महिंद्रा XUV700 variant-wise prices
कार न्यूज़

महिंद्रा XUV700 का पहली बार गिरा वेटिंग पीरियड, जानिए अब पूरा स्टेटस

75000 यूनिट्स का बैकलॉग चल रहा है इस कार पर

महिंद्रा एक्सयूवी700 2021 में सबसे पॉपुलर कार रही है जिसका नतीजा ये हुआ कि इसने वेटिंग पीरियड के मामले में अपनी ही कंपनी की थार को भी पीछे छोड़ दिया। बरहाल अब एक्सयूवी700 को  बुक कराने के इच्छुक या बुक करा चुके कस्टमर्स के लिए एक गुड न्यूज है। पहली बार इस कार का वेटिंग पीरियड थोड़ा नीचे गिरा है। अब तक इस कार पर 75 सप्ताह यानी 18 महीने का वेटिंग पीरियड दिया जा रहा था। मगर अब 75 सप्ताह से गिरकर ये 71 सप्ताह रह गया है। महिंद्रा ने एक्सयूवी700 के वेटिंग पीरियड से जुड़ा लेटेस्ट स्टेटस 24 दिसंबर 2021 को ही अपडेट किया था। सेमी कंडक्टर की शॉर्टेज और कोरोना महामारी के बीच 75000 यूनिट्स के बैकलॉग के साथ महिंद्रा के लिए इस कार की डिलीवरी समय पर देना सबसे बड़ा चैलेंज रहेगा। 

महिंद्रा XUV700 Waiting period लेटेस्ट अपडेट 

महिंद्रा XUV700 variant-wise pricing

एक्सयूवी700 के MX, AX3 और AX5 पेट्रोल वेरिएंट्स पर सबसे कम 24 से लेकर 29 सप्ताह का वेटिंग पीरियड दिया जा रहा है। वहीं MX डीजल वेरिएंट पर 34 से 36 सप्ताह का वेटिंग पीरियड दिया जा रहा है। वहीं AX3 और AX5 डीजल वेरिएंट्स पर 48 से लेकर 51 सप्ताह तक का वेटिंग पीरियड चल रहा है। इस कार के टॉप वेरिएंट AX7 और AX7 luxury pack पर सबसे ज्यादा वेटिंग पीरियड चल रहा है। 

एक्सयूवी700 AX7 पेट्रोल वेरिएंट्स पर 60 से 62 सप्ताह का वेरिएंट पीरियड दिया जा रहा है जबकि AX7 डीजल वेरिएंट्स पर 57 से 59 सप्ताह का वेटिंग पीरियड चल रहा है। बात की जाए AX7 luxury pack पेट्रोल एवं डीजल वेरिएंट्स के वेटिंग पीरियड की तो इनपर क्रमश: 69-71 और 67-69 सप्ताह का वेटिंग पीरियड दिया जा रहा है। 

New XUV700 AX7S नाम सेे एक नया वेरिएंट भी तैयार कर रही है कंपनी

पिछली बार कुछ रिपोर्ट्स के जरिए ये बात सामने आई थी कि महिंद्रा की ओेर से XUV700 AX7S नाम से एक नया वेरिएंट तैयार किया जा रहा है। इस वेरिएंट में S नाम का मतलब ‘Smart Pack’ से होगा​ जिसे इस कार के वेरिएंट लाइनअप में AX7 और AX7L के बीच पोजिशन किया जाएगा। इस वेरिएंट में कंपनी एक पैनोरमिक सनरूफ, फ्रंट फॉग लैंप और एलईडी हेड और टेल लैंप के साथ-साथ क्रूज़ कंट्रोल, एक पुश-बटन स्टार्ट / स्टॉप, डुअल-ज़ोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। 

ये वेरिएंट काफी अफोर्डेबल होगा और इसपर कम वेटिंग पीरियड भी मिलेगा। ऐसे में इसमें वायरलेस चार्जर, पैसिव कीलेस एंट्री के साथ इलेक्ट्रिक डोर हैंडल, टेलिस्कोपिक स्टीयरिंग, ड्राइव मोड, इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक, एडीएएस, ड्राइवर नी एयरबैग और ड्राइवर स्लीप डिटेक्शन

जैसे फीचर्स नहीं मिलेंगे। AX7L variant के मुकाबले इस नए वेरिएंट की प्राइस 80,000 रुपये तक कम हो सकती है। 

एक्सयूवी700:टेक्निकल स्पेसिफिकेशन

बता दें कि महिंद्रा एक्सयूवी700 में 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन (200 बीएचपी/380 एनएम) और 2.2-लीटर डीजल इंजन (185 पीएस/ 450 एनएम) दिए गए हैं। इन दोनों ही इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स ऑप्शंस मिलते हैं। 

महिंद्रा XUV700 का पहली बार गिरा वेटिंग पीरियड, जानिए अब पूरा स्टेटस
To Top