TVS Raider
बाइक न्यूज़

2-व्हीलर सेल्स अक्टूबर 2021: पिछले साल के मुकाबले फीका रहा अक्टूबर 2021 का फेस्टिवल सीजन

बाजार में सितंबर के मुकाबले अक्टूबर 2021 में ज्यादा बिके 2 व्हीलर्स

अक्टूबर 2021 में दिवाली से पहले देशभर में बाइक्स एवं स्कूटर्स की कुल 14,20,528 यूनिट्स बिकी। हालांकि बिक्री के मामले में 2 व्हीलर इंडस्ट्री के लिए अक्टूबर 2020 के मुकाबले अक्टूबर 2021 का महीना ज्यादा अच्छा नहीं रहा। पिछले साल इस महीने में 19,18,465 यूनिट्स बाइक्स एवं स्कूटर्स बिके थे। ऐसे में इंडस्ट्री को 25.95 प्रतिशत की सालाना गिरावट दर्ज हुई है। इसके अलावा इंडस्ट्री को 3.37 प्रतिशत की मासिक गिरावट का भी सामना करना पड़ा है क्योंकि सितंबर 2021 में 14,70,011 यूनिट्स 2 व्हीलर्स बिके थे। 

हीरो फिर बनी नंबर 1 

Hero Glamour Xtec

देश की प्रमुख 2 व्हीलर कंपनियों में से हीरो मोटोकॉर्प को अक्टूबर 2021 में सबसे ज्यादा बिक्री के आंकड़े हासिल हुए हैं।  कंपनी के प्रोडक्ट्स की सालाना मांग में 33.29 प्रतिशत की गिरावट जरूर दर्ज हुई है जहां पिछले साल अक्टूबर के महीने में हीरो ने 7,91,137 यूनिट्स बाइक्स एवं स्कूटर्स बेचे थे। हालांकि हीरो की मासिक बिक्री में जरूर ग्रोथ देखी गई है जहां सितंबर में 5,05,462 कंपनी ने बाइक्स और स्कूटर्स बेचे थे जबकि अक्टूबर 2021 में कंपनी को 5,27,779 यूनिट्स बिक्री के आंकड़े प्राप्त हुए। इस तरह से कंपनी को 4.42 प्रतिशत का मासिक बिक्री में फायदा हुआ है। 

मंथली सेल्स में हुआ इजाफा 

New Honda CB350RS

​बाइक्स एवं स्कूटर्स बेचने के मामले में होंडा दूसरी सबसे बड़ी 2 व्हीलर कंपनी बनी है। अक्टूबर 2021 में होंडा ने 3,94,623 यूनिट्स बाइकें एवं स्कूटर्स बेचे। जबकि अक्टूबर 2020 में होंडा को 4,94,459 यूनिट्स बिक्री का आंकड़ा प्राप्त हुआ। सितंबर 2021 के मुकाबले कंपनी के लिए अक्टूबर 2021 का महीना भी ज्यादा अच्छा नहीं रहा जहां उसकी मासिक ग्रोथ में 14.89 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है। सितंबर 2021 में होंडा ने 4,63,679 यूनिट्स बाइक्स एवं स्कूटर्स बेचे थे। 

इस सूची में टीवीएस कंपनी तीसरे पायदान पर है जिसकी अक्टूबर 2021 में 2,58,777 यूनिट्स 2 व्हीलर्स बेचे। कंपनी की सालाना ग्रोथ में 14.14 प्रतिशत गिरावट दर्ज की गई है वहीं कंपनी के मासिक सेल्स फिगर में 6.02 प्रतिशत का उछाल आया है। पिछले साल टीवीएस की 3,01,380 यूनिट्स 2 व्हीलर्स बिके थे। सितंबर 2021 में कंपनी ने 2,44,084 यूनिट्स बाइक्स एवं स्कूटर बेचे। 

बजाज पल्सर N250

चौथे स्थान पर बजाज कंपनी है जिसके अक्टूबर 2021 में 1,98,738 यूनिट्स प्रोडक्ट्स बिके। कंपनी की सालाना बिक्री में 26.02 प्रतिशत की गिरावट आई है जबकि ​पिछले साल कंपनी के 2,68,631 यूनिट्स प्रोडक्ट्स बिके थे। हालांकि सितंबर 2021 में बजाज की 1,73,945 2 व्हीलर ही बिके और इसकी मासिक सेल्स फिगर में 14.25 प्रतिशत का उछाल आया है। 

अक्टूबर 2021 में रॉयल एनफील्ड ने 40,611 यूनिट्स बाइकें बेची और इसकी सालाना सेल्स में 35.39 प्रतिशत की गिरावट आई है। हालांकि कंपनी के लिए अक्टूबर 2020 का महीना अच्छा रहा था जहां उसके 62,858 यूनिट्स बाइकें बिकी थी। सितंबर के मुकाबले रॉयल एनफील्ड के लिए अक्टूबर का महीना ज्यादा अच्छा रहा है जहां पिछले महीने इसकी बिक्री में 50 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। 

2-व्हीलर सेल्स अक्टूबर 2021: पिछले साल के मुकाबले फीका रहा अक्टूबर 2021 का फेस्टिवल सीजन
To Top