Ather 450X Charging
बाइक न्यूज़

इलेक्ट्रिक 2-व्हीलर्स सेल्स: ​अप्रैल 2021 के मुकाबले अप्रैल 2022 में 858 प्रतिशत ज्यादा बिके इलेक्ट्रिक 2-व्हीलर

लिस्ट में शामिल सभी टॉप 10 ​कंपनियों की सालाना सेल्स में बड़ा इजाफा देखने को मिला

भारत में इलेक्ट्रिक 2-व्हीलर की सेल्स में लगातार इजाफा हो रहा है। जहां अप्रैल 2021 में इस सेगमेंट से 5,132 यूनिट्स दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई थी तो वहीं अप्रैल 2022 में इस सेगमेंट से 49,166 यूनिट्स ई -2 व्हीलर्स मार्केट में बिके। इस तरह से सेगमेंट की ग्रोथ में 858 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। हालांकि मार्च 2022 के मुकाबले अप्रैल 2022 में इलेक्ट्रिक 2-व्हीलर्स की सेल्स 1 प्रतिशत तक ही गिरी है। कई इलेक्ट्रिक 2-व्हीलर मैन्युफैक्चरर्स की सालाना आधार पर बिक्री में उछाल आया है वहीं कुछ मैन्युफैक्चरर्स को मासिक बिक्री में कमी आई है।

केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की खरीद पर दी जा रही सब्सिडी का फायदा इलेक्ट्रिक 2-व्हीलर्स की बिक्री पर पड़ रहा है। वहीं देश में चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की स्थिती धीरे धीरे ठीक होने से और पेट्रोल के दाम बढ़ने के कारण भी लोग अब इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की तरफ रुख करने लगे हैं। अप्रैल 2022 में कौनसी इलेक्ट्रिक 2-व्हीलर मैन्युफैक्चरर को मिले कितने बिक्री के आंकड़े इस बारे में आप जानेंगे आगे:

रैंकिंगइलेक्ट्रिक 2-व्हीलर मैन्युफैक्चरिंग कंपनीअप्रैल 2022अप्रैल 2021ईयरली ग्रोथ
1.ओला12,698 0
2.ओकिनावा11,010 1,193 822.88
3.हीरो इलेक्ट्रिक6,576 643 922.71
4.एंपेयर6,539 751 770.71
5.एथर2,447 903 170.99
6.प्योर ईवी1,756 581 202.24
7.टीवीएस1,417 302 369.21
8.रेवोल्ट1,239 138 797.83
9.बजाज1,121 47 2285.11
10.जितेंद्र915 36 2441.67

केवल एक इलेक्ट्रिक स्कूटर के दम पर इंडियन इलेक्ट्रिक 2-व्हीलर सेगमेंट में ओला आज नंबर 1 कंपनी बन गई है। पहली बार हीरो इलेक्ट्रिक को पीछे छोड़ते हुए ओला इलेक्ट्रिक नंबर 1 के स्पॉट पर आई है। दिसंबर 2021 में अपने स्कूटर S1 Pro की डिलीवरी शुरू करने वाली इस कंपनी के इस स्कूटर को हर महीने अच्छे खासे सेल्स के आंकड़े मिल रहे हैं। कंपनी ने जहां मार्च 2022 में Ola S1 Pro की 9,140 यूनिट्स बेची तो वहीं अप्रैल 2022 में कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की 12,698 यूनिट्स डिलीवर की। इस तरह से इस स्कूटर की ​मंथली सेल्स में 39 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। 

Ola S1 Pro Electric Scooter

ओकिनावा ऑटोटेक ने अप्रैल 2022 में 11,010 यूनिट्स ई -2 व्हीलर्स बेचे जबकि पिछले साल इस महीने कंपनी के केवल 1,193 यूनिट्स 2 व्हीलर्स बिके थे। इस तरह से ओकिनावा की ईयरली सेल्स ग्रोथ में 823 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। साथ ही कंपनी की मंथली सेल्स ग्रोथ में भी 33 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। मार्केट में कंपनी का OKHI 90 इलेक्ट्रिक स्कूटर काफी पॉपुलर है जिसकी कीमत 1.02 लाख रुपये है इसकी सिंगल चार्ज रेंज 160 किलोमीटर है। इस सूची में ओला और ओकिनावा को छोड़कर दूसरी किसी कंपनी को 10,000 यूनिट्स से ज्यादा बिक्री के आंकड़े नहीं मिले हैं। 

