2022 Ford Endeavour Sunroof Spied
कार न्यूज़

फोर्ड Endeavour 2022 टेस्टिंग के दौरान आई नजर, नई जानकारियां आई सामने

लीक हुई फोटोज में फोर्ड Endeavour 2022 के लुक्स काफी हद तक रेंजर पिकअप जैसे नजर आ रहे हैं।

फोर्ड इस वक्त एंडेवर एसयूवी के नेक्सट जनरेशन मॉडल पर काम कर रही है जिसे ऑस्ट्रेलिया में टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। दुनिया के अन्य बाजारो में ये कार फोर्ड एवरेस्ट नाम से बिकती है। इस बार इस कार के नए मॉडल को यूरोप में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इस बार ये कार प्रोडक्शन रेडी अवतार में नजर आई है जिसके कवर में छिपे बॉडी पैनल्स देखे गए हैं।

फोर्ड Endeavour 2022 Spied front

लीक हुई फोटोज में फोर्ड Endeavour 2022 के लुक्स काफी हद तक रेंजर पिकअप जैसे नजर आ रहे हैं। इसका फ्रंट फेस रेंज पिकअप जैसा लग रहा है जिसमें वैसे ही सी शेप्ड डेटाइम रनिंग लैंप्स दिए गए हैं। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस भी काफी उंचा दिखाई दिया है। 

फोर्ड Endeavour 2022 का डिजाइन पहले से काफी बोल्ड नजर आ रहा है जिससे ये अपने मुकाबले में मौजूद दूसरी कारों को कड़ी टक्कर देगी। इसमें नया टेलगेट और टेललाइट्स,चौड़े एयर इनटेक,फ्लैट बोनट,नई फॉगलैंप हाउसिंग,रेक्ड विंडशील्ड,प्रॉमिनेंट रूफ रेल,ब्लैक अलॉय व्हील्स और बड़ा ग्लासहाउस एरिया जैसे एलिमेंट्स नजर आएंगे। इसकी बॉडी में नई शीट मेटल का इस्तेमाल किया गया है बाकी इसका पूरा बॉडी स्ट्रक्चर मौजूदा मॉडल जैसा ही रहेगा। 

फोर्ड Endeavour 2022 rear

स्पॉट किए गए मॉडल में विंडशील्ड के कॉर्नर पर येलो स्टिकर नजर आ रहा है जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये इसका प्लग इन हाइब्रिड वेरिएंट हो सकता है। हालांकि इसमेें चार्जिंग पोर्ट के लिए एक्सट्रा फ्यूल कैप नजर नहीं आई है और शायद ये इसे पूरी तरह से कवर किए जाने की वजह से हो सकता है। ये शायद इस गाड़ी प्लग इन हाइब्रिड वेरिएंट के बजाए माइल्ड हाइब्रिड वेरिएंट भी हो सकता है। 

ऑस्ट्रेलियन मीडिया के अनुसार नई फोर्ड एंडेवर में 2022 रेंजर पिकअप की तरह लंबा डैशबोर्ड दिया जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार नई एंडेवर में 3 इंजन: दो डीजल और नए पेट्रोल प्लग इन हाइब्रिड के ऑप्शंस रखे जाएंगे। कंपनी इसका नया ऑफ रो​डिंग मॉडल वाइल्डट्रेक एक्स वेरिएंट भी उतारेगी। 

फोर्ड Endeavour 2022 spied

फोर्ड Endeavour 2022 में 2.0 लीटर ​ट्विन टर्बो डीजल इंजन दिया जाएगा जो 210 बीएचपी की पावर और 500 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम होगा। इसके अलावा इसमें नया 3.0 लीटर टर्बो 6 सिलेंडर डीजल इंजन की चॉइस भी दी जाएगी जो 250 बीएचपी की पावर और 600 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम होगा। ये इंजन फोर्ड एफ-150 के अमेरिकन मॉडल में भी दिया गया है। साथ ही इस कार में प्लग इन हाइब्रिड सिस्टम से लैस 2.3 लीटर टर्बो 4 सिलेंडर पेट्रोल इंजन की चॉइस भी दी जाएगी। ये इंजन 270 बीएचपी की पावर और 680 एनएम का टॉर्क डिलीवर करने में सक्षम होगा। 

Source

फोर्ड Endeavour 2022 टेस्टिंग के दौरान आई नजर, नई जानकारियां आई सामने
To Top