Mahindra eXUV300 launch
कार न्यूज़

महिंद्रा eXUV300 टेस्टिंग के दौरान आई नजर, 2023 तक की जा सकती है लॉन्च

महिंद्रा कर रही है नई रेंज की इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च करने की तैयारी, फ्यूचर में टाटा को मिलेगी इससे टक्कर

महिंद्रा ने आज से दस साल पहले रेवा के इलेक्ट्रिक वर्जन e2O को लॉन्च कर इस सेगमेंट में एंट्री ली थी। हालांकि इसके बार फिर फिर महिंद्रा ने कोई इलेक्ट्रिक कार लॉन्च नहीं की और इससे पहले टाटा मोटर्स,हुंडई और एमजी इस सेगमेंट में अपनी धाक जमा चुके हैं। 

Mahindra XUV400 EV Spied

हालांकि इस बीच महिंद्रा ने eVerito सेडान को भी लॉन्च किया जो कंपनी के लाइनअप में इस वक्त एकमात्र इलेक्ट्रिक कार है। अब महिंद्रा इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में कुछ न्यू जनरेशन कारों के साथ वापसी का मन बना चुकी है और सबसे पहले ये कंपनी अपनी एक्सयूवी300 एसयूवी का इलेक्ट्रिक मॉडल eXUV300 लॉन्च कर सकती है। 

ऑटो एक्सपो 2020 में महिंद्रा ने इस कार के प्री प्रोडक्शन कॉन्सेप्ट वर्जन को शोकेस भी किया था। इस इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट एसयूवी को 2023 में लॉन्च किया जा सकता है जिसके बाद महिंद्रा और भी नई इलेक्ट्रिक कारों को लॉन्च करेगी। इसके अलावा कंपनी ईवी सेगमेंट के लिए कुछ नए डिजाइंस पर भी काम कर रही है ​जिससे साबित होता है कि महिंद्रा का प्लान एक नए ब्रांड नेम के साथ एकदम नई इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च करने का भी है। 

Mahindra XUV400 EV Spied rear

2023 महिंद्रा एक्सयूवी300 इलेक्ट्रिक में 40 केडब्ल्यूएच का बैट्री पैक दिया जा सकता है जो 130 बीएचपी का आउटपुट देगा और इसकी सिंगल चार्ज रेंज 300 किलोमीटर हो सकती है। ये कार हाल ही में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट की गई है मगर ये पूरी तरह से कवर में नजर आई है। 

माना जा रहा है कि टाटा नेक्सन ईवी को मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स को देखते हुए महिंद्रा भी जल्द से जल्द एक्सयूवी300 इलेक्ट्रिक को लॉन्च कर देना चा​हती है। इसे MESMA 350 प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा। 

Mahindra XUV400 EV Spied side

जानकारी के लिए बता दें कि अभी टाटा नेक्सन ईवी को हर महीने 1500 से 2500 यूनिट्स बिक्री के आंकड़े मिल रहे हैं। इसपर 3 से 6 महीने का वेटिंग पीरियड भी चल रहा है। टाटा इस साल नेक्सन ईवी का एक लॉन्ग रेंज वर्जन भी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। 

महिंद्रा eXUV300 टेस्टिंग के दौरान आई नजर, 2023 तक की जा सकती है लॉन्च
To Top