फरवरी और मार्च 2022 तक हीरो इलेक्ट्रिक देश की नंबर 1 इलेक्ट्रिक 2-व्हीलर कंपनी रही थी। अप्रैल में ये ओला और ओकिनावा से पिछड़कर सीधे नंबर 3 के स्पॉट पर आई है। अप्रैल 2022 में हीरो इलेक्ट्रिक ने 6,576 यूनिट्स इलेक्ट्रिक 2-व्हीलर्स की बिक्री की। कंपनी को 923 प्रतिशत की ईयरली ग्रोथ मिली है जहां पिछले साल इसने महज 643 यूनिट्स ईवी बेची थी। हालांकि मार्च 2022 के मुकाबले अप्रैल 2022 में कंपनी ने 50 प्रतिशत कम व्हीकल्स बेचे है। 

एक और ईवी मैन्युफैक्चरर एंपेयर को भी सालाना आधार पर बड़ी ग्रोथ मिली है। पिछले महीने कंपनी ने 6539 यूनिट्स इलेक्ट्रिक 2-व्हीलर्स बेचे। इसी तरह एथर एनर्जी की भी सालाना सेल्स में 171 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। पिछले साल अप्रैल के महीने में एथर ने 903 यूनिट्स बेची थी तो वहीं अप्रैल 2022 में कंपनी को 2,447 यूनिट्स बिक्री के आंकड़े मिले। मार्च में कंपनी ने 2234 यूनिट्स बेची और अप्रैल में कंपनी ने इससे 10 प्रतिशत ज्यादा यूनिट्स बेची। 

एथर 450 Plus की प्राइस 1.50 लाख रुपये है तो वहीं 450X की प्राइस 1.60 लाख रुपये है। कंपनी जल्द 450 इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर दो नए बैट्री पावर्ड स्कूटर्स भी लॉन्च करेगी। 

प्योर ईवी की सालाना सेल्स में 202 प्रतिशत का उछाल आया है जिसने अप्रैल में 1,756 इलेक्ट्रिक 2-व्हीलर्स बेचे। अप्रैल 2021 में कंपनी को 581 यूनिट्स बिक्री के आंकड़े मिले थे। हालांकि मार्च 2022 के मुकाबले अप्रैल 2022 में कंपनी की सेल्स 15 प्रतिशत गिरी है। टीवीएस और रेवोल्ट को भी सालाना आधार पर क्रमश: 369 प्रतिशत और 798 प्रतिशत का बड़ा इजाफा हुआ है। 

बजाज ऑटो की सालाना सेल्स में 2442 प्रतिशत का बड़ा उछाल आया है। पिछले साल जहां कंपनी केवल 36 यूनिट्स इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बेच पाई थी तो वहीं इस साल अप्रैल के महीने में कंपनी ने 915 यूनिट्स बेची। आने वाले कुछ सालों में बजाज अपने चेतक और यूलू ब्रांड्स के बैनर तले इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का लाइनअप बढ़ाएगी। 

​जितेंद्र (915 यूनिट्स), बेनलिंग इंडिया (820 यूनिट्स) और गो ग्रीन ई-मोबिलिटी (548 यूनिट्स) की सालाना बिक्री बढ़ी है मगर मासिक बिक्री में गिरावट दर्ज हुई है। 

इलेक्ट्रिक 2-व्हीलर्स सेल्स: ​अप्रैल 2021 के मुकाबले अप्रैल 2022 में 858 प्रतिशत ज्यादा बिके इलेक्ट्रिक 2-व्हीलर
To Top