कार न्यूज़

होंडा सिटी ने पार किया 7 लाख कार बिक्री का आंकड़ा

Honda City Sales Milestone

भारत में होंडा की बाकी कारों के मुकाबले सिटी सेडान के खरीददार ज्यादा है।

होंडा सिटी के बारे में हमने पहले भी आपको बताया था कि इस कार को लोग मार्केट में खूब पसंद कर रहे हैं और होंडा की बाकी कारों के मुकाबले इसके खरीददार ज्यादा है। हाल ही में होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (HCIL) ने बताया कि उसकी मिड-साइज सेडान सिटी की 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं। कंपनी ने होंडा सिटी को सबसे पहले 1998 में लॉन्च किया था। दुनियाभर के मुकाबले भारत में होंडा सिटी की बिक्री 25 फीसद से भी ज्यादा रही है।

HCIL के प्रेसिडेंट और सीईओ योचिरो यूनो ने कहा, “होंडा सिटी भारत में कंपनी की बेस्ट सेलर कार रही है। भारत में यह एक मात्र सेडान कार है जिसने अभी तक 7 लाख यूनिट्स का आंकड़ा पार करके इतिहास रचा है। ग्राहकों की डिमांड को देखते हुए कंपनी ने सिटी ब्रांड में कई बदलाव किए हैं। ग्राहकों की जरूरत को देखते हुए इसमें लगातार अपडेशन किए गए।” फोटो गैलरी – होंडा की 6 ये खास नई कारें होंगी भारत में लॉन्च 

2017 होंडा सिटी रिव्यु 

चार जनरेशन की बिक्री
होंडा सिटी की फर्स्ट जनरेशन 1998 से 2003 के बीच 59,378 यूनिट्स बिकी थीं। सेकेंड जनरेशन की 2003 से 2008 तक 1,77,742 यूनिट्स बेची गई थीं। 2008 से 2013 तक कंपनी ने इसकी 1,92,939 यूनिट्स बेचीं और फिर 2014 से लेकर अबतक कंपनी सिटी मॉडल की 2,69,941 यूनिट्स बेच चुकी हैं. पढ़े – होन्डा डिजाइन C 001 कॉन्सेप्ट हुआ दुनिया के सामने पेश

फीचर भी हैं लाजवाब
साल की शुरुआत में होंडा ने सिटी को रिफ्रेश किया था। इसकी डिजाइनिंग और फीचर्स को अपडेट किया गया था। इसमें इलेक्ट्रिक सनरूफ, 7.0 इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, आॅटोमैटिक एलईडी हेडलैम्प्स, फॉग लैम्प्स, डेटाइम रनिंग लैम्प्स अादि फीचर्स जोड़े गए थे। भारत में होंडा सिटी की मुख्य रूप से मारुति सियाज से मुकाबला होता है। सियाज को 2014 में लॉन्च किया गया था और अब तक इसकी 1.7 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं।

फोटो गैलरी 

Most Popular

To Top