Royal Enfield Scram 411 Headlamp
बाइक न्यूज़

2-व्हीलर सेल्स रिपोर्ट April 2022: कोरोनाकाल के बाद दोपहिया वाहनों की बिक्री ने पकड़ी रफ्तार

धीमी मगर पॉजिटिव ग्रोथ के साथ 2-व्हीलर सेक्टर ने पकड़ी रफ्तार

देश के 2-व्हीलर मैन्युफैक्चरर्स ने अपनी अप्रैल 2022 से जुड़ा अपना सेल्स डेटा जारी कर दिया है। कई ब्रांड्स को अप्रैल में अच्छी ग्रोथ मिली है जबकि कुछ कंपनियों की सेल्स निगेटिव भी गई है। कोविड 19 महामारी के बाद 2-व्हीलर कंपनियों को अब जाकर फिर से ग्रोथ मिलना शुरू हुई है। हमनें यहां देश की हीरो मोटोकॉर्प,होंडा मोटरसाइकल्स,टीवीएस मोटर कंपनी,रॉयल एनफील्ड जैसी देश की टॉप कंपनियों का सेल्स डेटा दिया है जिसपर आप भी डालिए एक नजर:

हीरो मोटोकॉर्प सेल्स अप्रैल 2022 

Hero Xtreme 160R

अप्रैल 2022 में हीरो मोटोकॉर्प की ओर से 4,18,622 यूनिट्स 2-व्हीलर्स की बिक्री की गई। पिछले साल अप्रैल में कंपनी को 3,72,285 यूनिट्स बिक्री का आंकड़ा मिला था। कंपनी की सालाना सेल्स ग्रोथ में 12.4 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। हीरो ने पिछले महीने 3,92,627 यूनिट्स बाइकें बेची तो वहीं 25,995 यूनिट्स स्कूटर्स बेचे। घरेलु बाजार में कंपनी ने कुल 3,98,490 यूनिट्स बेची जबकि 20,132 यूनिट्स 2-व्हीलर्स को एक्सपोर्ट भी किया। 

होंडा मोटरसाइकिल्स एंड स्कूटर्स सेल्स अप्रैल 2022 

New Honda CB350RS Specs

होंडा मोटरसाइकल्स एंड स्कूटर्स इंडिया ने अपना सेल्स डेटा जारी कर दिया है। अप्रैल 2022 में कंपनी ने 3,61,027 यूनिट्स 2-व्हीलर्स की बिक्री की। जबकि पिछले साल कंपनी ने 2,40,101 यूनिट्स बाइक्स एवं स्कूटर्स बेचे थे। कंपनी की सालाना सेल्स ग्रोथ में 33 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। होंडा ने पिछले महीने भारत में 3,18,732 यूनिट्स 2-व्हीलर्स बेचे जबकि कंपनी ने यहां से इनकी 42,295 यूनिट्स को एक्सपोर्ट भी किया। 

अप्रैल 2022 के सेल्स परफॉर्मेंस के बारे में बात करते हुए होंडा मोटरसाइकिल्स एंड स्कूटर्स के सेल्स एंड मार्केटिंग डायरेक्टर यादविंद्र गुलेरिया ने कहा कि  “ शादियों के सीजन के कारण अप्रैल में हमें अच्छा स्टार्ट मिला है। अभी का आकलन करें तो पहले क्वार्टर में दहाई का आंकड़ा छू सकते हैं। हालांकि इस दौरान सप्लाय संबंधी परेशानियों और वैश्विक वित्तिय संकट हमारे लिए चैलेंज रहेगा.”

