2022 Maruti Brezza Styling Changes
ऑटो इंडस्ट्री

भारत की 2 Popular Subcompact SUVs के अपडेटेड मॉडल्स जून 2022 में होंगे लॉन्च

सब-4 मीटर एसयूवी सेगमेंट के भारत में सबसे ज्यादा दो पॉपुलर मॉडल हुंडई वेन्यू और मारुति विटारा ब्रेजा के अपडेटेड वर्जन जून 2022 में लॉन्च होने के लिए तैयार हैं। जहां वेन्यू अपने फेसलिफ्ट अवतार में नजर आएगी तो वहीं ब्रेजा का न्यू जनरेशन मॉडल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। 

अपकमिंग 2022 मारुति ब्रेजा और हुंडई वेन्यू फेसलिफ्ट की ज्यादा डीटेल्स आपको मिलेगी आगे:

मारुति BREZZA 2022

2022 Maruti Brezza features

हाल ही में नई ब्रेजा 2022 मॉडल को गुरूग्राम में एड शूट के दौरान स्पॉट किया गया है। तस्वीरों के जरिए साफ नजर आ रहा है कि इस कार के डिजाइन में काफी अहम बदलाव किए गए हैं। ग्रिल से कनेक्ट होते नए डिजाइन के हेडलैंप्स,ट्विन  C-शेप्ड एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप्स,अपडेटेड फ्रंट फेंडर्स,अपडेटेड बोनट,सिल्वर फॉक्स स्किड प्लेट और फॉक्स बुल बार के साथ मैट ब्लैक बंपर जैसे एलिमेंट्स के चलते इसका फ्रंट लुक बिल्कुल बदला हुआ नजर आया है। इसमें नया रियर बंपर,स्लिम रैपअराउंड टेललैंप्स और सिल्वर फॉक्स स्किड प्लेट भी दी गई है। जनरेशन अपडेट मिलने के साथ ही नई ब्रेजा में इसमें कई नए फीचर्स भी नजर आएंगे जिनमें नए Smartplay Pro+ के साथ बड़े साइज का इंफोटेनमेंट सिस्टम,एक सनरूफ, एक 360 डिग्री कैमरा, ऑटोमैटिक वेरिएंट के लिए पैडल शिफ्टर्स, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी आदि शामिल हैं। नई मारुति ब्रेजा में 1.5 लीटर K15C नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया जाएगा जो 103 बीएचपी की पावर और 136 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम होगा। इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की चॉइस भी दी जाएगी। 

हुंडई VENUE 2022

2022 Hyundai Venue Features

जून 2022 के मध्य तक हुंडई वेन्यू फेसलिफ्ट की कीमतों से पर्दा उठाया जाएगा। इस बार नई हुंडई वेन्यु का स्पोर्टी डिजाइन एलिमेंट्स वाला नया Venue N-Line वेरिएंट भी मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। रेगुलर मॉडल में कॉस्मैटिक बदलाव ही नजर आएगा जहां न्यू जनरेशन ट्यूसॉन से इंस्पायर्ड ​ग्रिल,अपडेटेड बंपर्स और नए L-शेप्ड टेललैंप्स दिए जाएंगे। इस कार के ​केबिन में फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, माउंटेड कंट्रोल के साथ नया स्टीयरिंग व्हील और अपडेटेड इंफोटेनमेंट जैसे फीचर्स भी दिए जाएंगे। मैकेनिकल पार्ट पर हुंडई वेन्यू 2022 मॉडल में कोई बदलाव नजर नहीं आएगा। हुंडई Venue N-Line वेरिएंट में कंपनी 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन की पेशकश करेगी। 

भारत की 2 Popular Subcompact SUVs के अपडेटेड मॉडल्स जून 2022 में होंगे लॉन्च
To Top