कार न्यूज़

2018 BMW X3 का हुआ खुलासा, जानें क्या है खास

2018 BMW X3

2018 BMW X3 को नया डिजायन दिया गया है, यह पहले से ज्यादा आकर्षक है.

BMW की देश में अपनी एक अलग पहचान है। हर बार BMW अपने वाहनों मे कुछ नया लेकर आती हैं, और लोगों को लुभाती हैँ। BMW एक बार फिर से अपने नए मॉडल को लॉन्च करने जा रही है। BMW के उस मॉडल का नाम है न्यू थर्ड जरनेशन X3 जो कि अगले साल लॉन्च होने वाली है। नए प्लेटफॉर्म पर बनी इस कार के डायमेंशन को बढ़ाया गया है इसी के साथ कार के इंटीरियर और लुक को भी 2018 BMW X3 की अपेक्षा काफी बदला गया है। जानें – नई BMW 5 सीरीज से जुड़ी सभी बातें 

2018 BMW X3 के खास फ़ीचर्स 

नई X3 को नया डिजायन दिया गया है, यह पहले से ज्यादा आकर्षक है, कंपनी ने इसके चेसिस को अपडेट किया है और इस में कुछ नए फीचर भी जोड़े हैं। M40i इसका परफॉर्मेंस वेरिएंट है। नई X3 के आगे की तरफ पहले से बड़ी किडनी ग्रिल दी गई है, बंपर को भी अपडेट किया गया है, इस में एलईडी फॉगलैंप्स दिए गए हैं। ड्राइविंग असिस्टेंस का विकल्प चुनने वालों के लिए आगे की तरफ सेंसर दिए गए हैं, वहीं हैडलैंप्स में एलईडी ट्रीटमेंट दिया है। यही नहीं 10.2 इंच इंफोमेंट डिस्पले आएगा जिसमें गेस्चर कंट्रोल और वोइस रिको्गनिशन लगा होगा। देखें – 2018 BMW 8 सीरीज कांसेप्ट की तस्वीरें और डिटेल्स 

2018 BMW X3 फोटो गैलरी

पीछे की तरफ नए बंपर के साथ ट्विन टेलपाइप दिए गए हैं। M40i वेरिएंट में स्पोर्ट एग्जॉस्ट सिस्टम भी मिलेगा। टेललैंप्स में 3D डिजायन वाली एलईडी लाइटों का विकल्प मिल सकता है। राइडिंग के लिए इस में 18 से 21 इंच के अलॉय व्हील का विकल्प मिलेगा। नई BMW में इंटीरियर स्पेस को भी बढ़ाया गया है। सेकेंड जनरेशन X3 बाजार में ब्रिक्री के लिए उपलब्ध है। थर्ड जरनेशन X3 BMW की luster Architecture (CLAR) प्लेटफॉर्म पर बनाया हुआ है। पढ़े – BMW 3 सीरीज के दो पेट्रोल वैरिएंट्स पेश होंगे

केबिना डिटेल्स
केबिन में 10.2 इंच टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम और नया मल्टीफंक्शनल स्टीयरिंग व्हील दिया गया है, पीछे की तरफ रिक्लाइन सीटें दी गई हैं जो 40ः20ः40 के अनुपात में बंटी है।

वजन में हल्की है
वजन की बात करें तो X3 वजन में मौजूदा मॉडल से करीब 55 किलोग्राम तक हल्की है, इसके व्हीलबेस और लंबाई को क्रमशः 54 एमएम और 59 एमएम तक बढ़ाया गया है, इसकी चौड़ाई और ऊंचाई पहले जितनी ही है। ग्राउंड क्लीयरेंस को 7 एमएम घटाकर 204 एमएम किया गया है। पढ़े – जल्द लॉन्च होगा BMW M-5 कॉम्पिटीशिन एडिशन

X3 6 वैरिएंट
नई X3 6 वैरिएंट Xड्राइव30D, Xड्राइव20D, M40i, Xड्राइव30i, Xड्राइव20iऔर Xड्राइव20i में मिलेगी, इस में दो डीज़ल और चार पेट्रोल इंजनों का विकल्प आएगा।

Most Popular

To Top