बजाज ऑटो सेल्स अप्रैल 2022

बजाज पल्सर 250

बजाज ऑटो को सालाना आधार पर डॉमेस्टिक और एक्सपोर्ट सेल्स में गिरावट देखने को मिली है। अप्रैल 2022 में कंपनी ने घरेलु बाजार में 93,233 यूनिट्स 2-व्हील्स बेचे जबकि अप्रैल 2021 में कंपनी को 1,26,570 यूनिट्स बिक्री का आंकड़ा प्राप्त हुआ था। इसके अलावा कंपनी ने अप्रैल 2022 में 1,88,478 2-व्हीलर्स को एक्सपोर्ट भी किया जबकि अप्रैल 2021 में बजाज ने 2,21,603 व्हीकल्स एक्सपोर्ट किए थे। इस तरह से कंपनी की घरेलु बाजार में ईयरली ग्रोथ में 33.10 प्रतिशत की गिरावट आई है जबकि एक्सपोर्ट भी सालाना आधार पर 66.90 प्रतिशत गिरा है। 

टीवीएस मोटर कंपनी सेल्स अप्रैल 2022 

अप्रैल 2022 में टीवीएस मोटर कंपनी को 23.57 प्रतिशत की सालाना ग्रोथ मिली है। ​कंपनी ने अप्रैल 2022 में 2,95,308 यूनिट्स 2-व्हीलर्स बेचे जबकि पिछले साल अप्रैल में कंपनी ने  2,38,983  यूनिट्स 2-व्हीलर्स बेचे थे। हालांकि ब्रांड की मंथली सेल्स 4.11 प्रतिशत गिरी है क्योंकि मार्च 2022 में टीवीएस ने 3,07,954 यूनिट्स 2-व्हीलर्स बेचे थे। 

रॉयल एनफील्ड सेल्स अप्रैल 2022 

Royal Enfield Scram 411 First Ride Review

सालाना आधार पर रॉयल एनफील्ड की सेल्स में बड़ा इजाफा हुआ जबकि कंपनी की मासिक बिक्री में गिरावट भी आई है। अप्रैल 2022 में कंपनी को डॉमेस्टिक के साथ साथ एक्सपोर्ट सेल्स में 62,155 यूनिट्स बिक्री का आंकड़ा मिला है। जबकि पिछले साल कंपनी को अप्रैल के महीने में 53,298 यूनिट्स बिक्री के आंकड़े मिले थे। कंपनी की सालाना ग्रोथ में 16.62 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। वहीं कंपनी की मासिक सेल्स 8.16 प्रतिशत गिरी है। मार्च 2022 में रॉयल एनफील्ड ने 67,677 बाइकें बेची थी। 

इस दौरान ही रॉयल एनफील्ड ने 8,303 यूनिट्स बाइकें बाहर एक्सपोर्ट की थी वहीं घरेलु बाजार में कंपनी ने 53,852 यूनिट्स बाइकें बेची। कंपनी की सेल्स में 350 सीसी की बाइकों का सबसे बड़ा योगदान रहा जो कि कुल सेल्स का 83 प्रतिशत हिस्सा है। इस सेगमेंट से कंपनी ने 51,564 यूनिट्स बाइकें बेची जबकि कंपनी की ज्यादा कैपेसिटी वाली बाइकों की 10,591 यूनिट्स बिकी। 

सुजुकी मोटर साइकिल इंडिया सेल्स अप्रैल 2022 

Suzuki Burgman

अप्रैल 2022 में सुजुकी मोटर साइकिल इंडिया की ईयरली सेल्स में 8 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है। कंपनी ​ने पिछले महीने जहां 71,987 यूनिट्स 2 व्हीलर्स बेचे तो वहीं अप्रैल 2021 में कंपनी को 77,849 यूनिट्स बिक्री के आंकड़े मिले थे। कंपनी ने घरेलु बाजार में 54,327 यूनिट्स बेची जबकि 17,770 यूनिट्स को एक्सपोर्ट किया। कंपनी ने अपनी सेल्स परफॉर्मेंस गिरने के पीछे कोविड 19 महामारी के बाद छाई मंदी और सेमीकंडक्टर चिप्स की शॉर्टेज को बड़ा कारण बताया है। 

2-व्हीलर सेल्स रिपोर्ट April 2022: कोरोनाकाल के बाद दोपहिया वाहनों की बिक्री ने पकड़ी रफ्तार
To Top