RE Classic 350
बाइक न्यूज़

फरवरी 2021 Bikes, Scooters Sales: नंबर वन बनी स्पलैंडर, 10वें स्थान पर आई RE क्लासिक 350

सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स(सियाम) ने फरवरी 2021 का 2 व्हीलर सेगमेंट का सेल्स डेटा जारी कर दिया है। इस लिस्ट में नंबर एक के स्थान पर हीरो स्पलैंडर रही है जबकि आखिरी पायदान पर रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 का नाम सामने आया है। नीचे दी गई टेबल के जरिए देखिए 2 व्हीलर सेगमेंट की बाकी बाइक्स और स्कूटर्स का कैसा रहा हाल:

फरवरी 2020मॉडलरैेंकिंगमॉडलफरवरी 2021
2,22,961होंडा एक्टिवा1हीरो स्पलेंडर2,47,422
2,15,196हीरो स्पलेंडर2होंडा एक्टिवा2,09,389
1,75,997हीरो एचएफ डीलक्स3हीरो एचएफ डीलक्स1,26,309
75,669बजाज पल्सर4होंडा सीबी शाइन1,15,970
55,802टीवीएस एक्सएल सुपर5बजाज पल्सर81,454
50,825होंडा सीबी शाइन6टीवीएस जूपिटर52,189
50,103सुजुकी एसेस7टीवीएस एक्सएल सुपर51,445
41,766रॉयल एनफील्ड क्लासिक 3508सुजुकी एसेस48,496
35,752हीरो ग्लैमर9बजाज प्लेटिना46,264
34,797हीरो पैशन10रॉयल एनफील्ड क्लासिक 35036,025

सेल्स हाइलाइट्स

फरवरी 2021 में हीरो मोटो कॉर्प्स की एंट्री लेवल बाइक स्पलैंडर नंबर वन पोजिशन पर आई है। इस बाइक को ग्रामीण इलाकों में बिक्री के अच्छे खासे आंकड़े प्राप्त हुए हैं। 

Society of Indian Automobile Manufacturers (SIAM) द्वारा जारी किए डेटा के अनुसार  Hero Splendor की सेल्स 14.98 प्रतिशत का उछाल देखा गया है। जहां फरवरी 2020 में इस बाइक को 215,196 यूनिट बिक्री के आंकड़े प्राप्त हुए थे तो वहीं इस साल फरवरी में इसे 247,422 यूनिट बिक्री के आंकड़े प्राप्त हुए हैं। 

फरवरी 2020 में जहां इस लिस्ट में Honda Activa ने टॉप किया था तो वहीं अब फरवरी 2021 में पहले स्थान से फिसलकर ये स्कूटर दूसरे स्थान पर आ गया है। फरवरी 2021 में इसकी 209,389 यूनिट्स बेची गई है वहीं फरवरी 2020 में इसकी 222,961 बिकी थी। ऐसे में इसकी सेल्स में 6.09 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। 

Honda Activa

वैसे तो होंडा एक्टिवा और हीरो स्लैंडर के बीच इस मामले में कांटे की टक्कर रहती है मगर काफी महीनों से हीरो की ये बाइक होंडा के इस स्कूटर को अच्छे खासे अंतर से पछाड़ रही है। दोनों के सेल्स फिगर में अब जमीन आसमां का अंतर हो गया है। 

इस लिस्ट में Hero MotoCorp की HF Deluxe ​तीसरे स्थान पर है जिसे फरवरी 2021 में 126,309 यूनिट्स बिक्री के आंकड़े प्राप्त हुए। पिछले साल फरवरी के महीने में ही इसकी  175,997 यूनिट्स बिकी थी। इस तरह से अब इसकी ईयरली सेल्स में 28.23 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। 

आंकड़ो पर गौर से नजर डालें तो एचएफ डीलक्स की बिक्री गिरने का फायदा Honda CB Shine को हुआ है जो फरवरी 2021 की सेल्स रिपोर्ट में चौथे स्थान पर है। फरवरी021 में इस होंडा बाइक को 115,970 यूनिट्स बिक्री के आंकड़े मिले हैं। फरवरी 2020 में इस बाइक की महज 50,825 यूनिट्स ही बिक पाई थी। ऐसे में फरवरी 2021 में इसने 128.18 प्रतिशत की ग्रोथ रेट से छलांग लगाई है। सीबी शाइन की सेल्स में लगातार इजाफा हो रहा है। 

Best-Selling two-wheeler list में 8 प्रतिशत की सालाना ग्रोथ हासिल करने वाली Bajaj Pulsar पांचवे पायदान पर काबिज हुई है। फरवरी 2021 में इस two-wheeler को  81,454 यूनिट्स बिक्री के आंकड़े मिले हैं। जबकि फरवरी 2020 में ये आंकड़ा यूनिट्स था। 

सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक्स और स्कूटर्स की सूची में TVS Jupiter छठे स्थान पर है। फरवरी 2021 में इसकी कुल 52189 यूनिट्स बाजार में बिकी वहीं पिछले साल इसी महीने में ये आंकड़ा 31,440 यूनिट्स था। ऐसे में इसकी सेल्स में 66 प्रतिशत तक की वृद्धि दर्ज की गई है। 

भारत में उपलब्ध एकमात्र मोपेड TVS XL इस लिस्ट में 7वे स्थान पर है। फरवरी 2021 में इस मोपेड को 50,103 यूनिट्स बिक्री के आंकड़े प्राप्त हुए जबकि फरवरी 2020 में ये आंकड़ा 51,445 था। इस तरह इसकी बिक्री में  7.81 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। 

RE Classic 350

इस लिस्ट में आठवे,नवे और दसवे स्थान पर क्रमश:  Suzuki Access, Bajaj Platina and RE Classic 350 का नाम आता है। जहां सुजुकी एसेस की सेल्स 3.21 प्रतिशत तक गिरी है और इसे फरवरी 2021 में 48,496 यूनिट्स ​सेल्स के आंकड़े मिले हैं। जबकि फरवरी 2020 में ये आंकड़ा 50,103 यूनिट्स था। नवे स्थान पर काबिज बजाज प्लेटिना की सेल्स में  36.88 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और इस बाइक को पिछले महीने 46,264 यूनिट्स बिक्री के आंकड़े मिले। वहीं फरवरी 2020 में इसे 33,799 यूनिट्स बिक्री के आंकड़े ही मिले थे। 

इस लिस्ट में अंतिम पायदान पर Royal Enfield Classic 350 का नाम आता है जिसे 36,025 यूनिट बिक्री के आंकड़े प्राप्त हुए। पिछले साल फरवरी में इस बाइक की 41,786 यूनिट्स बिकी थी। इस तरह से इसकी सेल्स 13.79 प्रतिशत तक गिरी है। 

फरवरी 2021 Bikes, Scooters Sales: नंबर वन बनी स्पलैंडर, 10वें स्थान पर आई RE क्लासिक 350
To Top