साल के आखिरी महीने में काफी कंपनियां अपने मॉडल्स पर कैश डिस्काउंट,कॉर्पोरेट डिस्काउंट,लॉयल्टी बोनस जैसे कई ऑफर्स की पेशकश कर रही है।
साल 2021 का ये आखिरी महीना है और ये समय कोई नई कार खरीदने का सबसे अच्छा मौका हो सकता है। दिसंबर में मारुति,टाटा,रेनो और होंडा जैसी कंपनिया अपने कुछ मॉडल्स पर काफी अच्छे डिस्काउंट्स की पेशकश कर रही हैं। हालांकि ये ऑफर्स किसी कार के मॉडल और राज्य एवं शहर के अनुसार अलग अलग हो सकते हैं जिसके लिए आप अपनी नजदीकी डीलरशिप्स पर संपर्क कर सकते हैं। सबसे पहले ब्रांड्स के अनुसार डालिए ऑफर्स पर एक नजर:
मारुति Arena Car Discount
मॉडल | कैश डिस्काउंट | एक्सचेंज बोनस |
ऑल्टो स्टैंडर्ड मॉडल | 30,000 | 15,000 |
एस प्रेसो | 15,000 | 15,000 |
सिलेरियो | 5,000 | 10,000 |
वैगन-आर | 20,000 (केवल पेट्रोल मॉडल) | 10,000 |
स्विफ्ट | 20,000 (केवल LXI,VXI वेरिएंट्स के लिए ही मान्य)15,000 (zxi,zxi+ पर) | 10,000 |
विटारा ब्रेजा | 10,0000 | 15,000 |
मारुति ईको | 15,000 (केवल पेट्रोल मॉडल) | 10,000 |
बता दें कि मारुति अपनी अरीना डीलरशिप्स के जरिए बेच रही कारों पर 2500 से 3000 रुपये तक का डिस्काउंट भी दे रही है।
मारुति Nexa Car Discount
मॉडल | कैश डिस्काउंट | एक्सचेंज बोनस |
इग्निस | 5,000 | 10,000 |
बलेनो | 15,000 (Sigma)20,000 (Dalta,Zata,Alfa)10,000 (CVT) | 10,000 (CVT) |
सियाज | 10,000 | 10,000 |
एस क्रॉस | 20,000 | 25,000 |
-इसके अलावा इस महीने मारुति इग्निस पर 2500,बलेनो पर 3000 एवं सियाज एवं एस क्रॉस पर 5000 रुपये का कॉर्पोरेट ऑफर भी दिया जा रहा है।
हुंडई कार डिस्काउंट ऑफर्स
मॉडल्स | कैश डिस्काउंट | एक्सचेंज बोनस | कॉर्पोरेट डिस्काउंट |
सेंट्रो एरा | 10,000 | 10,000 | 5000 |
सेंट्रो (मैग्ना,स्पोर्ट्ज,एस्टा) | 25,000 | 10,000 | 5000 |
ग्रैंड आई10 निओस टर्बो,ऑरा टर्बो | 35,000 | 10,000 | 5000 |
निऑस,ऑरा 1.2 पेट्रोल | 10,000 | 10,000 | 5000 |
ऑरा 1.0 लीटर टर्बो | 35,000 | 10,000 | 5000 |
आई20 आईएमटी टर्बो | 25,000 | 10,000 | 5000 |
आई20 डीजल | 1,50,000 | 10,000 | 5000 |
सेंट्रो,निओस,ऑरा सीएनजी मॉडल्स | – | 10,000 | 5000 |
टाटा कार डिस्काउंट ऑफर्स
मॉडल्स | कैश डिस्काउंट | एक्सचेंज बोनस | कॉपोरेट डिस्काउंट |
टाटा टियागो | 10,000 | 15,000 | – |
टाटा टिगॉर | 10,000 | 15,000 | – |
टाटा नेक्सन (डीजल) | – | 15,000 | – |
टाटा नेक्सन (ईवी) | – | 15,000 | – |
टाटा हैरियर | – | 40,000 | – |
टाटा सफारी | – | 40,000 | – |
-इस महीने केवल टाटा टियागो और टिगॉर पर ही कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है।
होंडा डिस्काउंट ऑफर्स
मॉडल | कैश डिस्काउंट | एक्सचेंज बोनस | कॉपोरेट डिस्काउंट |
जैज | – | 4000 | – |
अमेज | 10,000 | 4000 | – |
डब्ल्यूआरवी | 10,000 | 4000 | – |
होंडा सिटी जनरेशन 4 मॉडल | – | 9000 | 8,000 |
होंडा सिटी जनरेशन-5 मॉडल | 7500 | 9000 | 8000 |
-होंडा सिटी के जनरेशन-4 मॉडल पर इस महीने आपको 5000 रुपये के लॉयल्टी बोनस का फायदा भी मिलेगा।
-इसके अलावा आप होंडा सिटी जनरेशन 5 मॉडल खरीदकर कुल 45,108 रुपये तक की बचत कर सकते हैं जहां आपको कैश डिस्काउंट,एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट के अलावा 5000 रुपये का लॉयल्टी बोनस और 15,000 रुपये के एक्सचेंज डिस्काउंट का भी फायदा मिलेगा।
रेनो डिस्काउंट ऑफर्स
मॉडल | कैश डिस्काउंट | एक्सचेंज बोनस | कॉर्पोरेट डिस्काउंट |
रेनो क्विड 1 लीटर वेरिएंट | 10,000 | 15,000 | 10,000 |
रेनो क्विड 800 सीसी वेरिएंट | 10,000 | – | – |
रेनो ट्राइबर | 25,0000 | 25,0000 | 10,000 |
रेनो काइगर | 10,000 | ||
रेनो डस्टर | 50,000 | 50,000 | 30,000 |
-रेनो अपनी कारों पर स्पेशल लॉयल्टी बोनस और स्क्रैपेज एक्सचेंज ऑफर का फायदा भी दे रही है जो मॉडल के अनुसार अलग अलग हैं।
-इसके अलावा आपको इस महीने रेनो काइगर पर कैश डिस्काउंट नहीं मिलेगा।
-कंपनी रेनो ट्राइबर के केवल 2020 मॉडल पर कैश और एक्सचेंज डिस्काउंट्स की पेशकश कर रही है। इस कार के 2021 मॉडल पर 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस का फायदा दिया जा रहा है।
नोट: उपर बताए गए ऑफर्स डीलरशिप्स और राज्यों के अनुसार अलग भी हो सकते हैं। ऐसे में ऑफर्स के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए नजदीकी डीलरशिप्स पर संपर्क करें।