कार न्यूज़

Tata Blackbird SUV होगी भारत में लॉन्च; देगी Hyundai Creta को टक्कर

Tata Blackbird Rendering

भारतीय कार निर्माता टाटा मोटर्स जल्द ही अपनी एक नई SUV भारतीय बाजार में उतारने वाली है. इस SUV को टाटा मोटर्स Blackbird नाम से बुला रही है.ये SUV कड़ी टक्कर देगा Kia Seltos , New Hundai Creta और Nissan kicks को| इस नयी SUV को कंपनी Harrier और Nexon के बिच पोजीशन करेगी |

यदि समाचारो की माने तो Blackbird SUV Chery Tiggo 5X पर बनाई जाएगी, जो कि चीनी बाजार में बेचीं जा रही है| इसमें TATA की नई इम्पैक्ट 2.0 डिज़ाइन लैंग्वेज देखने को मिलेगी, जिसमे 3D ह्यूमैनिटी के साथ मिलकर पतली ग्रिल, एलइडी डीआरएल के साथ बड़े हैंडलैम्प ,ट्राइ एरो शेप्ड फोग लैंप और आक्रमक हुड होगा|

Chery Tiggo 5X

यदि साइड डिज़ाइन की बात करे तो TATA Blackbird में स्लोपिंग रूफलाइन, आक्रमक शोल्डर लाइन और डायमंड कट अलॉय व्हील्स मिलेंगे| इसके कुछ डिज़ाइन एलिमेंट्स काफी हद तक Chery Tiggo 5X SUV से मिलते जुलते होंगे| Chery Tiggo 5X SUV की लम्बाई 4358mm , चौड़ाई 1830 mm,और ऊचाई 1670 mm है| इसका व्हीलबेस है 2630 mm|

अब तक नए Tata Blackbird के इंटीरियर की कोई भी जानकारी उपलब्ध नहीं है | हम ये अपेक्षा कर सकते है कि इसे आरामदायक फीचर्स के साथ बनाया जाएगा| कॉम्पैक्ट SUV को Android Auto और Apple CarPlay के सहयोग के साथ एक बड़ी Touchscreen Infotainment System मिल सकती है | इसमें सभी जरुरी सुरक्षा फीचर्स की सुविधा भी मिलेगी Tata Blackbird के इंजन के बारें में अभी कोई भी जानकारी उपलभ्ध नहीं है,इसमें शायद Nexon BS6 1.2 L टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन और 1.5 L डीजल इंजन पावर दे सकता है |

Most Popular

To Top