Mahindra XUV700 Waiting Period
कार न्यूज़

दो साल लंबा हुआ महिंद्रा XUV700 का वेटिंग पीरियड, 78,000 कस्टमर्स को अब भी डिलीवरी मिलने का इंतजार

लॉन्च के बाद से ही महिंद्रा एक्सयूवी700 का वेटिंग पीरियड लगातार बढ़ता जा रहा है। अब कंपनी ने कहा है कि हर महीने इस कार को 10,000 यूनिट्स से ज्यादा बुकिंग का आंकड़ा मिल रहा है। लॉन्च के बाद से महिंद्रा की डीलरशिप्स पर इस कार की 1.7 यूनिट्स तो अब तक भिजवा दी जा चुकी है मगर अब भी 78000 कस्टमर्स को अपनी नई एक्सयूवी700 की डिलीवरी का इंतजार है। बता दें कि एक्सयूवी700 को हर महीने औसतन 3800 यूनिट्स बिक्री के आंकड़े प्राप्त हो रहे हैं जो आने वाले समय में और भी बढ़ने की पूरी उम्मीद है।

महिंद्रा XUV700: डीलरशिप्स के अनुसार वेरिएंट्स और डिलीवरी का कुछ ऐसा है टाइमलाइन

महिंद्रा के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर ने एक्सयूवी700 की डिलीवरी को लेकर कहा है कि 18 से 24 महीने का वेटिंग पीरियड मिलने के बावजूद भी कैंसिलेशन की दर कोई 10 से 12 प्रतिशत ही है। महिंद्रा XUV700 AX5 petrol automatic की बात की जाए तो इस पर अभी 6 महीने तक का वेटिंग पीरियड दिया जा रहा है। देश की कई लोकेशंस पर XUV700 AX5 diesel automatic पर करीब 8 महीने का वेटिंग पीरियड चल रहा है। 

महिंद्रा XUV700 variant-wise prices

इस कार के एंट्री लेवल वेरिएंट XUV700 MX petrol पर करीब 4 महीने तक का वेटिंग पीरियड दिया जा रहा है वहीं XUV700 MX diesel मॉडल पर 6 महीने तक का वेटिंग पीरियड चल रहा है। बता दें कि डीजल यूनिट के तौर पर नई XUV700 MX diesel वेरिएंट में 155 बीएचपी की पावर देने वाला 2.2 लीटर इंजन दिया गया है वहीं पेट्रोल यूनिट के तौर पर 200 बीएचपी की पावर जनरेट करने वाला 2.0 लीटर टर्बो इंजन दिया गया है। 

XUV700 AX7 petrol manual  मॉडल पर करीब 6 महीने का वेटिंग पीरियड चल रहा है वहीं AX5 diesel पर 8 महीने का वेटिंग पीरियड दिया जा रहा है। XUV700 AX मॉडल की बात करें तो इसमें 182 बीएचपी पावरफुल 2.2 लीटर डीजल इंजन दिया गया है वहीं पेट्रोल यूनिट के तौर पर 200 बीएचपी की पावर वाला 2.0 लीटर इंजन दिया गया है। 

बता की जाए महिंद्रा XUV700 AX7 L वेरिएंट की तो इसके पेट्रोल और डीजल ऑटोमैटिक वेरिएंट पर 8 से 10 महीने का वेटिंग पीरियड दिया जा रहा है। 

महिंद्रा XUV700 प्राइस

महिंद्रा की इस प्रीमियम एसयूवी की मौजूदा प्राइस 13.18 लाख रुपये से लेकर 24.58 लाख रुपये के बीच है। इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा,किआ सेल्टोस,एमजी हेक्टर,स्कोडा कुशाक और फोक्सवैगन टाइगन जैसी 5 सीटर एसयूवी के साथ साथ टाटा सफारी,एमजी हेक्टर प्लस और हुंडई अल्कजार जैसी 3 केबिन वाली एसयूवी कारों से है। 

नोट: इस कार का वेटिंग पीरियड अलग अलग शहरों के हिसाब से अलग हो सकता है। ज्यादा सटीक जानकारी के लिए नजदीकी महिंद्रा ​डीलरशिप्स से संपर्क करें। 

दो साल लंबा हुआ महिंद्रा XUV700 का वेटिंग पीरियड, 78,000 कस्टमर्स को अब भी डिलीवरी मिलने का इंतजार
To Top