महिंद्रा Thar 5-Door
ऑटो इंडस्ट्री

ऑटो एक्सपो 2023 में होगा Mahindra Thar & Maruti Jimny 5-Door माॅडल का डेब्यू

महिंद्रा ने 2020 में थार लाइफस्टाइल एसयूवी को भारत में लाॅन्च किया था। लाॅन्च के बाद इस कार को देश में ग्राहकों से काफी शानदार रिस्पाॅन्स मिला और इसपर 12 महीने तक का वेटिंग पीरियड भी पहुंच गया। दूसरी तरफ मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने 2020 ऑटो एक्सपो के दौरान 3 डोर जिम्नी शोकेस की थी मगर ये कार आज तक भारत में लाॅन्च ही नहीं की गई है। हालांकि महिंद्रा और मारुति ने अपनी इन लाइफस्टाइल एसयूवी के ज्यादा प्रैक्टिकल वर्जन उतारने का अनाउंसमेंट कर दिया है। इन दोनों कारों के 5 डोर वर्जन भारत में 2023 तक लाॅन्च किए जाएंगे। 

महिंद्रा ने भारतीय सरजमीं पर नई 5 डोर थार की टेस्टिंग भी शुरू कर दी है। दूसरी तरफ सुजुकी ने यूरोप में 5 डोर जिम्नी की टेस्टिंग शुरू कर दी है। इस साल के आखिर तक जिम्नी का ग्लोबल डेब्यू हो सकता है। वहीं ऑटो एक्सपो 2023 के जरिए इस कार का इंडिया में डेब्यू होगा। साथ महिंद्रा भी ऑटो एक्सपो 2023 में 5 डोर थार को शोकेस करेगी। 

महिंद्रा Thar 5-Door

2 डोर माॅडल के मुकाबले नई महिंद्रा 5 डोर का व्हीलबेस लंबा होगा जिससे इसके केबिन में ज्यादा स्पेस मिलेगा। इसके मौजूदा 3 डोर माॅडल में रियर सीट्स दी गई है मगर एक फैमिली के हिसाब से इसमें ज्यादा जगह नहीं मिलती है और इसमें ज्यादा लगेज स्पेस भी नहीं दिया गया है। ऐसे में इसका 5 डोर माॅडल ज्यादा दमदार होने के साथ ज्यादा स्पेशियस भी साबित होगा। साथ ही इसमें मेटल हार्ड टाॅप भी दिया जाएगा। 5 डोर महिंद्रा थार में 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2 लीटर टर्बो डीजल इंजन के ऑप्शंस दिए जाएंगे जो 3 डोर थार में भी दिए गए हैं। हालांकि 5 डोर माॅडल में इन इंजन को ज्यादा पावर ट्यूनिंग के साथ पेश किया जा सकता है। इन इंजन के साथ 6 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड टाॅर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक के ऑप्शंस दिए जाएंगे। 

मारुति Suzuki Jimny 5-Door

मारुति सुज़ुकी Jimny 5-door rendered

ब्राजीलियन मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इसके 5 डोर माॅडल को Suzuki Jimny Long नाम से लाॅन्च किया जाएगा। ये सिएरा एसयूवी पर बेस्ड होगी जिसकी लंबाई 300 मिलीमीटर ज्यादा होगी और इसमें 300 मिलीमीटर ज्यादा लंबा व्हीलबेस मिलेगा। एक लीक हुई इंफाॅर्मेशन के अनुसार 5 डोर जिम्नी लाॅन्ग 3850 मिलीमीटर लंबी, 1645 मिलीमीटर चौड़ी और 1730 मिलीमीटर उंची कार होगी। इसका व्हीलबेस साइज 2,550 मिलीमीटर होगा और इसमें 210 मिलीमीटर का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलेगा। इस एसयूवी का कर्ब वेट 1190 किलो होगा जो 3 डोर सिएरा से 100 किलोग्राम ज्यादा भारी होगी। 

नई सुजुकी जिम्नी लाॅन्ग व्हीलबेस की स्टाइलिंग में बदलाव नजर आएंगे और इसमें नए डिजाइन एलिमेंट्स का भी इस्तेमाल किया जाएगा। इसके फ्रंट में ज्यादा बदलाव नजर आएंगे जहां ब्रांड की नई डिजाइन लेंग्वेज देखने को मिलेगी। लंबा व्हीलबेस होने के कारण नई जिम्नी 5 डोर लाॅन्ग में रेगुलर माॅडल के मुकाबले 85 लीटर ज्यादा व्हीलबेस मिलेगा। इस कार में ब्रेजा वाला 1.5 लीटर के15सी पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है जिसके साथ माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलाॅजी भी दी जाएगी। इस कार में 5 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड टाॅर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबाॅक्स की चाॅइस रखी जा सकती है। 

ऑटो एक्सपो 2023 में होगा Mahindra Thar & Maruti Jimny 5-Door माॅडल का डेब्यू
To Top