कार न्यूज़

2018 BMW 8 सीरीज कांसेप्ट हुआ रिवील, जानें खास फीचर्स

2018 BMW 8 सीरीज

2018 BMW 8 सीरीज में डार्क लेदर और अलुमिनियम का कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा।

BMW एक बार फिर अपना आइकोनिक 8 सीरीज मॉडल ला रही है। इसी माह कंपनी ने इसका टीज़र पेश किया था। अब कंपनी ने 2018 BMW 8 सीरीज को कांसेप्ट अवतार में रिवील किया है. जो काफी अपडेट माना जा रहा है। इस सीरीज के मॉडल के कई और फ़ीचर सामने आए हैं, जानते हैं इसके बारे में…

BMW आइकोनिक 8 सीरीज मॉडल को मर्सिडीज़ बेंज एस क्लास का राइवल मन जा रहा है। डिज़ाइन की बात करें तो ये 2018 BMW 8 सीरीज मॉडल अपने ट्रेडिशनल स्टाइल से मिलता जुलता होगा। इस मॉडल की सबसे खास बात है कि ये कंपनी की एनवायर्नमेंटल फ्रेंडली i8 से है। इसमें नोज सेक्शन और टेल लाइट को बेहतर डिज़ाइन किया गया है। पढ़े – BMW 3 सीरीज के दो पेट्रोल वैरिएंट्स पेश होंगे

2018 BMW 8 Series Concept interior

इसके अलावा ट्विन हेडलाइट के साथ लार्ज किडनी ग्रिल दी गई है। इसमें सर्कुलर हेडलाइट के अलावा हेक्सागोनल यूनिट के साथ लेज़र टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया गया है। इसमें खास बार्सिलोना ग्रे लिक्विड एक्सटीरियर फिनिश का इस्तेमाल किया गया है।

फ्लेयर्ड व्हील आर्च के साथ दो कैरेक्टर लाइन्स दी गयी हैं। इसके अलावा लार्ज 21 इंच लाइट एलॉय मल्टी स्पोक व्हील भी दिए गए हैं। रियर एप्रन के लोअर सेक्शन में कार्बन फाइबर डिफ्यूजर दिया गया है। 2018 BMW 8 सीरीज का एक्सटीरियर और इंटीरियर दोनों आकर्षक है। पढ़े – जल्द लॉन्च होगा BMW M-5 कॉम्पिटीशिन एडिशन

2018 BMW 8 सीरीज के केबिन में TFT डिस्पले न्यू ग्राफ़िक्स के साथ दिया गया है। इंटीरियर में डार्क लेदर और अलुमिनियम का कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा। बीएमडब्लू 8 सीरीज मॉडल में 4.4 लीटर इंजन दिया जाएगा। इस मॉडल को प्रोडक्शन अगले साल से शुरू किया जाएगा।

Most Popular

To Top