कार न्यूज़

लैंबॉर्गिनी हुराकैन एवियो की पहली यूनिट भारत पहुंची, कीमत 3.71 करोड़

लैंबॉर्गिनी हुराकैन एवियो

लैंबॉर्गिनी हुराकैन एवियो की कीमत 3.71 करोड़ है इसलिए कंपनी ने इसके सिर्फ 250 मॉडल ही तैयार किए हैं।

भारत में बढ़ रहे लग्जरी कारों के चलन को देखते हुए आये दिन नए मॉडल पेश हो रहे हैं। इस ट्रेंड में लग्जरी कार बनाने वाली मशहूर कंपनी लैंबॉर्गिनी का हुराकैन एवियो मॉडल काफी पसंद किया गया था। जो पिछले साल लॉन्च किया गया था। इसका सिर्फ एक मॉडल भारत पहुंचा है। जिसकी कीमत 3.71 करोड़ है।

ऐसा इसलिए भी क्योंकि ये काफी कॉस्टली मॉडल होने के साथ इसके कंपनी में सिर्फ 250 मॉडल ही तैयार किए हैं। इस लिमिटेड एडिशन मॉडल की ये इंडिया में पहली राइड होगी। लैंबॉर्गिनी हुराकैन एलपी6 10-4 एवियो की पहली यूनिट को कोलकाता के एक खरीदार में खरीदा है।

– लैंबॉर्गिनी हुराकैन एवियो में एवियो का मतलब एविएशन इंडस्ट्री से हैं। कंपनी ने इस मॉडल को एविएशन इंडस्ट्री को डेडिकेट किया है।

Lamborghini Huracan Avio India

– लैंबॉर्गिनी हुराकैन एवियो मॉडल हुराकैन एलपी610-4 पर बेस्ड है। इसमें वी 10 इंजन का इस्तेमाल किया गया है। इसकी ताकत 610 पीएस और टॉर्क 560 एनएम है। जो 7 स्पीड ड्यूल क्लच ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है।

– ये पांच कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगी जिसमें रेसिंग स्ट्रिप्स लगी होंगी। इस मॉडल में Pirelli P-zero टायर और 20 इंच के गियानो कास्ट व्हील देखने को मिलेंगे।

– इसके अलावा एल63 मार्क डोर पर देखने को मिलेगा। जिसका खास मतलब है। L का मतलब लैंबॉर्गिनी और 63 इसके स्थापना के साल को बताता है जो 1965 है। डोर के अलावा सीट पर भी ये लोगो अलग लुक के साथ मौजूद होगा। लैंबॉर्गिनी हुराकैन एवियो को कंपनी के इटली स्थित प्रोडक्शन हाउस में तैयार किया गया है।

Most Popular

To Top