टाटा पंच
ऑटो इंडस्ट्री

टॉप 10 हैचबैक: माइलेज किंग Wagon R बनी इंडिया की फेवरेट कार, जानिए

नवंबर 2020 के मुकाबले वैगन आर को छोड़कर हैचबैक सेगमेंट की सेल्स ​में नवंबर 2021 में भारी गिरावट दर्ज

पिछले कुछ महीनों से पार्ट्स की सप्लाय और सेमी कंडक्टर्स की शॉर्टेज का असर ऑटो इंडस्ट्री पर बुरी तरह से पड़ा है। वहीं कोरोनाकाल में गाड़ियों की इनपुट कॉस्ट भी बढ़ी है। हालांकि हाल ही में समाप्त हुए देश के फेस्टिवल सीजन ने ऑटोमेकर्स को कुछ राहत जरूर पहुंचाई है। 

हैचबैक सेगमेंट की बात की जाए तो नवंबर में मारुति वैगन-आर को सबसे ज्यादा बिक्री के आंकड़े मिले हैं। बता दें कि शानदार माइलेज रिटर्न की वजह से वैगन आर के सीएनजी मॉडल की डिमांड भी काफी ज्यादा है। हमनें यहां नवंबर 2021 में देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 10 हैचबैक कारों की लिस्ट तैयार की है जिसपर आप भी डालिए एक नजर:

रैंकिंगमॉडलसेल्स फिगर नवंबर 2021
1.मारुति वैगन-आर16,853
2.मारुति स्विफ्ट14,568
3.मारुति ऑल्टो13,812
4.मारुति बलेनो9,931
5.टाटा पंच6,110
6.मारुति सिलेरियो5,969
7.हुंडई ग्रैंड आई10 निओस5,486
8.टाटा टियागो4,998
9.हुंडई आई204,391
10.मारुति एस प्रेसो3,861

इस लिस्ट में केवल मारुति वैगन आर को छोड़कर बाकी सभी मॉडल्स की ईयरली सेल्स में गिरावट दर्ज की गई है। 3.6 प्रतिशत की सालाना ग्रोथ के साथ वैगन आर को नवंबर 2021 में 16,853 यूनिट्स बिक्री के आंकड़े प्राप्त हुए। नवंबर 2020 में इस कार को 16,256 यूनिट्स सेल्स फिगर मिला था। 

Maruti WagonR Sales

मारुति की स्विफ्ट कॉम्पैक्ट हैचबैक की सालाना बिक्री में 21 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है जहां उसे पिछले महीने 14,568 यूनिट्स बिक्री के आंकड़े प्राप्त हुए। पिछले साल इसी महीने इस कार की 18,498 यूनिट्स मार्केट में बिकी थी। ​मारुति स्विफ्ट को भारत में लॉन्च हुए आज 15 साल हो चुके हैं और 2021 में ही इसे माइल्ड अपडेट दिया गया है। 

इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर एंट्री लेवल हैचबैक ऑल्टो है जिसकी 13,812 यूनिट्स पिछले महीने मार्केट में बिकी है। नवंबर 2020 में इस कार की 15,321 यूनिट्स बिकी थी जहां इसकी ईयरली सेल्स में 9.8 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है। मारुति ऑल्टो का न्यू जनरेशन मॉडल 2023 तक मार्केट में डेब्यू कर सकता है। हाल ही में इस कार के कुछ स्पाय शॉट्स भी सामने आए थे जहां इसका स्टांस एस प्रेसो जैसा नजर आ रहा है। 

Maruti Baleno Boot Space

इस सूची में चौथे स्थान पर बलेनो प्रीमियम हैचबैक है​ जिसकी सेल्स 44.4 प्रतिशत गिरी है। जहां नवंबर 2020 में इस कार की 17,872 यूनिट्स बिकी और इस साल नवंबर के महीने में इसकी सेल्स औंधे मुंह गिरकर 9,931 यूनिट्स ही रह गई। ऑल्टो की तरह बलेनो हैचबैक का न्यू जनरेशन मॉडल भी आने वाले समय में लॉन्च किया जाएगा। 

टाटा पंच ने ऑल्ट्रोज को किया टॉप 10 से बाहर

इस सूची में टाटा पंच को पांचवा स्थान मिला है जहां उसने अपनी ही कंपनी की ऑल्ट्रोज को पीछे छोड़ दिया है। टाटा पंच को नवंबर 2021 में 6110 यूनिट्स बिक्री के आंकड़े प्राप्त हुए। 

मार्केट में हाल ही में सिलेरियो हैचबैक का न्यू जनरेशन मॉडल लॉन्च हुआ है। नवंबर 2021 में इस कार की 5,969 यूनिट्स बिक्री हुई जबकि नवंबर 2020 में इसे 6,533 यूनिट्स बिक्री के आंकड़े मिले थे। बता दें कि सिलेरियो के न्यू जनरेशन मॉडल पर इस समय 2 से 3 महीने का वेटिंग पीरियड दिया जा रहा है। 

टॉप 10 हैचबैक सेल्स चार्ट में नंबर 7 के स्थान पर हुंडई ग्रैंड आई10 निओस रही जिसकी सालाना बिक्री में 60 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। इस कार को नवंबर 2021 में 5,486 यूनिट्स बिक्री का आंकड़ा मिला है। जबकि नवंबर 2020 में ग्रैंड आई10 निओस को 14,003 यूनिट्स बिक्री के आंकड़े प्राप्त हुए।

4 स्टार सेफ्टी रेटिंग वाली टियागो हैचबैक 4,998 युनिट्स बिक्री के साथ 8वे स्थान पर आई है जिसे नवंबर 2020 में 5890 यूनिट्स बिक्री के आंकड़े मिले थे। 

Tata Tiago BS6

भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक कारों की सूची में नंबर 9 के स्थान पर हुंडई आई20 है जिसकी सालाना सेल्स 51.7 प्रतिशत गिरी है। नवंबर 2021 में आई20 की 4,391 यूनिट्स बिकी जबकि नवंबर 2020 में इस कार को 9096 युनिट्स सेल्स फिगर मिले थे। 

मारुति एस-प्रेसो देश की 10वी सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक कार रही जिसे नवंबर 2021 में 3,861 यूनिट्स बिक्री के आंकड़े मिले। नवंबर 2020 में इस कार की 7018 यूनिट्स मार्केट में बिकी थी। 

टाटा अल्ट्रोज टॉप 10 हैचबैक कारों की लिस्ट में इस बार अपनी जगह बनाने में कामयाब नहीं हो पाई। इस कार को नवंबर 2021 में महज 3025 यूनिट्स बिक्री के आंकड़े मिले जबकि नवंबर 2021 में अल्ट्रोज की 6260 युनिट्स मार्केट में बिकी थी। इस कार की सालाना बिक्री में 51.6 प्रतिशत की गिरावट आई है।

टॉप 10 हैचबैक: माइलेज किंग Wagon R बनी इंडिया की फेवरेट कार, जानिए
To Top