7-seater Maruti XL7
कार न्यूज़

WagonR से लेकर Ertiga–ये 5 मारुति कारें 2022 में की जाएंगी अपडेट

2022 में मारुति की ओर से भारत में 5 फेसलिफ्ट्स,2 न्यू जनरेशन मॉडल्स और एक नई मिड साइज एसयूवी को मार्केट में किया जाएगा लॉन्च

मारुति सुजुकी ने इंडियन मार्केट के लिए कई नए मॉडल्स प्लान कर रखे हैं जो आने वाले कुछ सालों में यहां लॉन्च किए जाएंगे। 2022 में मारुति की ओर से भारत में 5 फेसलिफ्ट्स,2 न्यू जनरेशन मॉडल्स और टोयोटा के साथ पार्टनरशिप में क्रेटा के टक्कर की एक नई मिड साइज एसयूवी कार उतारी जाएंगी। कंपनी के फेसलिफ्ट मॉडल्स की बात करें तो वैगन और बलेनो हैचबैक,सियाज सेडान,अर्टिगा और एक्सएल6 एमपीवी को मिड लाइफ अपडेट दिया जाना है। मारुति सुजुकी के इन फेसलिफ्ट्स मॉडल के बारे में जानिए आगे:

2022 मारुति XL6

Maruti XL7

2022 में सबसे पहले मारुति एक्सएल6 के अपडेटेड मॉडल को यहां लॉन्च किया जाएगा। हालांकि इसकी ऑफिशियल लॉन्च टाइमलाइन की जानकारी अभी नई दी गई है। ये कार इसबार 6 और 7 सीटर कॉन्फिग्रेशन में पेश की जा सकती है जिसमें नए फीचर्स भी दिए जाएंगे। इसके अलावा इस कार में कुछ कॉस्मैटिक अपडेट्स भी देखने को मिलेंगे। इसमें पहले की तरह के15बी स्मार्ट हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। ये इंजन 103 बीएचपी की पावर और 138 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इस इंजन के साथ 5 स्पीड मैनुअल और 4 स्पीड ऑटोमैटिक की चॉइस दी गई है।

2022 मारुति ERTIGA

Maruti Ertiga DIesel

मारुति अर्टिगा के फेसलिफ्ट मॉडल की टेस्टिंग शुरू कर दी गई है जिसे 2022 में ही लॉन्च किया जाएगा। इसके एक्सटीरियर में इस बार नए डिजाइन की ग्रिल और नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स नजर आएंगे। इसके इंटीरियर में नई अपहोल्स्ट्री दी जा सकती है।  इसमें मौजूदा मॉडल की ही तरह 105 बीएचपी की पावर और 138 एनएम का टॉर्क जनरेट करने वाले 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन की चॉइस मिलेगी। इस इंजन के साथ 5 स्पीड मैनुअल और 4 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक के ऑप्शंस मिलेंगे। 

2022 मारुति BALENO

2022 Maruti Baleno Rendering

मारुति बलेनो का अपडेटेड मॉडल इसबार इप्ररुव्ड स्टाइलिंग और ज्यादा फीचर लोडेड होगा। हालांकि मैकेनिकल पार्ट पर इसमें कोई बदलाव नजर नहीं आएगा। इसमें पहले की तरह 1.2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया जाएगा जो एसएचवीएस टेक्नोलॉजी के बिना 83 बीएचपी की पावर और एसएचवीएस सिस्टम के साथ 90 बीएचपी की पावर जनरेट करेगा।  2022 Maruti Baleno facelift में वायरलेस कनेक्टिविटी के साथ नई और बड़े साइज का 9 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकता है। इसके अलावा इस कार में अपडेटेड डैशबोर्ड,फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग,एमआईडी के साथ नया इंस्टरुमेंट क्लस्टर,क्लाइमेट कंट्रोल के लिए नया स्विचगियर जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। 

2022 मारुति CIAZ

Ciaz S Sport

नई मारुति सियाज के इंटीरियर और एक्सटीरियर को अगले साल अपडेट किया जाएगा। वहीं मैकेनिकल पार्ट पर इस सेडान में कोई बदलाव नहीं होगा। पहले की तरह इसमें एसएचवीएस माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी से लैस 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। इसके अलावा सियाज के 2022 मॉडल में नए डिजाइन का डैशबोर्ड,अपडेटेड इंफोटेनमेंट सिस्टम,और बड़ा इंस्टरुमेंट क्लस्टर दिया जाएगा। इसके फ्रंट और रियर सेक्शन में कुछ कॉस्मैटिक अपडेट्स देखने को मिल सकते हैं। 

2022 मारुति Wagon-R

Maruti WagonR

मारुति की टॉप सेलिंग हैचबैक कारों में से एक वैगन आर को अगले साल ही मिड लाइफ अपडेट दिया जाएगा। हालांकि इस बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है। मगर माना जा रहा है कि इसके डिजाइन में कॉस्मैटिक बदलाव किए जाएंगे जहां इसमें कुछ नए फीचर्स भी दिए जा सकते हैं। इस हैचबैक में अपडेटेड इंफोटेनमेंट और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी का फीचर दिया जा सकता है। वैगन आर 2022 मॉडल में 83 बीएचपी की पावर देने वाले 1.0 लीटर और 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन की चॉइस मिलेगी। वहीं पावर ट्रांसमिशन के लिए 5 स्पीड मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स दिए जाएंगे।  

WagonR से लेकर Ertiga–ये 5 मारुति कारें 2022 में की जाएंगी अपडेट
To Top