बाइक न्यूज़

महिन्द्रा मोजो सनबर्स्ट येलो शेड में हुई लॉन्च, कीमत 1.69 लाख

महिन्द्रा मोजो सनबर्स्ट येलो Mojo Sunburst Yellow

महिन्द्रा मोजो सनबर्स्ट येलो वेरिएंट के फ्रंट फेंडर, फ्यूल टैंक, रेडिएटर श्राऊड्स और हेडलैंप काउल को येलो मैट शेड दी गयी है जो इसे काफ़ी स्पोर्टी लुक देते हैं।

पिछले ही महीने महिन्द्रा मोजो का टूरर एडिशन लॉन्च करने के बाद, महिंद्रा टू व्हीलर्स ने अपनी फ्लैगशिप मोटरसाइकिल को अब एक नए शेड में पेश किया है। सनबर्स्ट येलो शेड में लॉन्च की गयी इस वर्जन की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है । पुराने वेरिएंट्स की तरह, महिन्द्रा Mojo Sunburst Yellow की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 1.69 लाख रखी गयी है।

महिन्द्रा मोजो सनबर्स्ट येलो वेरिएंट के फ्रंट फेंडर, फ्यूल टैंक, रेडिएटर श्राऊड्स  और हेडलैंप काउल को येलो मैट शेड दी गयी है जो इसे काफ़ी स्पोर्टी लुक देते हैं । इसके अलावा इस मोटरसाइकिल के फ्यूल टैंक और साइड पैनल के नीचे ब्लैक फिनिश सिग्नेचर ट्विन रिब्स दी गयी है जो इसे और भी आकर्षक बनाती है। हालाँकि दूसरे वेरिएंट्स की तरह इसमें भी गोल्डन फिनिश USD फ्रंट फोर्क दिया गया है।

Mahindra Mojo Sunburst Yellow side profile

क्यूंकि यह गाड़ी का एक नया कलर वेरिएंट है, इसके इंजन में कोई बदलाव नहीं किए गए हैं। इसमें वही 292सीसी का इंजन लगा है जो की रेगुलर मॉडल में भी आता है।  यह इंजन 27bhp की अधिकतम ताक़त और 30Nm का अधिकतम टॉर्क देता है। गाड़ी में पावर ट्रांसमिट करने का काम एक 6 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स करता है।

कंपनी के मुताबिक़, महिंद्रा मोजो की टॉप स्पीड 155 किलोमीटर प्रति घंटा है, और इसकी ब्रेकिंग पावर को सक्षम बनाने के लिए फ्रंट और रियर में क्रमशः 320mm और 240mm के डिस्क ब्रेक लगाए गए हैं। हालांकि गाड़ी में अभी एबीएस की सुविधा नहीं है, कंपनी मोजो के एबीएस वेरिएंट की टेस्टिंग शुरू कर चुकी है और माना जा रहा है की इसको अगले साल लॉन्च किया जाएगा।

New Mahindra Mojo Sunburst Yellow Colour

नए सनबर्स्ट येलो शेड के अलावा, महिन्द्रा मोजो तीन और रंगों में आती है – ग्लेशियर वाइट, चारकोल ब्लैक और वोल्केनो रेड|

Most Popular

To Top