Tata Nexon Royal Blue Color
ऑटो इंडस्ट्री

अप्रैल 2022 में बिकने वाली टॉप-10 कारें: Nexon, Creta SUV टॉप-5 में, लिस्ट से बाहर हुई Swift 

इस बार एसयूवी कैटेगरी की 4, हैचबैक कैटेगरी से 3, एमपीवी, वैन और सेडान सेगमेंट से क्रमश: 1-1 मॉडल्स इस ​सूची में हुए हैं शामिल

अप्रैल 2022 की कार सेल्स रिपोर्ट सामने आ चुकी है। यहां हमनें देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप-10 कारों की एक लिस्ट बनाई है जिसमें इस बार एसयूवी कैटेगरी की 4, हैचबैक कैटेगरी से 3,एमपीवी, वैन और सेडान सेगमेंट से क्रमश: 1-1 मॉडल्स शामिल हैं। कौनसे हैं वो मॉडल्स इसके बारे में आप जानेंगे नीचे:

2022 Maruti WagonR Price

Top 10 Selling Cars April 2022

रैकिंगमॉडलअप्रैल 2022 सेल्सअप्रैल 2021 सेल्ससेल्स ग्रोथ
1.मारुति सुजुकी WagonR17,766 18,656(-5%)
2.मारुति सुजुकी Ertiga 14,889 8,644(72%)
3.टाटा Nexon 13,471 6,938(94%)
4.हुंडई Creta 12,651 12,463(2%)
5.मारुति सुजुकी Brezza 11,764 11,220(5%)
6.मारुति सुजुकी Eeco 11,154 11,469(-3%)
7.मारुति सुजुकी Baleno 10,938 16,384(-33%)
8.मारुति सुजुकी Dzire 10,701 14,073(-24%)
9.मारुति सुजुकी Alto10,443 17,303(-40%)
10.टाटा Punch10,132

पिछले बार की तरह इस बार भी मारुति की वैगन आर फैमिली हैचबैक टेबल टॉपर बनी है। अप्रैल 2022 में वैगन आर की पूरी देश में 17,766 यूनिट्स बिकी। हालांकि अप्रैल 2021 में वैगन आर की 18,656 यूनिट्स मार्केट में बिकी थी। इस तरह इसकी ईयरली सेल्स ग्रोथ में 5 प्रतिशत की कमी आई है। 

दूसरे स्पॉट पर मारुति अर्टिगा एमपीवी है जिसकी अप्रैल 2022 में 14,889 यूनिट्स बिकी। इस कार की ईयरली ग्रोथ में काफी 72 प्रतिशत का एक बड़ा उछाल आया है क्योंकि अप्रैल 2021 में अर्टिगा को 8,644 यूनिट्स बिक्री का आंकड़ा ही प्राप्त हुआ था। हाल ही में मार्केट में मारुति अर्टिगा का अपडेटेड मॉडल लॉन्च किया गया है ​जिसमें कुछ नए फीचर्स के साथ नए पावरट्रेन/गियरबॉक्स कॉम्बिनेशन दिए गए हैं। 

टाटा नेक्सन एसयूवी देश की सबसे पॉपुलर एसयूवी कार बनी है जो इस सूची में तीसरे स्थान पर है। अप्रैल 2022 में टाटा नेक्सन की 13,471 यूनिट्स बिकी जबकि अप्रैल 2021 में नेक्सन की 6,938 यूनिट्स बिकी थी। ऐसे में इसकी ईयरली सेल्स 94 प्रतिशत तक बढ़ी है। 

Hyundai Creta specs

टॉप 5 रैंकिंग में चौथे स्थान पर हुंडई क्रेटा शामिल है जिसकी पिछले महीने 12,651 यूनिट्स मार्केट में बिकी। पिछले साल अप्रैल में क्रेटा की 12,463 यूनिट्स बिकी थी।

मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा को नंबर 5 का स्थान मिला है। अप्रैल 2022 में इस सब 4 मीटर एसयूवी को कुल 11,764 यूनिट्स बिक्री का आंकड़ा मिला। अप्रैल 2021 में इस कार की 11,220 यूनिट्स बिकी थी और इसकी सालाना ग्रोथ में 5 प्रतिशत का उछाल आया है। जून 2022 में ब्रेजा एसयूवी का न्यू जनरेशन मॉडल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद इस कार की डिमांड में और भी तेजी आने के आसार है। 

नंबर 6 के स्थान पर मारुति इको वैन जिसकी सालाना बिक्री में 3 प्रतिशत की गिरावट आई है। ईको को पिछले महीने 11,154 यूनिट्स बिक्री के आंकड़े मिले हैं। 

2022 Maruti Baleno Bookings

सातवे स्थान पर प्रीमियम हैचबैक बलेनो है जिसके अपडेटेड मॉडल को लॉन्च किया जा चुका है। अप्रैल 2022 में बलेनो की 10,938 यूनिट्स मार्केट में बिकी जबकि पिछले साल अप्रैल के महीने में इसकी 16,384 यूनिट्स बिकी थी। बलेनो की सालाना बिक्री में 33 प्रतिशत की गिरावट आई है। 

नंबर 8 के स्थान पर मौजूद डिजायर कॉम्पैक्ट सेडान की पिछले महीने 10,701 यूनिट्स मार्केट में बिकी जबकि पिछले साल इस कार की 14,073 यूनिट्स बिकी थी। इस तरह से इस कार की सालाना बिक्री 24 प्रतिशत गिरी है। 

टाटा Punch launch price

मारुति की एंट्री लेवल हैचबैक ऑल्टो इस सूची में नंबर 9 के स्थान पर आई है जिसकी पिछले महीने 10,443 यूनिट्स बिकी। इस कार की सालाना बिक्री में 40 प्रतिशत की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। नंबर 10 के स्पॉट पर टाटा की पंच माइक्रो एसयूवी है जिसकी 10,132 यूनिट्स मार्केट में बिकी। हर महीने टाटा पंच को अच्छे खासे बिक्री के आंकड़े मिल रहे है। 

लगातार टॉप-10 कारों की सूची में शामिल होने वाली मारुति स्विफ्ट इस बार टॉप-10 कारों की लिस्ट में अपनी जगह बनाने में कामयाब नहीं हो पाई और सेल्स रैंक में इसबार इसे नंबर 12 का स्थान मिला है। अप्रैल 2022 में इस कार की महज 8,898 यूनिट्स ही मार्केट में बिक पाई है। 

अप्रैल 2022 में बिकने वाली टॉप-10 कारें: Nexon, Creta SUV टॉप-5 में, लिस्ट से बाहर हुई Swift 
To Top