Tata Nexon EV Dark Edition
ऑटो इंडस्ट्री

तेल के बढ़ते दाम और सब्सिडी मिलने के चलते जुलाई में Electric Vehicles की सेल्स ने तोड़े रिकॉर्ड

इससे पहले मार्च में कोरोना की दूसरी लहर आने से पहले देश में सबसे ज्यादा 26,079 यूनिट्स ई व्हीकल्स बिके थे। 

भारत में पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों और राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडियों के चलते जुलाई 2021 में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की काफी बिक्री हुई है। सरकार के ‘Vahan’ पोर्टल से मिले डेटा के अनुसार जुलाई 2021 में  26,138 यूनिट्स इलेक्ट्रिक व्हीकल्स बिके हैं। इससे पहले मार्च में कोरोना की दूसरी लहर आने से पहले देश में सबसे ज्यादा 26,079 यूनिट्स ई व्हीकल्स बिके थे। ऐसा केवल दो बार ही हुआ है कि इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री ने 20,000 यूनिट्स का आंकड़ा पार किया हो।

2 और 3-Wheeler की ज्यादा बिक्री हुई

TVS iQube

डेटा के अनुसार जुलाई 2021 में भारत में 2 व्हीलर्स और 3 व्हीलर सेगमेंट के ज्यादा वाहन बिके। वहीं पैसेंजर व्हीकल्स की भी अच्छी खासी बिक्री हुई है। भारत के कई राज्यों में अब पेट्रोल के दाम अब 100 रुपये प्रति लीटर को पार कर चुके हैं। ऐसे में अब काफी ग्राहक इलेक्ट्रिक 2 व्हीलर की तरफ आकर्षित हो रहे हैं।

राज्य सरकारों के ​सब्सिडी प्लान ने भी बढ़ाई डिमांड

देश के कई राज्यों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की खरीद पर सरकारों की ओर से ग्राहकों को अच्छी खासी सब्सिडी दी जा रही है। इससे इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के दामों में भी खासा कमी आई है। पिछले महीने ही महाराष्ट्र सरकार ने अपनी ईवी पॉलिसी की घोषणा की थी जिसमें दोपहिया वाहनों के लिए 10,000 रुपये, तिपहिया वाहनों के लिए 30,000 रुपये और पैसेंजर्स व्हीकल्स के लिए 1.5 लाख रुपये का इंसेटिव देने की बात कही गई। सरकार ने 2025 तक वाहनों की कुल बिक्री में 10 प्रतिशत इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का शेयर होने का लक्षय रखा है। वहीं सरकार ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स  की RC और RC Renewal फीस को भी माफ कर दिया है।

MG ZS EV

केंद्र सरकार ने हाल ही में फेम-II स्कीम को दो साल के लिए आगे बढ़ाते हुए इसकी अवधि 31 मार्च 2024 तक कर दी है। वहीं 2 व्हीलर्स पर दिए जाने वाले इंसेटिव को 10,000 रुपये से बढ़ाकर 15 हजार रुपये कर दिया गया है। वहीं अधिकतम इंसेंटिव की दर को भी 20 प्रतिशत से बढ़ाते हुए 40 प्रतिशत कर दिया गया है।

एथर एनर्जी के को फाउंडर और चीफ एग्जिक्यूटिव तरूण मेहता ने कहा कि ‘देश में फ्यूल के बढ़ते दामों को देखते हुए अब ग्राहक कुछ ज्यादा इकोनॉमिकल ऑप्शंस ढूंढ रहे हैं। वहीं जब बात ओनरशिप की आती है तो इलेक्ट्रिक व्हीकल से बेहतर और कुछ भी नहीं है।

भारत में आगामी 15 अगस्त के दिन ओला अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में उतारेगी। हाल ही में जब कंपनी ने इसकी बुकिंग शुरू की तो 24 घंटे के भीतर इसे एक लाख से ज्यादा कस्टमर्स ने बुक करा लिया। ओला का ये स्कूटर एक बार में चार्ज होने के बाद 150 से लेकर 240 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकेगा।

तेल के बढ़ते दाम और सब्सिडी मिलने के चलते जुलाई में Electric Vehicles की सेल्स ने तोड़े रिकॉर्ड
To Top