर जैसी कारों के आगे होंडा ​सीआरवी का टिकना काफी मुश्किल हो गया था। ऐसे में अब ये कार भारत में बंद कर ​दी गई है। हालांकि होंडा ने ऐलान किया है कि वो इंडियन मार्केट के लिए कुछ नई एसयूवी कारों पर काम कर रही है। 

हुंडई Grand i10

इस साल की शुरूआत में ही हुंडई ने ग्रैंड आई10 हैचबैक को बंद कर दिया था। कंपनी के लाइनअप में इसकी जगह ग्रैंड आई10 निओस ले चुकी है। ये इससे ज्यादा स्पोर्टी लुक वाली कार है। 

स्कोडा Rapid

स्कोडा रैपिड काफी पावरफुल,फीचर लोडेड और अफोर्डेबल सेडान के तौर पर जानी जाती थी। इसमें 1.0 लीटर टीएसआई इंजन दिया गया था जो 110 पीएस की पावर जनरेट करने में सक्षम था। स्कोडा रैपिड का प्रोडक्शन कंपनी ने बंद कर दिया है और 2022 की शुरूआत में इसे रिप्लेस करने के लिए स्लाविया सेडान को मार्केट में उतारा जाएगा जिससे पर्दा उठाया जा चुका है। 

फोर्ड Ecosport से लेकर हुंडई Grand i10 – 2021 में इन कारों ने कहा इंडियन मार्केट को ‘Goodbye’
To Top