महिंद्रा XUV700 variants
ऑटो इंडस्ट्री

टाटा Punch से लेकर MG Astor- पॉपुलेरिटी बढ़ने के साथ ही बढ़ा इन नई कारों का वेटिंग पीरियड

मार्केट में छाई मंदी और ज्यादा से ज्यादा कस्टमर्स को आकर्षित करने के लिए इस साल कई कंपनियों ने नई नई कारों को मार्केट में उतारा है। कुछ कंपनियों के लिए ये फॉर्मूला हिट साबित हुआ और लॉन्च होने के बाद कुछ नई कारों काफी ज्यादा पॉपुलैरिटी भी मिली है। हालांकि डिमांड बढ़ने के साथ ही कुछ नई कारों का वेटिंग पीरियड भी जबरदस्त तरीके से बढ़ा है। हमनें यहां टाटा पंच,एमजी एस्टर जैसी हाल ही में लॉन्च हुई कारों पर चल रहे वेटिंग पीरियड की पूरी डीटेल शेयर की है जिसके बारे में आप जानेंगे आगे:

महिंद्रा XUV700– 1 साल

महिंद्रा XUV700 variant-wise pricing

अक्टूबर 2021 में महिंद्रा एक्सयूवी को भारत में लॉन्च किया गया था। लॉन्च के बाद से अब तक इस कार को 75,000 से ज्यादा बुकिंग का आंकड़ा मिल चुका है। भारी डिमांड के कारण अब इस कार का वेटिंग पीरियड करीब 1 साल तक के लिए पहुंच गया है। भारत में उपलब्ध दूसरी कारों के मुकाबले एक्सयूवी700 पर अब तक सबसे ज्यादा वेटिंग पीरियड दिया जा रहा है। 

टाटा Punch –8 महीने

टाटा Punch launch price

टाटा पंच को भी अक्टूबर 2021 में ही लॉन्च किया गया है। लॉन्च के बाद ये कार कंपनी के लिए सुपरहिट प्रोडक्ट साबित हुई। ये मा​इक्रो एसयूवी कंपनी की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार भी बन चुकी है। इस कार पर कुछ शहरों में सबसे ज्यादा 8 महीने तक का वेटिंग पीरियड दिया जा रहा है। 

एमजी Astor – 4 महीने

एमजी एस्टर

एमजी ने एस्टर एसयूवी को इस साल अक्टूबर में लॉन्च किया था। ये देश के टेक्नोलॉजीकली एडवांस्ड व्हीकल्स में से एक है जो काफी अफोर्डेबल भी है। इस कार पर 4 महीने तक का वेटिंग पीरियड दिया जा रहा है। 

न्यू जनरेशन Maruti Celerio – 3 महीने

New Celerio Features

नवंबर में मारुति सिलेरियो हैचबैक के न्यू जनरेशन मॉडल को मार्केट में लॉन्च किया गया था। ये हैचबैक देश की सबसे ज्यादा माइलेज देेने वाली कार है जिसके लिए ये फैक्टर काफी काम आया। सेलेरियो को अब तक 15000 यूनिट से ज्यादा बुकिंग के आंकड़े मिल चुके हैं और इसपर वेटिंग पीरियड 3 महीने तक पहुंच गया है। 

टाटा Punch से लेकर MG Astor- पॉपुलेरिटी बढ़ने के साथ ही बढ़ा इन नई कारों का वेटिंग पीरियड
To Top