कार न्यूज़

भारत में लॉन्च हुई BMW की 330i Gran Sport, कीमत 49.40 लाख रुपए

BMW 330i Gran Tourismo M Sport India

BMW 330i Gran Tourismo M Sport की कीमत 49.40 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है।

जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनी, BMW ने 330i Gran Sport कार का नया वर्जन- M Sport भारत में लॉन्च किया है। नई BMW 330i Gran Tourismo M Sport की कीमत 49.40 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है।

कंपनी ने कार के स्टाइलिंग में बदलाव किया है। कार में नया फ्रंट और रियर बंपर दिया है, जिसका डिजाइन BMW M3 से लिया गया है। कार में नया ब्लैक फ्रंट ग्रिल भी दिया गया है। अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें 18-इंच का व्हील दिया गया है। जानिए – क्या खास है नई BMW X3 में 

फोटो गैलरी 

इंजन की बात करें तो BMW 330i Gran Tourismo M Sport में 4 सिलिंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 250 बीएचपी की पावर और 350 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। कार मात्र 6.1 सेकेंड में शून्य से 100 kmph की स्पीड पकड़ लेती है। कार की टॉप स्पीड 250 किमी/घंटा की है। कंपनी के मुताबिक BMW 330i ग्रैन टूरिज्मो एम स्पोर्ट एक लीटर पेट्रोल में 15.34 km का सफर तय करती है। जानें – नई BMW 5 सीरीज से जुड़ी सभी बातें 

इंटीरियर की बात करें तो BMW 330i Gran Tourismo M Sport में ड्राइवर और पैसेंजर दोनों के लिए स्पोर्ट्स सीट दी गई हैं। कार की चाबी भी नई और इसमें M स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। कार की लॉन्चिंग के दौरान बीएमडब्ल्यू इंडिया के प्रेसिडेंट विक्रम पाहवा ने कहा, “नई BMW 330i Gran Tourismo M Sport अपनी शानदारी परफॉर्मेंस और अपीलिंग डिजाइन के कारण ग्राहकों को ना भूलने वाला अनुभव देती है।”

Most Popular

To Top