Tata Curvv Concept rear
कार न्यूज़

टाटा CURVV: इस फ्यूचर टाटा कार से जुड़े 5 फैक्ट्स के बारे में जानिए यहां 

इसी के पैटर्न पर डिजाइन की जाएंगी टाटा की फ्यूचर में आने वाली कारें

टाटा मोटर्स ने हाल ही में  Curvv EV concept से पर्दा उठाया है जिसके प्रोडक्शन मॉडल को ए​क मिड साइज एसयूवी के तौर पर पेश किया जाएगा। इस कॉन्सेप्ट मॉडल के जरिए ही कंपनी ने अपने फ्यूचर प्रोडक्ट्स के डिजाइन को भी शोकेस किया गया है। इस फ्यूचर टाटा कार से जुड़े 5 फैक्ट्स के बारे में जानिए यहां:

1. 2022 Tata Curvv EV कॉन्सेप्ट: डिजाइन

टाटा CURVV front

टाटा कर्वी को ‘Digital’ डिजाइन लेंग्वेज के अनुसार तैयार किया गया है जिसपर आगे चलकर टाटा की फ्यूचर कारें तैयार की जाएंगी। इसकी स्टाइलिंग हाइलाइट्स में कर्वी रूफलाइन और नॉचबैक कारों जैसा बूट शामिल है। इसके डिजाइन एलिमेंट्स कुछ कुछ BMW X4 से भी इंस्पायर्ड नजर आ रहे हैं जो कूपे एसयूवी है। इसके अलावा टाटा कर्वी में इसके बोनट की पूरी चौड़ाई तक फैली एलईडी लाइट बार और ट्रायएंगुलर एयर वेंट्स शामिल हैं। 

2. 2022 टाटा Curvv EV concept: प्लेटफॉर्म 

टाटा CURVV SUV Coupe

टाटा कर्वी ईवी को कंपनी के न्यू जनरेशन-2 प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है नेक्सन ईवी वाले प्लेटफॉर्म का ही एक मॉडिफाइड वर्जन है। इस प्लेटफॉर्म पर कई तरह की बॉडी स्टाइल वाली कारें और पावरट्रेन ऑप्शंस रखे जा सकते है। 

3.2022 टाटा Curvv EV concept: बैट्री एवं रेंज

Tata Curvv

टाटा मोटर्स ने इस कॉन्सेप्ट में दिए गए बैट्री पैक के बारे में तो कोई जानकारी नहीं दी है। मगर माना जा रहा है कि इसमें नेक्सन ईवी में दिए गए 30.2 केडब्ल्यूएच का बैट्री पैक से भी बड़ा बैट्री पैक दिया जाएगा। इस इलेक्ट्रिक कूपे एसयूवी की सिंगल चार्ज रेंज 400 से 500 किलोमीटर हो सकती है। 

4.2022 टाटा Curvv EV concept: इंटीरियर और फीचर्स 

टाटा CURVV interior

नई कर्वी कॉन्सेप्ट में पैनोरमिक सनरूफ,फ्लोटिंग सेंटर कंसोल लेआउट,रोटरी गियर सिलेक्टर और सेंटर आर्मरेस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इस कॉन्सेप्ट में मिनिमल डिजाइन वाला स्कलप्टेड,3 लेयर डैशबोर्ड को भी शोकेस किया गया है। इसके अलावा इसमें इंफोटेनमेंट सिस्टम और इंस्टरुमेंट क्लस्टर के लिए दो फ्री स्टैंडिंग डिजिटल स्क्रीन भी दी गई है। साथ ही इसमें 2 स्पोक स्टीयरिंग व्हील भी शोकेस किया गया है। 

5.2022 टाटा Curvv EV concept: लॉन्च टाइमलाइन और पोजिशनिंग

टाटा कर्वी के प्रोडक्शन रेडी वर्जन को सबसे पहले एक इलेक्ट्रिक कार के तौर पर लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद कंपनी टाटा कर्वी के आईसी वर्जन को भी लॉन्च किया जाएगा। ये टाटा की पहली मिड साइज एसयूवी कार भी होगी। आने वाले दो सालों के भीतर ये कार इंडिया में लॉन्च की जा सकती है। मार्केट में इसका मुकाबला किआ सेल्टोस,स्कोडा कुशाक,फोक्सवैगन टाइगन और हुंडई क्रेटा से रहेगा। 

टाटा CURVV: इस फ्यूचर टाटा कार से जुड़े 5 फैक्ट्स के बारे में जानिए यहां 
To Top