Tata Nexon Sales
ऑटो इंडस्ट्री

पिछले 6 महीनों में सबसे ज्यादा बिकी मारुति Wagon-R , टाटा Nexon रही देश की सबसे पसंदीदा SUV

2021 की पहली छमाही के मुकाबले 2022 की पहली छमाही में कई कार मैन्युफैक्चरर्स की बिक्री में गिरावट दर्ज हुई है। हालांकि,2021 की पहली छमाही के मुकाबले 2022 की पहली छमाही में कारों की बिक्री में 17.51 प्रतिशत का उछाल आया है। देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली टाॅप 10 कारों की लिस्ट में मारुति के कुल 7 माॅडल्स ने अपनी जगह बनाई है। कंपनी की वैगन आर हैचबैक को देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी है जिसे शुरू के 6 महीनों में 1,13,407 यूनिट्स बिक्री का आंकड़ा मिला। 2021 की पहली छमाही के मुंकाबले 2022 की पहली छमाही में इसकी सेल्स में 19.58 प्रतिशत का उछाल आया है। 

मारुति ने इस साल ही वैगन आर को अपडेट दिया है जो कि 1.0 लीटर और 1.2 लीटर इंजन में उपलब्ध है। इस समय मारुति वैगन आर कार की प्राइस 5.47 लाख रुपये से लेकर 7.20 लाख रुपये के बीच चल रही है। 

2022 Maruti WagonR Price

भारत में पिछले 6 महीनों में सबसे ज्यादा टाॅप 10 सेलिंग कारेें 

माॅडल सेल्स फिगर
मारुति WagonR1,13,407
मारुति Swift91,177
मारुति Dzire85,929
टाटा Nexon82,770
मारुति Baleno74,892
मारुति Ertiga68,922
मारुति Alto68,680
हुंडई Creta67,421
टाटा Punch60,932
मारुति Eeco60,705

इस सूची में दूसरे एवं तीसरे स्थान पर मारुति स्विफ्ट हैचबैक और डिजायर काॅम्पैक्ट सेडान मौजूद है। जहां इस साल के शुरूआती 6 महीनों में स्विफ्ट की 91,177 यूनिट्स बिकी तो वहीं डिजायर सेडान को 85,929 यूनिट्स बिक्री का आंकड़ा मिला। 

टाटा नेक्सन इस लिस्ट में चैथे स्थान पर है जिसकी 2022 की पहली छमाही में कुल 82,770 यूनिट्स बिकी। 2021 की पहली छमाही में नेक्सन की 46,247 यूनिट्स बिकी थी। इसकी सालाना सेल्स में 78.97 प्रतिशत का उछाल आया है। टाटा नेक्सन में 110 बीएचपी पावरफुल 1.5 लीटर डीजल और 110 बीएचपी पावरफुल 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के ऑप्शंस दिए गए हैं। इस कार में 6 स्पीड मैनुअल गियरबाॅक्स स्टैंडर्ड दिया गया है। वहीं पेट्रोल माॅडल में 5 स्पीड एएएमटी और डीजल माॅडल में 6 स्पीड एएमएमटी गियरबाॅक्स के ऑप्शंस दिए गए हैं। 

इसके अलावा इस सूची में क्रमशः नंबर 5,6 और 7 के स्पाॅट पर मारुति बलेनो,अर्टिगा और ऑल्टो जैसी कारें हैं जिन्हें क्रमशः 74,892 यूनिट्स, 68,922 यूनिट्स  और 68,680 यूनिट्स बिक्री के आंकड़े प्राप्त हुए।  इस सूची में हुंडई क्रेटा नंबर 8 के पायदान पर है जिसकी इस साल के पहले 6 महीनों में 67,421 यूनिट्स बिकी। 2021 के मुकाबले इस साल क्रेटा की 138 यूनिट्स ज्यादा बिकी है। पिछले 6 महीनों में टाटा पंच इस ब्रांड का दूसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला माॅडल रहा। इस मिनी एसयूवी को बीते 6 महीनों में 60,932 यूनिट्स बिक्री के आंकड़े प्राप्त हुए। 60,705 यूनिट्स के साथ मारुति सुजुकी इको कार इस लिस्ट में 10वे पायदान पर आई है। 

पिछले 6 महीनों में सबसे ज्यादा बिकी मारुति Wagon-R , टाटा Nexon रही देश की सबसे पसंदीदा SUV
To Top